Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : महोबा में पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति फरार

Big news : Husband absconded after killing wife and two daughters in Mahoba

समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा के समदनगर में बड़ी वारदात हुई है। सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है। इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता भी पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों बेटियों की उम्र लगभग 5 और 7 साल के आसपास बताई जा रही है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद घटना का कारण है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छानबीन की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्यारोपी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी कपड़े की फेरी लगाता है।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : डिवाइडर से टकराईं बाइकें, जालौन के व्यक्ति समेत दो की मौत-पत्नी गंभीर, 3 घायल 

ये भी पढ़ें : रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..