Sunday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

अमरोहा : मध्यगंगा नहर में 4 दोस्त डूबे, एक बचा-तीन की तलाश जारी

अमरोहा : मध्यगंगा नहर में 4 दोस्त डूबे, एक बचा-तीन की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में मध्यगंगा नहर में नहाने के दौरान आज 4 दोस्त डूब गए। इनमें से एक को शोर मचाने पर लोगों ने पहुंचकर बचा लिया। बाकी तीन की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। चारों की पहचान सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव जीहल के नदीम (18), नवाजिश (19), उस्मान (20) और शारिक के रूप में हुई है। इनमें से शारिक को बचा लिया गया। बाकी तीनों लापता हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि लापता युवकों की तलाश कराई जा रही है। ये भी पढ़ें : मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/...
दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की मरौली खदान पर अवैध खनन को लकेर इस समय फिर चर्चा में है। इस खदान पर गड़बड़ी का पुराना इतिहास है। इसे लेकर तत्कालीन खनिज अधिकारी को शासन ने लगभग एक साल पहले निलंबित भी किया था। इसके बावजूद मौजूदा समय में बांदा खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है। अब इस खदान पर छापा मारा गया, तो गुर्गों के इशारे पर ट्रक चालक और खलासी होमगार्ड को धक्का देकर ट्रक ही ले भागे। बताते हैं कि बांदा प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मरौली खदान पर https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/ खान अधिकारी मामले में बोलने से बचे छापा मारा। वहां ओवरलोडिंग जारी थी। इस दौरान वहां 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े भी गए। सभी को कब्जे में लेकर शहर के एक सुरक्षित स्थान पर कार्रवाई के लिए ले ...
बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज बड़ा हादसा टल गया। घर में खेल रहे बच्चों से खेल-खेल में आग लग गई। आग घर की एक भंडरिया में रखे गत्ते और दूसरे सामान में लगी। धीरे-धीरे सुलगी आग की जानकारी लोगों को तब हुई जब इसका तेज धुआं आसपास फैलने लगा। आवास विकास कालोनी में हुई घटना शहर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गत्तों में आग सुलग रही है। फायर ब्रिगेट मौके पर है। बताया जाता है कि शहर के आवास विकास A ब्लाक में 150 नंबर में त्रिपुरारी पांडे का मकान है। श्री पांडे ने बताया कि आज घर में बच्चे मोमबत्ती लेकर खेल रहे थे। इसी बीच भंडरिया में रखे गत्तों व अन्य सामान में आग लग गई। डर में बच्चों ने बताया नहीं। इसके बाद आसपास धुआं फैला तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। अफरा-तफरी मच...
मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई है। लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं। चिल्ला की रहने वाली थी लड़की और लड़का भी बताया जाता है कि मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। इसके बाद अच्छी आमदनी के ...
बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। करीब 9 महीने पहले हुई थी शादी बताते हैं कि मृतका की करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार छावनी के पवन गुप्ता की पत्नी प्रिया (28) का शव आज सुबह उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि पति ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के ससुर रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि पति कमरे से निकल कर नहाने चला गया। प्रिया घर के ऊपर की मंजिल प...
बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी छापा पड़ा है। ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी टीम ने पुलिस के साथ रेड मारी है। बताते हैं कि दुकान ने बिना बिल के सोना और चांदी बरामद हुआ है। मौके पर जांच चल रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मौके से जीएसटी टीम ने 1,400 ग्राम सोना और 43 किलो चांदी पकड़ी है। अधिकारियों ने कहा, जांच लंबी चलेगी इससे जुड़ा रिकार्ड ज्वैलर्स के पास नहीं है। इसके अलावा बीते 1 माह से बिना जीएसटी बिक्री की बात भी सामने आई है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी जांच लंबी चलने वाली है। जानकारी के अनुसार बांदा बदौसा में एक ज्वैलर्स के यहां छापा पड़ा है। यह छापा विभाग के डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ मारा है। उधर, https://samarneetinews.com/encounter-in-lalitpur-3-miscreants-shot-by-police-lakhs-of-rupees-recovered-from-loo...
बड़ी खबर : आजम खां को बेटे अबदुल्ला और पत्नी समेत 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला

बड़ी खबर : आजम खां को बेटे अबदुल्ला और पत्नी समेत 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा समेत 7 साल की सजा हुई है। रामपुर की अदालत ने उनके बेटे के दो प्रमाणपत्र के मामले में यह फैसला सुनाया है। कोर्ट के आदेश के बाद तीनों को सीधे जेल भेजा जा रहा है। 2019 में दर्ज हुआ था मामला जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बुधवार को ही कोर्ट ने मामले में तीनों को दोषी करार दिया। इसके बाद सजा सुनाई। बताते चलें कि लघु उद्योग प्रकोष्ठ के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से 2019 में गंज थाने में आजम के बेटे के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मुकदमा दर्ज कराया गया था। ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IAS के तबादले, सहारनपुर समेत दो CDO बदले..  ये भी पढ़ें : ललितपुर में एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, पढ़िए पूरी खबर....
यूपी में 3 IAS के तबादले, सहारनपुर समेत दो CDO बदले..

यूपी में 3 IAS के तबादले, सहारनपुर समेत दो CDO बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले की खबर आ रही है। तबादलोंके क्रम के क्रम में सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जिले के मुख्य विकास अधिकारियों को बदल दिया गया है। लखीमपुर के सीडीओ बने सुमित राजेश आईएएस पवन मीना को सहारनपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस सुमित राजेश को लखीमपुर खीरी का सीडीओ नियुक्त किया गया है। https://samarneetinews.com/had-they-found-me-they-raped-me-story-of-an-israeli-girl-renana-botzer-swissa/ इसी तरह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग को भी हटा दिया गया है। उनको ग्रेटर नोएडा का एसीईओ के पद पर तैनाती दी गई है। ये भी पढ़ें : ललितपुर में एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, पढ़िए पूरी खबर..   ...
बांदा में मां की डाट पर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, अब परिवार बेहाल..

बांदा में मां की डाट पर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, अब परिवार बेहाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों को अपने बड़ों की डाट भी बर्दाश्त नहीं हो रही। दो दिन पहले एक युवक ने अपनी मां से कहासुनी कर जान दे दी थी। अब बांदा के महोखर गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की ने मां की डाट से नाराज होकर खौफनाक कदम उठा लिया। अब परिवार के सभी लोग बेहाल हैं। महोखर में हुई घटना उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार महोखर गांव के सरजू प्रसाद की बेटी राधा (16) ने शाम को घर में जहर खा लिया। उसे अस्पताल लाया गया। वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज https://samarneetinews.com/banda-village-head-injured-in-accident-narrowly-saved-life/ रेफर कर दिया। युवती ने वहां इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतका के जीजा का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर किशोरी को उसकी मां ने डाट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : ...
बांदा में अंधविश्वास ने छीना परिवार से मां का प्यार, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में अंधविश्वास ने छीना परिवार से मां का प्यार, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इतने सामाजिक प्रयासों के बावजूद लोग अंधविश्वास नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक अंधविश्वास ने बांदा में एक महिला की जान ले ली। दरअसल, बांदा के अतर्रा क्षेत्र में एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने लगे। जबतक अस्पताल ले गए, महिला ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों का कहना है कि https://samarneetinews.com/banda-cctv-revealed-secret-om-prakash-was-murdered-by-beating-banda-police-revealed-one-arrested/ मरीज को लाने में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा गांव के बाबादीन की पत्नी रेखा (35) सोमवार रात जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पेट के पास काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/actress-shreya-dhanwantris-hot...