Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

शेरवानी में अखिलेश यादव, लिखा- हुजूर आज का बजट..

Akhilesh Yadav in Sherwani, said - Huzoor today's 'Budget' in Sherwani, big

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Budget 2023 उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। वह बजट सत्र में अलग वेशभूषा में शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे। सपा के बाकी विधायकों का भी यही हाल रहा। इसे लेकर सदन के भीतर और बाहर काफी चर्चा रही।

सपा के सभी विधायक अलग पोशाकों में आए नजर

दरअसल, कहा यह जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां पर हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जता रही है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन पहुंचते थे, ठीक उसी तरह सपा विधायक भी आज शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे।

ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाली खबर : देश में पहली बार नाबालिग बेटी ने पिता को दिया लीवर, कोर्ट ने बदला नियम-अस्पताल ने फीस छोड़ी

समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट पर लिखा गया है कि ‘हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में।’ उधर, अखिलेश यादव ने बजट को निराशाजनक बताया। कहा कि बजट को ऐतिहासिक कहा जाता है, लेकिन बीते 6 बजट में भाजपा ने किसानों को निराश किया है। किसानों और युवाओं के लिए कुछ खास नहीं दिया है।

Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..