Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

Akhilesh Yadav's taunt on BJP in Varanasi, said one Adani is heavy on all

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अखिलेश यादव ने आज वाराणसी के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि एक अदाणी सबपर भारी है। इस समय भाजपा दोस्ती निभाने में जुटी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काशी प्रवास पर हैं। आज दूसरे दिन अखिलेश श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के साथ धाम का भ्रमण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं ये बातें

Akhilesh Yadav's taunt on BJP in Varanasi, said one Adani is heavy on all

वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आम जनता का जीवन और बेहतर हो, इसके लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि भाजपा वालों की यह बात झूठ न निकले। कहा कि भाजपा वाले यूपी में 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात कह रहे हैं, उनकी मनोकामना है कि काशी में भी 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट हो।

ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा से किया वादा भाजपा आजतक पूरा नहीं कर पाई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने काशी प्रवास के दूसरे दिन सुबह से दोपहर बाद तक लगभग 8 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ गुजारे।

गलियों में पैदल घूमें, 8 घंटे रहे कार्यकर्ताओं की बीच

सुबह स्नान-ध्यान के बाद होटल से निकले और सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां पूजन के बाद उनका काफिला चौक से आगे बढ़ते हुए रूका। वहां से अखिलेश पैदल ही ठठेरी बाजार की गली में पहुंचे। वहां राम भंडार में कचौड़ी खाई, सत्यनारायण भंडार में मालपुआ और बाकी बनारसी मिठाइयों का स्वाद चखा। राजाराम सरदार के यहां लस्सी भी पी। मलईयों का भी स्वाद चखा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने मुझे यज्ञ में जाने से रोकने के लिए गुंडे भेजे, पिछड़ों-दलितों को मानती है शूद्र