बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक युवक अपनी मौसी की शादी के फेरे देखकर घर लौटा। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि उसने घर में छोटी बहन के दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर के लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
शहर के बंगालीपुरा का मामला
शादी से लौटे परिवार के लोगों ने सुबह आकर कमरे में झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की लाश फांसी पर लटक रही थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासाः पहले महिला से जबरन बनवाते थे संबंध, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूलते थे लाखों, अब जा रहे जेल..
बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरा निवासी उमेश राजपू...







