Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: samarneetinews

Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज पहली बार आ रहीं लखनऊ, यह है कार्यक्रम

Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज पहली बार आ रहीं लखनऊ, यह है कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज पहली बार लखनऊ आ रही हैं। उनका रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। उनके अभिनंदन के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी आदि मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वाराणसी जाएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मिलेंगी। उनसे बातचीत करेंगी। ये भी पढ़ें : President Election : द्रौपदी मुर्मू को 64% वोट, यशवंत 3 राज्यों में जीरो प्रदेश सरकार की ओर से सुबह 8.50 बजे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमर...
बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। एक 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे के घर पर बुल्डोजर चलाया गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले के घर को ध्वस्त कर दिया। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस कमासिन में एक दरिंदे ने बीती 8 फरवरी को अपनी 9 साल की रिश्ते की भतीजी को पशुबाड़े में ले जाकर उससे रेप किया था। पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा आज पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए ऐसे दरिंदे किस्म के अपराधियों को सख्त संदेश दे दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि ऐसे अपराधियो...
Bijnor : नगीना में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी कार से दबकर सगे भाई-बहनों की मौत, दो घायल

Bijnor : नगीना में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी कार से दबकर सगे भाई-बहनों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : बिजनौर जिले के नगीना तहसील क्षेत्र में आज शनिवार रात करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर एक घर का दरवाजा तोड़कर भीतर जा घुसी। कार से दबकर घर में बैठे दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे से परिवार में कोहराम नगीना देहात थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में आज शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गांव के मनीराम के दरवाजे को तोड़ती हुई भीतर घुस गई। ये भी पढ़ें : तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले इससे मनीराम की 9 साल की बेटी मानसी और 4 साल का बेटा वहां बैठा था। दोनों की कार में दबकर मौत हो गई। मनीराम को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार चालक मंडावर के मोहल्ला मूसाविलात का रहने वाला...
अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अखिलेश यादव ने आज वाराणसी के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि एक अदाणी सबपर भारी है। इस समय भाजपा दोस्ती निभाने में जुटी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काशी प्रवास पर हैं। आज दूसरे दिन अखिलेश श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के साथ धाम का भ्रमण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं ये बातें वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आम जनता का जीवन और बेहतर हो, इसके लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि भाजपा वालों की यह बात झूठ न निकले। कहा कि भाजपा वाले यूपी में 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात कह रहे हैं, उनकी मनोकामना है कि काशी मे...
UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकहत बानो को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह चोरी-छिपे अपने पति अब्बास से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची और जेल के भीतर अलग कमरे में मुलाकात कर रही थी। उसकी जेल में इंट्री भी नहीं कराई गई थी। इस मामले में निखत बानो, अब्बास के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। साथ जेल अधीक्षक समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम-एसपी ने मारा छापा, जेल के कमरे में मिली निखत जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जिला कारागार पर छापा मारा। सू्त्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत बानो जिला जेल में अधीक्षक के पास वाले कमरे में पकड़ी गई हैं। निखत के पास से मो...
योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक फ्राड ने बड़ा दुस्साहस दिखाया। उसने खुद को जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री रामकेश निषाद से संपर्क किया। फिर उन्हें गलत काम कराने के लिए धमकी दी। हालांकि, मंत्री ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बांदा में सक्रिय फ्राड गैंग सरकार के मंत्री तक को बख्शने को तैयार नहीं है। पहले 23 और 25 जनवरी को किया मैसेज एक फ्राड ने बांदा के तिंदवारी से विधायक एवं जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को 23 और 25 जनवरी को मैसेज किया कि उसका भाई उनसे मिलने आ रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ फिर 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मंत्री रामकेश से मिलने पहुंचा। उसने...
मेरठ में ट्रक ने बुग्गी सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 3 घायल

मेरठ में ट्रक ने बुग्गी सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।जानकारी के अनुसार मेरठ के लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से लदे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी को रौंद दिया। उसपर छह लोग सवार थे। देर रात करीब 3 बजे हुआ हादसा बताते हैं कि लावड़ के रहने वाले सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह, लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश बुग्गी से किला परीक्षितगढ़ एक बरात में गए थे। देर रात लगभग 3 बजे वापस लौट रहे थे। इसी बीच महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उसपर सवार लोगों को घसीटते...
UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : GIS 2023 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने इसमें शिरकत की। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया। अंबानी आज जीआईएस 2023 में बोल रहे थे। उन्होंने यूपी की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। अन्य उद्योगपति भी हुए शामिल मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि 2023 के आखिर तक यूपी के हर शहर, कस्बे और गांव में 5-जी की सेवाएं पहुंच जाएंगी। यह अपने आप में बड़ी बात है। 5 जी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐलान मुकेश अंबानी ने किया है तो इसके पूरा होने पर अब कोई संशय भी नहीं है। अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईजी आफ डूइंग बिजनेस में सुधार ...
Breaking : बांदा में Accidents, छात्र और महिला समेत 3 की मौत

Breaking : बांदा में Accidents, छात्र और महिला समेत 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहली घटना नरैनी क्षेत्र में हुई। वहां रहने वाले रिसौरा गांव के मजरा पाड़ादेव के रहने वाले महादेव (65) सब्जी बेचते थे। गुरुवार शाम सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ममेरे भाई की शादी से लौटते समय.. दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही तिराहे पर हुई। बताते हैं कि महोखर गांव के मजरा डाड़िनपुरवा के रहने वाले नरेंद्र प्रजापति (22) अपने चचेरे भाई अंकित (18) के साथ ममरे भाई की शादी से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म, भागते समय...
बांदा में महिला की हत्या, बंधे मिले हाथ-दुष्कर्म की भी आशंका

बांदा में महिला की हत्या, बंधे मिले हाथ-दुष्कर्म की भी आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव आज दोपहर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि महिला एक दिन पहले शौच जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौट। रात में उनकी तलाश भी की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मृतका के चचेरे देवर का कहना है कि महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। SP समेत सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर उनके साथ दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर बछेउरा गांव में एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान गांव की रामप्यारी की बहू सुशीला (35) पत्नी जयकुमार के रू...