Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी बदल दिया है। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान का पत्ता साफ कर पार्टी ने सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। आज वह नामांकन भी दाखिल कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके पति योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अतुल प्रधान ने टिकट कटने पर अपने इस्तीफे की बात कही है। हालांकि, अभी ताजा अपडेट यह है कि अतुल प्रधान के रुख में थोड़ी नरमी आ गई है। पहले गरम लेकिन अब नरम पड़े अतुल प्रधान बताते चलें कि अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा कट चुका है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। उधर, भानु प्रताप सिंह व रफीक अंसारी और योगेश वर्मा लखनऊ में हैं। ये भी पढ़ें : Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और.. कुल मिलाकर सपा में टिकट बदले जाने से नेताओं में कहीं न ...
Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग जगहों पर दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि एक छात्र की करंट से तो दूसरे की जहरीले कीड़े के काटने में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के शुभम (16) पुत्र महेश बुधवार दोपहर घर में नहा रहे थे। नहाने के बाद सबमर्सिबल बंद करने के लिए आगे बढ़े तो वहां दरवाजे में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को नहीं हुई पहले जानकारी बताते हैं कि काफी देर के बाद जब परिजनों ने शुभम को देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में करंट से अलग कर हाल देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक गिरवां इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शहर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी के बेटे रुद्राक्ष (18) ...
बांदा में घर में घुसे दरिंदे ने महिला की गला दबाकर की हत्या, यह चर्चा..

बांदा में घर में घुसे दरिंदे ने महिला की गला दबाकर की हत्या, यह चर्चा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की काशीराम कालोनी में एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार वहीं इलाके में चर्चा है कि मां ने बेटी की इज्जत बचाने के लिए दरिंदे का मुकाबला किया। इसपर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बहरहाल, रात में ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सूझबूझ से काम लिया। इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अलावा सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे भी मौके पर पहुंच गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे...
जानिए ! कौन हैं बांदा की नवागत अधिशाषी अधिकारी, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

जानिए ! कौन हैं बांदा की नवागत अधिशाषी अधिकारी, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ दिन पहले नवागत अधिशाषी अधिकारी श्रीमति नीलम चौधरी ने ज्वाइन किया है। कन्नौज से उनका स्थानांतरण बांदा के लिए हुआ है। इससे पहले वह आगरा, कानपुर, अलीगढ़ और इटावा के अलावा लखीमपुर खीरी जैसे बड़े जिलों में अपने पद का दायित्व संभाल चुकी हैं। यूपी में उनकी गिनती बेहद काबिल अधिशाषी अधिकारियों में होती है। वह जहां भी तैनात रहीं, वहां साफ-सफाई और व्यवस्था पर प्रभावी ढंग से काम किया है। आज 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बात की। साथ ही बांदा शहर को लेकर उनकी प्राथमिकताएं भी पूछीं। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में निभा चुकीं जिम्मेदारी अधिशाषी अधिकारी की प्राथमिकताएं सुनकर एक बात तो साफ हो गई कि उन्होंने बांदा शहर की समस्याओं को गहराई से जान लिया है। ईओ श्रीमति चौधरी ने कहा कि बांदा शहर में सबसे बड़ी समस्या कुछ इलाकों में होने वाला जलभराव है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! कौन ह...
UP : वाराणसी में छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में गैंगरेप, फिर हुआ यह..

UP : वाराणसी में छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में गैंगरेप, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहां स्थित एक गेस्ट हाउस में 11वीं की एक छात्रा को शराब पिलाकर उससे गैंगरेप किया गया। वहां से बचकर निकली छात्रा ने पुलिस से जाकर शिकायत की। बताते हैं कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उसे भगा दिया। मंगलवार को छात्रा संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के पास शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर फटकारा। पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज उसने उन्हें अपनी शिकायत सुनाई। ...
हमीरपुर : मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘मोदी जी की गारंटी में विश्वास, जो कहा वो किया’

हमीरपुर : मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘मोदी जी की गारंटी में विश्वास, जो कहा वो किया’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में विश्वास है, उन्होंने जो कहा है वो किया भी है। इसलिए एक बार फिर प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। ये बातें यूपी के सिंचाई राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में कहीं। राज्यमंत्री निषाद यहां सोशल मीडिया के लोकसभा बालंटियर्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सोशल मीडिया के लोकसभा बालंटियर्स सम्मेलन को किया संबोधित उन्होंने कहा कि मोदी परिवार के डिजिटल योद्धा पूरी तरह से तैयार हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक जन-जन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का काम करेंगे। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी.. हम सभी को राज्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग कर मोदी और योगी सरकार के राष्ट्रहित व जनहि...
दर्दनाक : बाराबंकी में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-15 घायल, CM Yogi ने जताया शोक

दर्दनाक : बाराबंकी में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-15 घायल, CM Yogi ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरकारी स्कूल के बच्चों को घूमाकर लौट रही बस रास्ते में बाइक चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 शिक्षक समेत 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। बताते हैं कि बस में कुल 42 बच्चे सवार थे। दो बच्चों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का देवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम करीब पौने 6 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से एक निजी बस 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गई थी। यह बस लखनऊ के चिड़ियाघर बच्चों को घूमाकर वापस लौट रही थी। ये भी पढ़ें : नर्स से छेड़छाड़ : आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना बच्चों ...
बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार

बांदा : पुल के नीचे छिपाई थीं शहर से चोरी लाखों की बाइकें, पुलिस ने ऐसे किया बरामद..दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों की कीमत वाली चोरी की 9 बाइकें बरामद की हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने एक प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि सीओ सिटी श्री सिंह के निर्देशन में कोतवाल अनूप दुबे और एसओजी की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 चोरों को गिरफ्तार किया। फिर उनके कब्जे से लाखों की कीमत की चोरी की बाइकें भी बरामद कीं। चोरों ने ये बाइकें बांदा शहर और आसपास से चुराई थीं। पुलिस मालिकों की पहचान में जुटी इनमें से 5 के मालिकों को लेकर जानकारी जुटा ली गई है। बाकी का पता कि...
Banda : ‘बचपन’ में नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिले, जब रिजल्ट के साथ गिफ्ट मिले..

Banda : ‘बचपन’ में नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिले, जब रिजल्ट के साथ गिफ्ट मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्कूलों में रिजल्ट कार्ड वितरण को लेकर आजकल अलग ही रौनक छाई है। बांदा के कालूकुआं चौराहे के पास स्थित बचपन स्कूल में आज रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम हुआ। नौनिहालों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें रिजल्ट के साथ गिफ्ट भी मिले। स्कूल की प्रबंधक प्रभा यादव और प्रवी यादव के साथ मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमति प्रोमिला (पीएफएस) ने पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले पूर्व डायरेक्टर स्व. विनोद यादव के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया। फिर एक-एक कर बच्चों को रिजल्ट और गिफ्ट दिए गए। इस मौके बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में तालियों का सिलसिला चलता रहा। ये भ...
चित्रकूट में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

चित्रकूट में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिले में आज मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाइवे पर एक डंपर ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। तीनों घायल प्रयागराज रेफर आटो कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट सवारियां लेकर जा रही थी। मरने वालों में एक युवती भी शामिल है। घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीन मृतकों की पहचान की है। बाकी दो की पहचान नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ें : ‘अब तुझे ठोकेंगे…’ मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मरने वालों में अखिलेश व अनिरुद्ध और हमीरपुर की निधि शामिल हैं। बाकी मृतकों की प...