Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : डिवाइडर से टकराईं बाइकें, जालौन के व्यक्ति समेत दो की मौत-पत्नी गंभीर, 3 घायल

Accident in Banda, two including woman from Chitrakoot died

समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवती अमावस्या पर कामदगिरि के दर्शन करने के बाद बाइकों से घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से

घायल हो गई। तीन अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं बांदा के बबेरू में भी एक बाइक पोल से टकरा गई है। बाइक चालक की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बबेरू के उमेश की हादसे में मौत

उधर, बबेरू कस्बे के देवी नगर के रहने वाले उमेश (27) खप्टिहाकलां गांव में बाइक की मरम्मत का काम करते थे। दोपहर के समय बाइक से खप्टिहाकलां जा रहे थे। इसी दौरान टोलाकलां गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।

जौलान के संतराम की मौत, पत्नी गंभीर

जानकारी के अनुसार जालौन के पवई गांव के रहने वाले संतराम (45) अपनी पत्नी मिथला (40) के साथ बाइक से कामदगिरी दर्शन करने गए थे। दर्शन करके वापस लौट रहे थे। सोमवार दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर-42 हथौरा के पास संतराम की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीछे से आ रहे बेटी-दामाद ने अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना के बाद पीछे से बाइक पर आ रहे उनकी बेटी और दामाद सर्वेंद्र कुमार आ रहे थे। दोनों ने यूपीडा की एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। दंसूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां संतराम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी मिथला का इलाज चल रहा है।

हमीरपुर के तीन श्रद्धालु एक्सप्रेसवे पर हुए घायल

उधर, एक अन्य घटना में हमीरपुर के कठेरी गांव के मंगल (35) अपने भतीजे सौरभ (18) और भांजे विवेक (23) के साथ आज चित्रकूट के कामदगिरि की परिक्रमा करके लौट रहे थे। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चैनेज नंबर-77 के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें : Banda : चेयरमैन के बेटे समेत 3 के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला..