Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश…

बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश…

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक कालोनी में दो दरिंदों ने एक 16 साल की नाबालिग किशोरी को दबोच लिया। दोनों ने उसे जबरन पकड़कर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग समय रहते पहुंच गए। इससे उसकी इज्जत बच गई। हांलाकि किशोरी बुरी तरह से डरी हुई है। इसे भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रात में ही कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बताते हैं कि शहर के काशीराम कालोनी में बीती रात एक किशोरी अपने परिवार के साथ घर के बाहरी हिस्से में सो रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाले दो युवक शैलेंद्र उर्फ शैलू ...
इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फ्रिज-अलमारी और अटैजी में मिली लाशें

इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फ्रिज-अलमारी और अटैजी में मिली लाशें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की घर में क्षत-विक्षप्त लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। ये सभी लाशें घर में फ्रिज, अलमारी और अटैजी में बंद मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और घटना का कारण जानने की कोशिश में लगे हैं। प्रारंभिक तौर पर कहा यह जा रहा है कि घर के मालिक मनोज नाम के शख्स ने इन हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक रूप से घर के मुखिया पर पत्नी-बेटियों की हत्या करके खुद आत्महत्या करने का अंदेशा  बताते चलें कि इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके के पीपल गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के मनोज कुश्वाह के घर में उसके परिवार व उसकी खुद की लाशें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के भीतर दाखिल हुई तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला को लेकर कई सवाल उठ रहे ...
मुरादाबाद में डी-15 गैंग और पुलिस में चलीं गोलियां, दरोगा-सिपाही और सरगना घायल

मुरादाबाद में डी-15 गैंग और पुलिस में चलीं गोलियां, दरोगा-सिपाही और सरगना घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः जिले में आज पुलिस की ईनामी बदमाश के गैंग डी-15 से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक दरोगा और सिपाही के अलावा बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पकड़ा गया बदमाश डी-15 गैंग का खतरनाक बदमाश बताया जा रहा है। उसके उपर 29 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 29 से ज्यादा मुकदमें है डी-15 गैंग पर, पुलिस के हाथ लगा है गैंग का 25 हजार का ईनामी सरगना बबुआ  बताया जाता है कि मुरादाबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश बाबू उर्फ बबुआ को धर दबोचा। कुख्यात बबुआ टॉप 10 बदमाशो में एक है और वह डी 15 गैंग का सरगना भी है। पुलिस का कहना है कि उसके गैंग पर 29 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बबुआ क्षेत्र में अपने अन्य चार साथियों के साथ किसी...
कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के सिविल लाइन में स्थित वेस्टकाट स्कूल की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित छात्रा ने खुद अपने साथ हुए गंदी हरकतों और रेप की घिनौनी वारदात का खुलासा किया है। स्कूल का कैशियर छात्रा को स्कूल के स्टोर रूम में ले जाकर रेप करता था। उसने छात्रा की कुछ फोटो खींच ली थीं और उनको दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करके डराता था और छात्रा से जो चाहता था वो कराता था। पुलिस ने कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के स्टोररूम में बुलाकर करता था बुरी काम, फिर ले जाने लगा पार्क  छात्रा ने बताया है कि मार्च में वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार लेकर गई थी। वहां पहली बार कैशियर उससे मिला था। इसके बाद किसी न किसी बहाने वह छात्रा को नीचे बुलाता था और इसी दौरान एक बार उसे वह स्कूल के स्टोर रूम में भी...
बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां बांदा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर जिले के महिला अस्पताल में जमकर बवाल हो रहा था। एक महिला की प्रसव के बाद मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल किया। महिला सीएमएम डा. उषा सिंह और बाकी स्टाफ को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अस्पताल में घेर लिया। प्रसव के बाद महिला ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद तोड़ा दम, सीएमएस पर रुपए ने देने पर इलाज में लापरवाही का आरोप  उनके उपर 15 हजार मांगने और रूपए न देने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चला बवाल उस वक्त समाप्त हुआ, जब पुलिस अधिकारी और सीएमओ वहां पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और भीड़ को समझाया और आश्वासन दिया कि महिला सीएमएस के खिलाफ जांच कराएंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। सीएमओ ने भी विभागीय जांच का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत ...
बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ने दिया प्रशंसा अवार्ड

बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ने दिया प्रशंसा अवार्ड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बेहद संवेदनशील कस्बा नगीना में होली जुलूस के बाद नौ दिन चले तनाव और बवाल को अपनी सूझबूझ से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ओपी सिंह ने अवार्ड दिया है। उनको इस कार्य के लिए प्रशंसा पत्र के साथ ही मेडल भी मिला है। बेहद संवेदनशील नगीना कस्बे में होली जुलूस के बवाल को सूझ-बूझ से सुलझाया, डीजीपी ने माना बुद्धिमता का लोहा     सुलझे व्यवहार और मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को यह अवार्ड 15 अगस्त के मौके पर दिया गया। खुद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने एएसपी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह अवार्ड देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। ये भी पढ़ेंः  डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार हांलाकि यह अवार्ड डीज...
बिजनौर में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

बिजनौर में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के रहटपुर गांव के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने एक परिवार कार से जा हरिद्वार जा रहा था। यह परिवार रामपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है। हादसा आज सुबह का है। मृतकों के शवों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हरिद्वार अस्थियां विसर्जन को जा रहा था रामपुर का परिवार, मंडावली के पास ट्रक ने मारी टक्कर   इसी दौरान रास्ते में मंडावली के रहटपुर गांव के सामने सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तु...
वाराणसी में करोड़ों की हिरोईन के साथ बदमाश कल्लू गिरफ्तार

वाराणसी में करोड़ों की हिरोईन के साथ बदमाश कल्लू गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः पुलिस को आज पूर्वांचल में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करोड़ों की हिरोईन भी बरामद हुई है। पकड़ा गया अपराधी 20 हजार का ईनामी बदमाश है। उसके कब्जे से मिली हिरोईन की कीमत 1 करोड़ 30 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बदमाश की उसको लंबे समय से तलाश थी। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से जाल बिछा रही है लेकिन वह अक्सर पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने ईनामी बदमाश को कैंट के पांडेयपुर इलाके से दबोचा   बताया जाता है कि वाराणसी के कैंट थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पांडेयपुर इलाके में बदमाश कल्लू चौहान मौजूद है क्योंकि कल्लू चौहान एक ईनामी खतरनाक बदमाश है, इसलिए पुलिस ने उसे घेरने के लिए पूरी तैयारी की। ये भी पढ़ेंः जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंध...
अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा

अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नौबस्ता थाान क्षेत्र में एक व्यापारी की ट्रक से कुचलकर आज सुबह कुछ देर पहले मौत हो गई। मौत इतनी दर्दनाक थी कि उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रुह कांप गई। ट्रक के पहिये के नीचे कुचले पड़े व्यापारी को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। शव का उपरी हिस्सा बुरी तरह से कुचलकर सपाट हो गया था। कानपुर के नौबस्ता में सुबह हुआ हादसा, ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह से कुचला व्यापारी  यहां तक की चेहरा न बचा होने के कारण व्यापारी की पहचान तक नहीं हो पा रही थी। चालक के ट्रक छोड़ जाने के कारण शव ट्रक के पहिये के नीचे फंसा रहा। जिसे बाद में भीड़ की मदद से पुलिस ने ट्रक को धक्का देकर हटाने के बाद बाहर निकाला। शव की हालत बेहद खराब थी। चेहरा व उपरी हिस्सा बिगड़ चुका था। हादसे के बाद गुस्साए इलाके के व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ व...
कुएं में गिरा सांड, बचाने की मशक्कत में जुटी ग्रामीणों संग पुलिस

कुएं में गिरा सांड, बचाने की मशक्कत में जुटी ग्रामीणों संग पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, जौनपुरः जिले के बरईपार थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर ब्राह्मण बस्ती गांव में एक सांड कुएं में जा गिरा। गांव के लोगों ने जब उसे कुएं में गिरा हुआ देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। ये भी पढ़ेंः पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल सका। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायब्रिगेड को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक सांड को कुए से निकालने का प्रयास जारी है। ये भी पढ़ेंः पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, पिता-बेटी की मौत-दो बच्चे गंभीर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हैं। कुएं की चौड़ाई कम होने की वजह से उसे बाहर निकालने में दिक्कत हो रही है। फिर भी पुलिस और ग्रामीण अपने प्रयास में लगे हुे हैं। ...