Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला मुख्यालय के रमेड़ी तरौस मोहल्ले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़े चेहरे माने जाने वाले राजीव शुक्ला के घर पर पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर के कमरों की एक-एक करके तलाशी ली। सूत्रों की माने तो पुलिस ने सभी महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर अचानक पहुंची पुलिस, हड़कंप मचा   इसके बाद तलाशी लेने के दौरान पुलिस को घर से एक कार्रबाईन और एक अवैध रूप से रखी गई बंदूक बरामद हुई। खास बात यह है कि जिस समय पुलिस छापेमारी कर रही थी घर से गोली चलने की आवाज आई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाहर खड़े पुलिस के जवानों ने अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पोजीशन लेते हुए रायफलें तान लीं। ये भी पढ़ेंः …जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर लेकिन बाद...
दरिंदगीः घर के बाहर खेल रहीं दो मासूम बहनों को उठा ले गए बाइक सवार दरिंदे, रेप कर फेंका

दरिंदगीः घर के बाहर खेल रहीं दो मासूम बहनों को उठा ले गए बाइक सवार दरिंदे, रेप कर फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलंदशहरः मासूम बच्चियों से दरिंदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक और दरिंदगीभरी वारदात सामने आई है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बाइक सवार दरिंदों ने घर के बाहर खेल रहीं दो बच्चियों को अगवा करने के बाद जंगल में ले जाकर उनके साथ रेप किया। दोनों को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घर के बाहर से उठा ले गए बाइक सवार दरिंदे, जंगल में बदहवास पड़ी मिलीं   बताया जाता है कि बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बहनें अपने घर के सामने खेल रहीं थीं। परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान बाइक सवार दरिंदे दोनों को अपहरण करके पास के जंगल में ले गए। ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप वहां ले जाकर द...
पुलिस की पकड़ में अंतरराज्यीय खतरनाक लूटेरों से चौंकाने वाले खुलासे…

पुलिस की पकड़ में अंतरराज्यीय खतरनाक लूटेरों से चौंकाने वाले खुलासे…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः स्थानीय पुलिस ने पांच खतरनाक अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी बदमाश बीते लंबे समय से ट्रकों को लूटने की वारदातों को बड़े ही चौंकाने वाले अंजाद में अंजाम दे रहे थे। जिला पुलिस इन बदमाशों तक कुछ दिन पहले जालौन में ट्रक चालक और क्लीनर के अपहरण और लूट के मामले की जांच करते-करते वहां तक पहुंची। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक जालौन अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान किया। जालौन से ट्रक लूटकर भागे थे सभी पांच लुटेरे, पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने दबोचा पुलिस अधिकारियों ने बताया  है कि बीती 12/13 अगस्त की रात कानपुर देहात से एक ट्रक ईंट लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर को तमंचे से डराकर कब्जे मे...
हैलट के सामने जूनियर डाक्टरों और स्थानीय लोगों में मारपीट, बवाल-तोड़फोड़

हैलट के सामने जूनियर डाक्टरों और स्थानीय लोगों में मारपीट, बवाल-तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : बीते मंगलवार की देर रात कानपुर में एक बार फिर जूनियर डाक्टरों की गुंडई सामने आई। इन जूनियर डाक्टरों का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। दोनों से मारपीट और पथराव के बाद जाम भी लगाया गया। कई थानों की फोर्स ने हालात को संभाला। मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात रहा। बताते हैं कि हैलट के छात्रों और स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मेडिकल कालेज के छात्रों ने इकट्ठा होकर मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मारपीट कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। जूनियर डाक्टरों ने राहगीरों और आटो, रिक्शा वालों को भी पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पथराव भी करने लगे। कई बाइकों और आटो को तोड़ भी डाला। इसपर स्थानीय लोगों ने भी जमकर बवाल किया और जूनियर डाक्टरों को पीटा भी। दोनों ओर से मारपीट हुई। स्थानीय युवकों ने रास्ते में मिलने...
सदमे में किसान की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, जाम के साथ हंगामा

सदमे में किसान की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, जाम के साथ हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदाः जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में आज एक किसान की पुलिस की पिटाई के बाद सदमे से मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जसपुरा कस्बे में सोमवार शाम को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में गांव का फूलचंद्र निषाद भी बीच-बचाव कराने गया था। मामला किसी तरह निपट गया था लेकिन आज भी दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई। जिले के जसपुरा में विवाद के बाद पुलिस ने बुलाया था थाने, पिटाई भी की  इसके बाद जसपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ-साथ फूलचंद को भी बातचीत के लिए बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। आरोप है कि इस दौरान जसपुरा पुलिस ने फूलचंद को बुरी तरह से पीटा। इसके कुछ देर बाद छोड़ दिया। जसपुरा थाने से बाहर आते ही फूलचंद बैंक के सामने नीचे गिर पड़ा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः माया के एक ती...
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के संदना थाना क्षेत्र में सरोजसा गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे मौके से हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। गांव वालों से जानकारी के बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि सरोसा गांव का रहने वाला मुन्ना पुत्र जगन घर के बाहर मौजूद था। इसी बीच उसका किसी बात को लेकर गांव के ही शुख्खा पुत्र खुर्रम से विवाद हो गया। आरोप है कि शुख्खा ने मौके पर ही तमंचे से मुन्ना पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मुन्ना गांव के गलियारे में दौड़ पड़ा। लेकिन आरोपी ने शुख्खा ने उसे दौड़ाकर बड़े ही दुर्दांत तरीके से गोलीकर मारकर हत्या कर दी। गांव वालों का दबी जुबान कहना ह...
राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजत, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यह शायद पहला मौखा था रक्षा बंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र त्यौहार में पुलिस ने भी सीधे तौर पर सहभागिता की। हांलाकि ऐसा नहीं कि पुलिस त्यौहार नहीं मनाती। लेकिन जनता के साथ घुल-मिलकर त्यौहार मनाने का यह शायद पहला मौका रहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस दरअसल, डीजीपी के आदेशों के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस ने जनता के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके लिए आम लोगों के यहां से बहनों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई गई। राजधानी लखनऊ में भी अधिकारियों और थानेदारों ने राखियां बंधवाईं। पुलिस को राखी बांधने के मौके की जानकारी होने पर स्कूली छात्राओं और बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपने इलाके के पुलिस थानेदारों और अधिकारियों को राखियां बांधी। दिनभर अपराधियों से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी य...
बांदा में युवा भाजपा नेता की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बांदा में युवा भाजपा नेता की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः युवा भाजपा नेता महेश परिहार की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लगभग 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। उसकी मौत के कई अनसुलझे सवाल लोगों के दिमाम में घूम रहे हैं। किसी को उसकी मौत स्वभाविक होने की बात गले नहीं उतर रही है। पोस्टमार्टम में बिसरा किया गया सुरक्षित, जांच रिपोर्ट देखेगी पुलिस सूत्रों की माने तो भले ही महेश के परिजनों ने अभी पुलिस को लिखित तहरीर न दी है लेकिन विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि कहीं न कहीं परिजनों को भी पूरा संदेह है कि मिलनसार स्वभाव के हसमुख युवा महेश के साथ कुछ अनर्थ हुआ है। बताते चलें कि बीती रात भाजपा के युवा नेता एवं किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनुरूप सिंह के पुत्र महेश परिहार (27) की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय उसकी तबियत बिगड़ी वह अपने किसी दोस्त से मिलकर इंदिरानगर इलाके से आ रहा था। अचानक उसने ही ...
गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप

गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः जिले के एक थाना क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम के प्रबंधन द्वारा वहां काम करने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि एक वृद्धा आश्रम के प्रबंधक पर उसी आश्रम में खाना बनाने वाली नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त की रात वह आश्रम में खाना बनाकर कमरे में गई। तभी प्रबंधक भी पीछे-पीछे कमरे में जा घुसा। रेप के बाद पीड़िता को दी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी  इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती, प्रबंधक ने कमरे की कुंडी बंद कर ली। इसके बाद लड़की के विरोध पर उसे पीटते हुए धमकियां देकर प्रबंधक ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुल...
अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को कानपुर में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो दोस्तों की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जबकि उनका एक दोस्त डूबने से बाल-बाल बच गया। मरने वाले दोनों युवक कानपुर के बर्रा इलाके के रहने वाले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि एक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा में हुई।   बताया जाता है कि बर्रा-8 में रहने वाले तीन युवक, उत्कर्ष, कृष्ण कुमार और शशांक अपनी स्कूटी से बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा पहुंचे। वहां तीनों स्कूटी किनारे खड़ी करके नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर तीनों मौज-मस्ती करते रहे। इसी दौरान नहर में नहाते-नहाते ये लोग गहराई में चले ग...