Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: samarneetinews

UP : दर्दनाक सड़क हादसों में 6 दोस्तों की मौत, दो लोग घायल

UP : दर्दनाक सड़क हादसों में 6 दोस्तों की मौत, दो लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 6 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक हादसा पीलीभीत में और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ है। पहले हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है। शादी से लौटते समय रात में हादसा शादी समारोह में देर रात घर लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान टिकरी गांव के कुलदीप, गांव रुरिया के सूर्य प्रताप और बरखेड़ा क्षेत्र के कटक बारा गांव के दीपक के रूप में हुई है। बताते हैं तीनों रात में बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दूसरी घटना में डंपर से टकराई कार उधर, दूसरी घटना उत्तर प्रद...
शेरवानी में अखिलेश यादव, लिखा- हुजूर आज का बजट..

शेरवानी में अखिलेश यादव, लिखा- हुजूर आज का बजट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Budget 2023 उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। वह बजट सत्र में अलग वेशभूषा में शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे। सपा के बाकी विधायकों का भी यही हाल रहा। इसे लेकर सदन के भीतर और बाहर काफी चर्चा रही। सपा के सभी विधायक अलग पोशाकों में आए नजर दरअसल, कहा यह जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां पर हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जता रही है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन पहुंचते थे, ठीक उसी तरह सपा विधायक भी आज शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे। ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी समाजवादी पार्टी के ट्विट...
Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक महिला ने मुकदमा न दर्ज करने पर थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कानपुर के सचेंडी थाने में सोमवार को एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। इसके बाद 18 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बोली, जांच के बाद आगे की कार्रवाई सोमवार को आरोपी की पत्नी थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने दूसरी महिला के पति पर आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट न लिखने पर थाने में ही आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को ...
ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का तबादला लखनऊ हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एएसपी विश्वजीत को भावभीनी विदाई दी। अपने कार्यकाल में एएसपी विश्वजीत के नाम कई अहम उपबल्धियां भी रहीं। कार्यशैली की हमेशा हुई प्रशंसा शांत, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के धनी एएसपी श्रीवास्तव की एक अलग छवि लोगों के बीच रही। आमजन के बीच उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती रही। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए अपनी विदाई के दौरान एएसपी श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली वह लगभग ढाई साल तक रहे। उनको यहां टीम के साथ काम करने का जो मौका मिला वह काफी सुखद रहा। पूरी टीम ने भरपूर सहयोग दिया। ASP बोले, बिना टीम उपलब्धि नहीं उन्होंने कहा कि बिना टीम के कोई उपलब...
फ्लाईओवर से गिरी SUV, 3 की मौत, एक गंभीर

फ्लाईओवर से गिरी SUV, 3 की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एक एसयूवी गाड़ी अनियंत्रि हो गई। इसके बाद गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। गाड़ी में चार युवक सवार थे। इनमें से 3 की मौत हो गई। वहीं एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शादी समारोह से लौट रहे थे युवक डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी से चार लोग अयोध्या हाइवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत हादसे में इंदिरानगर के प्रियांशु, निशातगंज के अमित, तकरोही के हर्ष और डूडा कालोनी के राजकुमार गाड़ी में फंस गए। गाजीपुर पुलिस सभी को निक...
बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा आने का कार्यक्रम कंफर्म हो गया है। सीएम योगी 17 फरवरी को बांदा आ रहे हैं। शासन से आए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का हेलीकाप्टर दोपहर 12.50 बजे बांदा के जीआईसी मैदान में उतरेगा। वहां से सीएम योगी कार से 1 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। कालिंजर से लखनऊ की उड़ान भरेंगे सीएम योगी वहां महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर वापस जीआईसी मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से 2.30 बजे हेलीकाप्टर से कालिंजर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कालिंजर में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निजी सचिव...
लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPPolice Transfer News यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में भी तीन अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है। रायबरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह गाजियाबाद में तैनात एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में एएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पीलीभीत में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी को बहराइच का नया एएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : करोड़ों के घपले में PWD के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, कई और नपे.. ये भी पढ़ें : UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट  ...
साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा की आत्महत्या के माले में नया मोड़ आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला और दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी और जगहंसाई कराकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरा प्रकरण बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी 16 साल की बेटी 11 की छात्रा थी। बीती 2 फरवरी को गांव में घर से सटे छोटकू प्रजापति के बाड़े में बंधी अपनी गाय लेने गई थी। ये भी पढ़ें : बांदा में BJP नेता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा उसी समय पड़ोसी महिला तुला पत्नी कमलेश यादव और बच्ची पुत्र रामसरन आरख ने गांव के वसीम नाम के युव...
Twitter पर जल्द हटेगा सबका ब्लू टिक, मस्क ने किया ये ऐलान..

Twitter पर जल्द हटेगा सबका ब्लू टिक, मस्क ने किया ये ऐलान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : ट्वीटर (Twitter) के मालिक ऐलन मस्क (Elon Musk) के नए ऐलान ने यूजर्स के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। दरअसल, Twitter लगातार अपने फ्लेटफार्म में नए बदलाव ला रहा है। इन्हीं बदलावों के क्रम में यूजर्स को अब एक और झटका लगने वाला है। आपके लिए भी यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है। अगर आप बिना पैसे दिए ब्लू टिक (Blue Tick) का फायदा उठा रहे हैं तो झटका जरूर लगेगा। Elon Musk के टिवट से बढ़ी यूजर्स की धड़कनें Elon Musk ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ट्विटर के जिन एकाउंट में पहले से ब्लू टिक (Blue Tick) लगे हैं, उनको भी अब हटा लिया जाएगा। अबतक ट्विटर (Twitter) सिर्फ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और पत्रकारों के अकाउंट्स को ही ब्लू टिक देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। ऐलान मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक पेड सब्सक्रिप्शन (Paid Subscription) की शुरुआत की है। Blue Tick सब्सक्रिप्शन के लिए...
Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..

Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने एसपी अभिनंदन के निर्देशन में जिले के तिंदवारी के बछेउरा गांव में हुए महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला का हाथ बंधे हुए शव खेत में मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस की माने तो महिला की हत्या उसी की चालबाजी यानी ब्लैकमेलिंग में गई। महिला गांव के ही एक व्यक्ति को 5 हजार रुपए के लिए धौंस दे रही थी। तंग आकर उसी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। हत्या के पीछे यह वजह आई सामने तिंदवारी के बछेउरा में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि महिला की चालबाजी यानी धौंस से तंग आकर एक युवक ने उसकी हत्या उसी की साड़ी से गला घोंटकर कर दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि महिल...