Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : बहन को गालियां और भाई का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, बांदा पुलिस को सफलता

Banda : person who abused sister and murdered brother arrested

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जसपुरा में बहन को गालियां देने का विरोध करने पर भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाला पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरी घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है। हत्याभियुक्त को पुलिस जेल भेज रही है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी।

जसपुरा के झंझरीपुरवा में 1 नवंबर को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के ग्राम झंझरीपुरवा में बीती 1 नवंबर को श्याम बरन नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात उसी गांव के रहने वाले रामचंद्र ने की थी। बताते हैं कि हत्याभियुक्त मृतक की चचेरी बहन को गालियां

अवैध खनन : बांदा में कनवारा और लहुरेहटा खदानों पर खुलेआम उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

दे रहा था। इसका विरोध जब युवक ने किया, तो हत्याभियुक्त आक्रमक हो गया। उसने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया। घायल हालत में कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि हत्याभियुक्त को आज सिकहुला गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हत्याभियुक्त ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी झंझरीपुरवा के इकलव्य इंटर कालेज के पीछे झाड़ियों से बरामद कराई है।

ये भी पढ़ें : Banda : 12 साल के बच्चे को ट्रक ने रौंदा, हंगामा- कानपुर हाइवे जाम..

ये भी पढ़ें : Lucknow : सपा को झटका देकर बेटी संग कांग्रेस के हुए रवि वर्मा ने कही यह बड़ी बात..