Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के सपूत ITBP जवान की फर्ज निभाते गई जान, गांव में पसरा मातम

Banda's son ITBP jawan lost his life while performing his duty

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के एक वीर सपूत की ड्यूटी के दौरान हादसे में जान चली गई। थाना चिल्ला के अतरहट गांव के जवान त्रिमोहन सिंह (35) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। बताते हैं कि 29 अक्तूबर को दोपहर

UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

करीब 2 बजे आधा दर्जन साथियों के साथ नीलम घाटी में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह खाई में जा गिरे। अन्य जवान उनकी मदद को पहुंचे। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह का कहना है कि करीब 1 माह पहले उनके भाई छुट्टी पर आए थे। मृतक के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूल वैन और बस की टक्कर में 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 घायल