Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UPNews

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में जालौन, लखीमपुरखीरी और मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बलरामपुर और इटावा में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह है IPS अफसरों की तबादला सूची सोनम कुमार अब डीसीपी आगरा इसी तरह सोनम कुमार को संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब आगरा कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश सक्सेना को रायबरेली का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अबतक बलरामपुर के एसपी थे। इराज राजा को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। पुल...
बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक अपने पिता की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने कुएं में कूद गया। कुआं सूखा था, इसलिए डूबा नहीं, लेकिन उसे काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत्त युवक को चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब के नशे में पहुंचा था घर, पिता ने डांटा तो.. जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के संतोषीनगर में रहने वाले रामसंजीवन का बेटा महेश बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने उसे डांट लगाई। इसपर वह नाराज हो गया। इसके बाद घर से बाहर आया और मोहल्ले के एक कुएं में छलांग लगा दी। सूखे कुए में गिरने से उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ...
UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज तड़के बुधवार सुबह एक भीषण हादसे में 3 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं। कई लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कोहरे में एक डंपर अनियंत्रित होकर गुमटी को रौंदता हुआ नहर में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोहरे में बढ़ रही हादसों की संख्या जानकारी के अनुसार रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास गुमटी में बैठे लोगों को रौंदता हुआ नहर में जा पलटा। उस समय सभी लोग गुमटी के पास बैठे चाय पी रहे थे। हादसा बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हुआ। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है। वहीं अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष घायल हो गए हैं। https://samarneetinews.com/wi...
UP की बड़ी खबर : IPS मणिलाल पाटीदार को जमानत

UP की बड़ी खबर : IPS मणिलाल पाटीदार को जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ ब्यूरो, (समरनीति न्यूज) : उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर सामने आ रही है। महोबा के निलंबित एसपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार को रिश्वत लेने के मामले में तकनीकि आधार पर जमानत मिल गई है। आईपीएस पाटीदार की जमानत अर्जी को भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधईश लोकेश वरुण ने मंजूर की है। कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि आरोपी को 1-1 लाख रुपए की दो जमानतें और इतनी ही कीमत के निजी मुचलके दाखिल करने होंगे। तकनीकि आधार पर मिली जमानत बताते चलें कि महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार और दो थानेदारों के खिलाफ 16 जनवरी 2022 को भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार ऐसे मामलों में अगर 60 दिन के भीतर पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं करती है तो आरोपी को जमानत मिल जाती है। पुलिस ने आईपीएस पाटीदार को 27 सितंबर को न्यायिक हिरासत में लिया था। 27 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल हो जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं हो सकी। संबंधित मु...
बांदा शहर की 4 चोरियों के 4 चोर, 3 लाख के जेबर के साथ गिरफ्तार 

बांदा शहर की 4 चोरियों के 4 चोर, 3 लाख के जेबर के साथ गिरफ्तार 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर के अलावा चार और चोर पकड़े हैं। इन चोरों की निशानदेही पर 4 घरों में चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 3 लाख के चोरी के जेबर भी बरामद किए हैं। चोरी का और सामान भी पकड़ा है। खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले की जानकारी प्रेसवार्ता में दी। पुलिस और सरकारी कर्मियों के घर बने थे निशाना एसपी अभिनंदन ने बताया कि 16 नवंबर को शहर के गायत्रीनगर मुहल्ले में रहने वाले अर्धसैनिक बल के कर्मचारी के घर, सिटी गार्डेन के पीछे पूर्व फौजी के घर, 17 दिसंबर को सिटी गार्डेन के पीछे एक अन्य अर्द्धसैनिक बल में सहायक उप निरीक्षक के घर तथा 27 दिसंबर को गायत्रीनगर में सेना में कर्मचारी के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया था। चोरी के जेबर खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार एसओजी और कोतवाली पुलिस खुलासे में ...
नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Lovers Suicide Case मोहब्बत नाकाम होते दिखाई दी तो एक प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान कराने में पुलिस को घंटों लग गए। क्योंकि दोनों के चेहरे और शरीर के कई हिस्से गायब हो चुके थे। दोनों के ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़का 12वीं तो लड़की 11वीं की थी छात्रा जानकारी के अनुसार कानपुर के झींझक सम्राट अशोक नगर के रहने वाले सुभाष यादव का पुत्र अंकित इंटर का छात्र था। उसका सुखदेव की बेटी मोहनी पाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहनी 11वीं की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका दोनों के प्रेम संबंधों का परिवार के लोगों को पता चल गया था। प...
अब देना होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, पढ़िए ! किस गाड़ी पर कितने देने होंगे रुपए..

अब देना होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, पढ़िए ! किस गाड़ी पर कितने देने होंगे रुपए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब सफर महंगा होगा। खासकर कार वालों को पेट्रोल के साथ-साथ टोल टैक्स की कीमत भी चुकानी पड़ेगी। जी हां, दिसंबर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लगने जा रहा है। शासन में उच्चस्तर पर इसके लिए सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि अप्रैल से टोल टैक्स वसूलने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। कौन सी गाड़ी पर कितना टोल टैक्स जानकारी के अनुसार कारों पर 610 रुपए और हल्के कॉमर्शियल वाहनों की दरें 965 रुपए प्रस्तावित हैं। इस टोल टैक्स वसूली के लिए यूपीडा जल्द ही टेंडर निकालने की तैयारी में है। बताते चलें कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ा है। टैक्स दरें भी प्रस्तावित कर दी गई हैं। अब बस औद्योगिक विकास विभाग की ओर से कुछ ही दिन में शासनादेश जारी होना बाकी है...
UP : बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, पढ़िए पूरा टाइम-टेबल

UP : बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, पढ़िए पूरा टाइम-टेबल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षाएं की तारीखें घोषित हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी हुआ है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च तक होंगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने सोमवार इस बारे में पूरी जानकारी दी। इन दो पालियों में होंगे बोर्ड एग्जाम उन्होंने कहा कि परीक्षाएं दो पालियों में रोजाना सुबह 8 से 11.15 बजे और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे के बीच होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की पूरी तैयारियां हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार ...
UP : रेलवे ट्रैक पर फंसी डाक्टर की कार, दो ट्रेनें रुकीं-गिरफ्तार

UP : रेलवे ट्रैक पर फंसी डाक्टर की कार, दो ट्रेनें रुकीं-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा के गजरौला में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक डाक्टर की कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस कारण दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। बाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार फंसाने के मामले में डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामला शाहजहांपुर के निजी चिकित्सक से जुड़ा है। बताते हैं कि शाहजहांपुर के कस्बा फुआया के रहने वाले डा. सचिन निजी चिकित्सक हैं। वह गजरौला में अपने दोस्त के घर जा रहे थे। कार सड़क से मुड़कर रेलवे ट्रैक पर जा फंसी हाइवे पर पर भानपुर रेलवे फाटक पर कोहरे की वजह से कार सड़क से उतरकर रेलवे लाइन की ओर मुड़ गई। बताते हैं कि करीब पांच-छह मीटर दूर कार दौड़कर रेलवे ट्रैक में फंस गईं। जानकारी होने पर पास के केबिन मैन ने रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आजम को झटका, यूपी से बाहर केस ट्रांसफर की मांग खारिज....
Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े..

Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवती के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। मृतक युवती कौन थी, कहां की रहने वाली थी। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। मरने वाली युवती की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास आज दोपहर एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के चीथड़े उड़ गए। वहां से गुजरने वालों लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति का कहना है कि मरने वाली युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वह सलवार-कुर्ता और स्वेटर पहने हुए थीं। https://samarneetinews.com/banda-bjp-leader-ragi...