Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में सर्राफा व्यवसाई की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कार से तीन किलों सोना गायब हो गया। दरअसल, एक स्वर्ण व्यवसाई यानी सर्राफा हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला उन्नाव के शहर कोतवाली के दही चौकी इलाके का है।

चिकित्सकों ने उन्नाव से उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं सर्राफा के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त व्यवसाई के पास बैग में 3 किलो सोना था। हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद से सोना गायब है। पीड़ित परिवार ने करोड़ों का सोना गायब करने का आरोप लगा है।

बताया जाता है कि कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले दीपक का बेटा आशीष नयागंज में सर्राफ की दुकान चलाता है। लखनऊ में रहने वाले सर्राफ कारोबारी को 3 किलो सोना डिलीवरी करने के लिए कार से जा रहा था। दही चौकी के समीप टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस चालक शिवाकांत ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। घायल की मां शशी गुप्ता को फोन पर बताया है कि तीन किलो सोना कार से गायब हो गया है। जानकारी मिलते ही मां शशी गुप्ता उन्नाव कोतवाली पहुंची हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल चल रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।