Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी पत्नी के आईब्रो बनाने से नाराज पति ने उसे 3 तलाक दे दिया। पति इस समय सऊदी अरब में है। उसने पत्नी को वीडियो काल की थी। इसी दौरान उसने पत्नी की आईब्रो बनी देखी। नाराज होकर पति ने पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। वीडियो काॅल पर सऊदी से पत्नी से बात कर रहा था सालिम जानकारी के अनुसार कानपुर के कुली बाजार इलाके की रहने वाली गुलसबा नाम की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के सालिम नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसका परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। वहीं सालिम सऊदी अरब में रहकर https://samarneetinews.com/up-obscene-video-of-constable-celebrating-with-woman-goes-viral-fir-against-husband/ मजदूरी करता है। महिल...
Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने..

Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के रायपुरवा में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी गई। वह 10वीं का छात्र था। हत्या उसकी महिला ट्यूशन टीचर के प्रेमी ने आशनाई के चक्कर में की। घटना सोमवार रात की है। छात्र का शव फजलगंज के ओमपुरवा में महिला ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। आरोपी को प्रेमिका व छात्र में संबंधों का था शक जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमी ओमपुरवा के रहने वाले प्रभात शुक्ला को शक था कि छात्र कुशाग्र और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध हैं। इसलिए उसने छात्र का अपहरण कर फिरौती और हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद छात्र का शव https://samarneetinews.com/very-sad-news-5-including-4-children-killed-15-injured-in-collision-between-two-school-buses/ अपने ही घर में छिपाकर रख...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूर्व बांदा सांसद को ढांढस बंधाया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूर्व बांदा सांसद को ढांढस बंधाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पूर्व बीजेपी सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा के पुत्र के निधन पर शोक जताया। साथ ही उनके आवास पर जाकर ढांढस बंधाया। बताते चलें कि बीते दिनों लखनऊ में बीमारी के चलते पूर्व सांसद के बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया था। इस मौके पर बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। सभी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। साथ ही ईश्वर से पीड़ित परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ये भी पढ़ें : बांदा के सपूत ITBP जवान की फर्ज निभाते गई जान, गांव में पसरा मातम  ...
बांदा के सपूत ITBP जवान की फर्ज निभाते गई जान, गांव में पसरा मातम

बांदा के सपूत ITBP जवान की फर्ज निभाते गई जान, गांव में पसरा मातम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के एक वीर सपूत की ड्यूटी के दौरान हादसे में जान चली गई। थाना चिल्ला के अतरहट गांव के जवान त्रिमोहन सिंह (35) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। बताते हैं कि 29 अक्तूबर को दोपहर https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ करीब 2 बजे आधा दर्जन साथियों के साथ नीलम घाटी में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह खाई में जा गिरे। अन्य जवान उनकी मदद को पहुंचे। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह का कहना है कि करीब 1 माह पहले उनके भाई छुट्टी पर आए थे। मृतक के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्...
बड़ी खबर : यूपी में स्कूल वैन और बस की टक्कर में 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 घायल

बड़ी खबर : यूपी में स्कूल वैन और बस की टक्कर में 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में दो स्कूल बसों की टक्कर हो गई। इससे चार बच्चों समेत एक वाहन चालक की मौत हो गई। बच्चों समेत 15 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती सभी 8 बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसा सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे उसावां थाना क्षेत्र में नवीगंज के पास हुआ। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर आमने-सामने हुई। घटना से हाहाकार मच गया। बताते हैं कि स्कूल वैन वैन कस्बा म्याऊं के एसआरपीएस स्कूल की थी। वहीं स्कूल बस सत्यदेव इंटर कालेज की थी। दोनों स्कूल वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पता...
बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..

बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बांदा पहुंचे। यहां महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। दरअसल, डिप्टी सीएम मौर्य बांदा में महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दरअसल, यह महिला सम्मेलन नारी शक्ति वन्दन अधिनियिम लागू होने पर https://samarneetinews.com/former-mp-bhero-prashad-mishras-son-dies-due-to-lack-of-bed-in-pgi-lucknow/ आयोजित किया गया था। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के अंतर्गत लोग सभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। कहा कि बढ़ती समाजिक गतिशीलता के तहत महिलाएं अब पूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगी। https://samarneetinews.com/upsssc-pet-2023-solver-gang-4-vicious-munna-bhai-arr...
Lucknow : पूर्व BJP सांसद के बेटे की PGI-लखनऊ में बेड न मिलने से मौत, जांच शुरू

Lucknow : पूर्व BJP सांसद के बेटे की PGI-लखनऊ में बेड न मिलने से मौत, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पीजीआई की इमरजेंसी में बेड न मिलने के कारण पूर्व सांसद के बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत से आहत बीजेपी के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा धरने पर बैठ गए। पीआरओ सेल से पूर्व सांसद के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर रात में ही पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन और सीएमएस डॉ. संजय धीराज इमरजेंसी पहुंचे। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित निदेशक के समझाने और मामले की जांच के आश्वासन पर पूर्व सांसद धरने से उठे। इसके बाद शव लेकर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि पूर्व सांसद के बेटे को गुर्दे की बीमारी थी। उनका पहले पीजीआई में इलाज चल रहा था। पीजीआई निदेशक आरके धीमन https://samarneetinews.com/kerala-bomb-blast-in-convention-center-in-kerala-alert-in-up/ ने घटना के समय इमरजेंसी में तैनात ईएमओ समेत पूरे स्टाफ से जानकारी ली। निदेशक का कहना है कि मामले की जांच के लिए...
UP News : ससुराल के पास पहुंचकर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

UP News : ससुराल के पास पहुंचकर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक पोल से जा टकराई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के शिवपूजन (25) शाम बाइक से अपनी ससुराल सैमरी गांव जा रहे थे। दूसरे वाहन की तेज लाइट से हादसा बताते हैं कि इसी दौरान एक वाहन की तेज लाइट से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे। उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। काफी देर वह घायल हालत में वहीं पड़े रहे। https://samarneetinews.com/prakash-son-of-former-chitrakoot-banda-mp-bhairo-prasad-mishra-passes-away/ किसी ने ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दी। तब परिवार के लोग उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के चाचा रामखेलावन का कहना है कि शिवपूजन दिल्ली में रहकर काम करते थे। मृतक दो भाइयो में बड़े थे। परिवार में अब उनकी ...
UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..

UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : UPSSSC Pet Exam 2023 के दूसरे दिन बांदा में सोल्वर गैंग के चार मुन्ना भाइयों को पुलिस गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि एक साल्वर सेना में जवान है जो कि इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। इसके अलावा दो और साल्वर तथा इनकी सैटिंग कराने वाले बिचौलिया को गिरफ्तार किया गया है। https://samarneetinews.com/when-marriage-broke-up-in-banda-luvkush-took-dreadful-step-chaos-in-family/ पुलिस का कहना है कि बांदा कोतवाली में सभी के खिलाफ एफआईआर करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आर्य कन्या इंटर कालेज में दूसरी पाली की पेट परीक्षा में दिनेश गुप्ता निवासी बाग का पुरवा थाना बाघराय, जिला प्रतापगढ़ को अवैध तरीके से अखिलेश सरोज निवासी अतरसुईया थाना बाघराय (प्रतापगढ़) की जगह पर https://samarneetinews.com/impersonator-caught-with-electronic-device-in-stomach-exa...
दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीती रात बांदा-चित्रकूट से भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बड़े बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया है। बताते हैं कि बीती रात लंबी बीमारी के चलते उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, हिमांशू सिंह, बांदा के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश आदि ने शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयु...