Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक गरीब मजदूर की लूट के बाद सदमे में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए अर्द्धविक्षिप्त हालत में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहद गरीब इस परिवार की हालत इतनी खराब है कि मुखिया की मौत के बाद अब बीबी-बच्चों के सामने मुखमरी की नौबत आ गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द पकड़ा जाएगा। खुद से हुई लूट के बाद रातभर मजदूरी और रेहन के पैसे जाने की चिंता में डूबा रहा  बताते हैं कि अतर्रा ग्रामीण के मजरा झंडू का पुरवा का रहने वाला बाबूलाल वर्मा शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहा था। उसने घर की जरूरत पूरी करने के लिए जेवर रेहन पर रखे थे। रेहन के 10 हजार रुपए और मजदूरी के 5 हजार उसके पास थे। ये भी पढ़ेंः बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह इसी दौरान बांदा ...
चित्रकूटः  50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

चित्रकूटः 50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट पुलिस ने आज कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसने कई घंटे की मुठभेड़ के बाद इस इनामी बदमाश को पकड़ा है। यह बदमाश यूपी और एमपी दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बबुली कौल गिरोह का सदस्य है। इसलिए पंजाबी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। मानिकपुर थाना प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी प्रभारी को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर करौंहा के जंगल में डकैत बबुली कोल का गैंग मौजूद है। इसके बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट मनोज झा के निर्देशन में पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। दोनों थानों की टीमें कल्याणपुर के जंगल में डकैतों की धरपकड़ के लिए वहां पहुंची। पुलिस ने वहां कांबिंग की। बताते हैं कि पुलिस ने घेराबंदी की रणनीति अपनाते हुए बहिलपुरवा ...
दिनदहाड़े लखनऊ के बीकेटी इलाके में कबाड़ी की धारदार हथियार से काटकर हत्या

दिनदहाड़े लखनऊ के बीकेटी इलाके में कबाड़ी की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की एक वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बख्शी का तालाब इलाके में एक कबाड़ी की एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर चाकुओं व अन्य धारदार हथियारों से हमला करके नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है। पुलिस मौके पर है और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  ...
बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों के साथ घिनौनी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले दो बच्चियों को रात में अगवा करके दुष्कर्म की घटनाओं की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बुधवार को फिर शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म की फिर एक वारदात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया है। वहीं उसके बाबा की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते हैं कि बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 9 साल की बच्ची कक्षा-4 में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। ये भी पढ़ेंः बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उसे रिक्शे पर जबरन उठाकर ले गया। दोनों बच्ची को धमकाते हुए केन नदी के किनारे सुनसान इलाके में...
कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश

कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना और नूरपुर विधानससपा सीटों पर उप चुनाव में हुई जीत पर भले ही सपा इतरा रही हो। लेकिन उसी की पार्टी का कैराना विधायक ही इस जीत पर कालिख पोत रहा है। अपने ही विधानसभा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मामले में समझौता करने, नहीं तो जान से मारने की धमकी देने का आरोपी कैराना विधायक नाहिद हसन पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे क्षेत्र में अपनी करतूत से सपा की साख को बट्टा लगा रहा है। हांलाकि पहले भी अपनी हरकतों से यह विधायक चर्चाओं में रहा है। एेसे में आने वाले दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।   पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है सपा विधायक की करतूत, गैंगरेप पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ...
यूपी में भी मुजफ्फरपुरः रात को लग्जरी गाड़ियों से जातीं लड़कियां, सुबह रोते हुए लौटतीं वापस, पुलिस ने उठाया ऐसा कदम कि..

यूपी में भी मुजफ्फरपुरः रात को लग्जरी गाड़ियों से जातीं लड़कियां, सुबह रोते हुए लौटतीं वापस, पुलिस ने उठाया ऐसा कदम कि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, देवरियाः बिहार के मुजफ्फरपुर जैसा एक बड़ा कांड यूपी के देवरिया जिले में उजागर हुआ है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने माँ विन्ध्वासिनी बालिका गृह के काले कारनामो का खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर इस बालिका गृह से 24 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है जबकि लापता 15 बच्चों की तलाश की जा रही है। देवरिया पुलिस ने छापेमारी में किया बालिका गृह में कालेधंधे का खुलासा, 25 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त  पुलिस ने इस पूरे बालगृह की संचालिका गिरजा त्रिपाठी व उसके पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा है और लड़कीयों को लग्जरी वाहनों से शाम को बाहर भेजा जाता था और सुबह-सुबह लड़कियां रोते हुए वापस लौटकर आती थीं। अवैध रूप से संचालित माँ विन्ध्वासिनी बालिका एनजीओ की एक बार सीबीआई जाँच भी हो चुकी है। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय ...
उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में सर्राफा व्यवसाई की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कार से तीन किलों सोना गायब हो गया। दरअसल, एक स्वर्ण व्यवसाई यानी सर्राफा हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला उन्नाव के शहर कोतवाली के दही चौकी इलाके का है। चिकित्सकों ने उन्नाव से उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं सर्राफा के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त व्यवसाई के पास बैग में 3 किलो सोना था। हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद से सोना गायब है। पीड़ित परिवार ने करोड़ों का सोना गायब करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले दीपक का बेटा आशीष नयागंज में सर्राफ की दुकान चलाता है। लखनऊ में रहने वाले सर्राफ कारोबारी को 3 किलो सोन...
लाखों की नगदी लेकर था लापता और आज मिली लाश, घरवालों को हत्या की आशंका

लाखों की नगदी लेकर था लापता और आज मिली लाश, घरवालों को हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कुशीनगरः जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमहि खुर्द खाली के पास संदिग्ध स्थितियों में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि युवक की बाईक भी नहर से बरामद हुई है। यह युवक दो दिन पहले गैस रिफिलिंग की दुकान से गायब हुआ था। युवक ने हाल ही में अपनी बुलेरो गाड़ी बेची थी। उसके पास गाड़ी का चार लाख रूपए था। जरूर पढ़ेंः  बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना है कि किसी ने रुपए के लिए उसका अपहरण करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे ...
कानपुरः लापरवाही पर सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी निलंबित

कानपुरः लापरवाही पर सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः काम में लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने के कारण एसएसपी कानपुर ने कड़ा कदम उठाया है। सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी को निलंबित कर दिया है। सीओ की पेशी में 5 पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसएसपी ने पांचों को तत्काल प्रभारी से लाइन में आमद करने के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि एक बड़े पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर एसएसपी अखिलेश मीणा ने यह कदम उठाया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।          ...
नौबस्ता बैंक लूटकांट में पुलिस को दादानगर के आटो चालक की तलाश

नौबस्ता बैंक लूटकांट में पुलिस को दादानगर के आटो चालक की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात करने वाले एक संदिग्ध का स्क्रेच जारी होने के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ लोग आपराधिक प्रवृति के हैं। इसलिए पुलिस का उनके ऊपर शक गहरा है। पुलिस ने लुटेरों की पहचान करने वाले को 50 हजार का ईनाम देने की कर दी है घोषणा  वारदात के खुलासे के लिए जिला पुलिस की टीमों के अलावा एसओजी, सर्विलांस के अलावा एसटीएफ की टीम भी काम कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस का पूरा शक दादानगर क्षेत्र निवासी शातिर किस्म के एक डॉक्टर बबलू उर्फ विल्सन पर है। यह अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस को उसकी तेजी से तलाश है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मान रही है कि बैंक के सीसी टीवी फुटैज के आधार पर जो बदमाश हाथ में बैग...