Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SamarnitiNews

‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर (Kanpur) में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना के बाद 'यूपी में का बा' (UP mein Ka Ba) गाने वाली बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathor) को पुलिस ने नोटिस दिया है। नेहा को कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी का नोटिस दिया है। उधर, इसकी जानकारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट पर कविता लिखते हुए यूपी सरकार पर तंज कसते हुए घेरने का प्रयास किया। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1628238962539233281 यह थी पूरी घटना आपको बताते चलें कि कानपुर देहात के मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना हुई थी। इसके बाद नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसे थे। मामले में सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार का कहना है कि...
Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..

Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP Budget 2023-24 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज बुधवार को विधानमंडल में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। इसका आकार करीब 7 लाख करोड़ रुपए के आसपास रहेगा। सरकार इस बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हितों को पूरा करने का प्रयास करेगी। 7 लाख करोड़ होगा बजट का आकार बजट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा 'नए उत्तर प्रदेश' का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। ये भी पढ़ें : Budget2023 : बजट से क्या महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर.. नि:संदेह यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।...
UP : एक बीटेक, दूसरा PHD, मिलकर छाप रहे थे नकली नोट..

UP : एक बीटेक, दूसरा PHD, मिलकर छाप रहे थे नकली नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापने के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कानपुर की क्राइम ब्रांच और गोविंदनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जो खुलासा किया है उसमें तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक पीएचडी होल्डर है। दूसरा बीटेक किए हैं। एक उनका अन्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.59 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। कानपुर के बाजार में खपाने की तैयारी पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया नकली नोट छापने का गिरोह फिरोजाबाद में नोट छापने का काम करता था। बाद में इस नकली रकम को कानपुर के बाजारों में खपाने को लाया था। इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी आरोपि...
पकड़ा गया खनन माफिया मकसूद, हुआ बड़ा खुलासा..

पकड़ा गया खनन माफिया मकसूद, हुआ बड़ा खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरई : खनन माफिया मकसूद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके अवैध खनन का काला चिट्ठा खुल गया है। पुलिस का कहना है कि जालौन में वह गैंग बनाकर अवैध खनन का धंधा कर रहा था। काल्पी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नकली नंबर प्लेट से करता था गड़बड़झाला पुलिस का तक कहना है कि खनन माफिया मकसूद चेचिस दूसरी और गाड़ी की नंबर प्लेट दूसरी, का खेल करके अवैध खनन का कारोबार कर रहा था। कालपी पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मकसूद जालौन और हमीरपुर इलाके में अवैध खनन करने वाला मकसूद जोल्हूपुर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। काफी समय से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। ये भी पढ़ें : बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने तमंचा लेकर बारात में फैलाई दहशत, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी ...
बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड पर एक छात्रा से दिनदहाड़े अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर से लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग निकले। स्थिति समझते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। तबतक दोनों बदमाश भाग चुके थे। अपने साथ हुई घटना से छात्रा पूरी तरह से सहम गई। उसने आंखों में आंसू भरते हुए अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी.. छात्रा का नाम राखी तिवारी है जो कि क्योटरा में केनपथ पर रहती है। उसका कहना है कि वह घर से जेलरोड होते हुए लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच उसकी काल आई तो उसने बैग से मोबाइल निकालकर बात करना शुरू किया। तभी सामने खड़े अपाच...
ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का तबादला लखनऊ हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एएसपी विश्वजीत को भावभीनी विदाई दी। अपने कार्यकाल में एएसपी विश्वजीत के नाम कई अहम उपबल्धियां भी रहीं। कार्यशैली की हमेशा हुई प्रशंसा शांत, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के धनी एएसपी श्रीवास्तव की एक अलग छवि लोगों के बीच रही। आमजन के बीच उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती रही। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए अपनी विदाई के दौरान एएसपी श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली वह लगभग ढाई साल तक रहे। उनको यहां टीम के साथ काम करने का जो मौका मिला वह काफी सुखद रहा। पूरी टीम ने भरपूर सहयोग दिया। ASP बोले, बिना टीम उपलब्धि नहीं उन्होंने कहा कि बिना टीम के कोई उपलब...
Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार देर शाम बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद डाला। बताते हैं कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया। परिवार में कोहराम मच गया है। बांदा से एमपी वापस बाइक से घर लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और 8 माह की बेटी मिस्टी के साथ बांदा आए थे। यहां बबेरू थाना क्षेत्र के मझीला गांव में साली का गौना था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान आज देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।...
CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौराहे का सुंदरीकरण देख अभिभूत नजर आए। सीएम योगी ने मंच से कहा भी, कि इस चौराहे पर किसी अंजान व्यक्ति को लाकर खड़ा कर दिया जाए तो वह यही कहेगा कि यह जगह, चौड़ी सड़क गाजियाबाद या लखनऊ जैसे महानगर की है। CM Yogi बोले, शार्ट नोटिस में काम दरअसल, शहर में हुए इस विकास माॅडल की प्रशंसा कर मुख्यमंत्री ने एक तरह से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पीठ थपथपाई है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से कहा, कि सदर विधायक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कई बार उनसे बांदा आकर राष्ट्र नायक महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह किया था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान सीएम योगी ने कहा कि इतने शार्ट नोटिस में यह कार्य करके जनप्रतिनिधिय...
Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के दौरान ड्यूटी पर लगे एक अवर अभियंता की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले अजय प्रताप (35) भूमि संरक्षण जलागम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। होर्डिंग्स की व्यवस्था में थी ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह होर्डिंग लगाई गईं थीं। होर्डिंग की देखरेख के लिए उप निदेशक कृषि ने अजय प्रताप की ड्यूटी लगाई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मवई बाईपास के समीप होर्डिंग की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-dead-...
घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। खेत से लौटे मां-बाप को छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। FIR दर्ज-आरोपी गिरफ्तार पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती हाईस्कूल में पढ़ती है। ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम बताते हैं कि गत दिवस उसके माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष नाम का युवक दीवार...