Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..

UP Big News: SP Nape Kotwal-Daroga suspended on fake case against student

आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP Budget 2023-24 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज बुधवार को विधानमंडल में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। इसका आकार करीब 7 लाख करोड़ रुपए के आसपास रहेगा। सरकार इस बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हितों को पूरा करने का प्रयास करेगी।

7 लाख करोड़ होगा बजट का आकार

बजट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।

ये भी पढ़ें : Budget2023 : बजट से क्या महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर..

नि:संदेह यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा। बतात चलें कि आज सरकार के बजट पर सभी की नजर है। आम लोग अपनी अपेक्षाओं से जोड़कर देखेंगे। वहीं विपक्ष बजट पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी