Thursday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर

बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोते समय बेटे और बहू की धारदार हथियार से नृशंस हत्या करने वाले हत्यारोपी पिता ने इसकी वजह बताई है। दरअसल, बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने हत्यारोपी को आज प्रेस के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। हालांकि, हत्यारोपी पिता ने वारदात की जो वजह बताई, वह जमीन के विवाद और उपेक्षा पर आकर टिक सी गई है। पिता की हैवानियत से हिल गया था पूरा इलाका बताते चलें कि बीती 13/14 की रात बांदा की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में देशराज ने अपने बेटे मुन्नू और बहू चुन्नू देवी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। तभी से उसकी तलाश जारी थी। ये भी पढ़ें : चित्र...
UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला..

UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : लड़के को वीडियो काॅल कर लड़की ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसी को उसकी अश्लील फोटोज भेजकर ब्लैकमेल करने लगी। रुपए की वसूली करने लगी। लड़की ने अपने साथी को पुलिस अधिकारी बनाकर काॅल कराकर धमकी भी दिलाई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला औरैया जिले का है। रात में वीडियो काॅल कर बनाया अश्लील वीडियो जानकारी के अनुसार औरैया जिले में दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को वीडियो काॅल आई। लड़की ने लड़के का न्यूड वीडियो बना लिया। फिर उसकी अश्लील फोटोज का स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR.. दिल्ली पुलिस अधिकारी बनाकर अपने साथी से काॅल कराकर फोटोज डिलीट करने के बदले रुपए की मांग शु...
पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मन्नत पूरी होने पर लेटकर परिक्रमा करते हुए घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले ब्रजलाल (55) अपने बेटे बाबूलाल (25) के साथ अपने कुल देवता की परिक्रमा लगाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बकटा पेट्रोल पंप के पास लगभग 2 बजे रात अज्ञात डंफर ने उनको रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी.. इससे दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने ...
Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी..

Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा का आरटीओ विभाग इस समय ओवरलोडिंग को लेकर काफी चर्चा में है। विभाग के कार्यालय पर दलालों का कब्जा है। वहीं अधिकारी ओवरलोड गाड़ियों की एंट्री के खेल में इतना मस्त हैं कि उनको न विभाग की साख की परवाह है और न सरकार की। नियम-कानून कुछ दिखाई नहीं दे रहे। यही वजह है कि ओवरलोडिंग धड़ल्ले से चल रही है। बारिश होने के बावजूद बालू और गिट्टी की ओवरलोड गाड़ियों को आसानी से देखा जा सकता है। पिछली सरकारों वाले हालात साफ दिखाई दे रहे हैं। हाल यह है कि ओवरलोडिंग जानलेवा बन चुकी है। कभी शहर में पलट रहे हैं तो कभी जल रहे ओवरलोड ट्रक कुछ दिन पहले शहर में नोएंट्री के समय निकल रहा ओवरलोड बालू ट्रक कालूकुआं चौराहे पर हनुमान मंदिर पर पलट गया। इसके दो-तीन दिन बाद एक ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक चिल्ला रोड पर पलट गया। उसमें आग लग गई और ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल, वाहन च...
UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के बरेली से डाक्टर की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीभ का इलाज कराने गए बच्चे का डाक्टर ने खतना कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर आरोप सही हैं तो संबंधित डाक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। परिवार के लोगों का आरोप, बोलने में थी बच्चे को दिक्कत जानकारी के अनुसार बरेली के संजय नगर के रहने वाले हरिमोहन यादव का कहना है कि उनका दो साल का बेटा है, जो बोल नहीं पाता है। किसी ने बताया था कि डा. एम खान छोटा सा जीभ का आपरेशन कर देंगे तो बच्चा ठीक से बोलने लगेगा। ये भी पढ़ें : Mainpuri : दो भाई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की हत्या कर आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया इसपर प...
UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बुंदेलखंड के महोबा में खनन कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। पाटीदार इस समय जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ महोबा के एसपी रहते हुए खनन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। महोबा के कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 7 सितंबर 2020 को वायरल भी हुआ था। इसके दो दिन बाद ही इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। पाटीदार ने15 अक्टूबर 2022 को किया था सरेंडर अब 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआई...
यूपी में 11 IPS के तबादले, कई SP/SSP बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में 11 IPS के तबादले, कई SP/SSP बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें पुलिस आयुक्त से लेकर कई जिलों के एसपी और एसएसपी भी शामिल हैं। आईपीएस शुभम पटेल गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर आईपीएस राजकरन नय्यर को एसपी बलिया से हटाकर एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। शुभम पटेल को प्रतीक्षा सूची से हटाकर गाजियाबाद का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मीना को फतेहगढ़ से हटाकर शाहजहांपुर का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के आदेश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने.....
यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सहकारिता चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने 39 जिलों में बड़ी जीत दर्ज कराई है। इसके साथ ही भाजपा ने सहकारिता में सपा के दबदबे को तोड़ दिया है। लखनऊ समेत यूपी के 39 जिलों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपाइयों में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है। अयोध्या से धर्मेंद्र सिंह, सुल्तानपुर से योगेंद्र सिंह यूपी में 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव संपन्न हुआ है। इनमें रायबरेली से विवेक सिंह, फिरोजाबाद से अतुल प्रताप सिंह, शाहजहांपुर से डीपीएस राठौर, सुल्तानपुर में योगेंद्र सिंह, सिद्धार्थनगर में कुंवर विक्रम सिंह निर्वाचित हुए हैं। बिजनौर से दिनेश, महोबा-हमीरपुर से चक्रपाणि त्रिपाठी अयोध्या-अंबेडकरनगर से धर्मेंद्र सिंह, मेरठ से विमल शर्मा, मिर्जापुर से जगदीश सिंह पटेल, एटा से प्रतेंद्रपाल सिंह, बांदा में प...
बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर में अधिकारियों के नाम पर होटल से फ्री का खाना लेकर मौज लेना सिपाहियों को भारी पड़ा। पांचों की पोल खुल गई। पांचों लाइन हाजिर हो गए हैं। इन पांचों सिपाहियों पर एसपी ने कार्रवाई का डंडा चलाते हुए जांच भी शुरू करा दी है। बिजनौर एसपी ने शिकायत पर पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ सीओ को जांच सौंपी है। मामला जिले के नूरपुर थाने से संबंधित है। पांचों सिपाही लाइन हाजिर, सीओ को जांच जानकारी के अनुसार पांच सिपाही इंडियन होटल के मालिक को धमकाकर अधिकारियों के नाम पर फ्री में खाना पैक कराकर ले जाते थे। बताते हैं कि ये सिपाही कभी सीओ तो कभी दूसरे अधिकारियों का नाम लेते थे। होटल मालिक ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से कर दी। एसपी ने जानकारी लेने के बाद दोषी पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पांचों सिपाहियों के नाम अमित, कपिल तेवति...
रात में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर दी चोर की सूचना..

रात में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर दी चोर की सूचना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक अपनी प्रेमिका के बुलाने पर देर रात उसके घर मिलने पहुंच गया। दोनों रात में प्रेमप्रसंग में व्यस्त थे। इसी बीच महिला के पति, देवर व अन्य घरवाले जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और चोर-चोर का शोर मचाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया था, उसे पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक की मौत हो गई। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने बिना देर किए महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो लोग फरार बताए जा रहे हैं। SP अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की रहने वाली एक महिला के गांव के ही व्यक्...