Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला..

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप की बेरहमी से कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घर में खून से लतपथ शवों को देखकर गांव के लोग भी दहशत में आ गए। बताया जाता है कि शवों की हालत देखकर लग रहा है कि दोनों पर कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार किया गया है। मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा वारदात करने वाला युवक, मौके से फरार  बताया जाता है कि कदौरा के ग्राम बड़ागांव निवासी रामलाल (65) व उनकी पत्नी कुसमा (55) घर के जानवरों को खेत से चराकर वापस ला रहे थे। इसी दौरान उनके सगे बेटे जनक सिंह ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ये भी पढ़ेंः अमर सिंह का कार्यक्रम कराने पर मिली जान से मारने की धमकी.. इससे पहले कि मां-बाप कुछ समझ पाते, कुल्हाड़ी के ताबड़-तोड़ हमलों से दोनों अधमरे होकर गिर पड़े। इसके कुछ ही ...
आतंकियों का अमरोहा कनेक्शन तलाशने पहुंची पुलिस..

आतंकियों का अमरोहा कनेक्शन तलाशने पहुंची पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहाः दिल्ली पुलिस संदिग्ध आतंकियों परवेज और जमशेद का अमरोहा कनेक्शन तलाशने के लिए अमरोहा पहुंची है। यहां डीएनएस कालेज के स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई है। हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। स्थानीय डीएनएस कालेज स्टाफ से भी पुलिस ने की पूछतांछ  बताते चलें कि दो दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक का नाम परवेज और दूसरे का जमशेद है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आईएसजेके संगठन के आतंकवादी हैं। ये भी पढ़ेंः कन्नौज में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम बोले, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ इन आतंकियों के पास से पुलिस को पिस्टल, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए थे।  दोनों को दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा ह...
आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः "आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है लेकिन अब सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत बेहद नाजुक है।" ये बातें प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने आज कानपुर में कहीं। श्री सिंह आज शाम करीब साढ़े 4 बजे अस्पताल में भर्ती एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास को देखने के लिए पहुंचे थे। उनका हालचाल लेने के बाद डीजीपी ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अपने अधिकारी की हालत को लेकर प्रदेश के पुलिस मुखिया श्री सिंह भी भावुक नजर आए। डीजीपी ने कहा, बेहतर से बेहतर इलाज चल रहा, हालत काफी नाजुक   उन्होंने कहा कि जितना संभव था उससे भी ज्यादा बेहतर इलाज श्री दास को दिया जा रहा है लेकिन सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। हास्पिटल में एसपी पूर्वी श्री दास को देखने पहुंचे प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने उनकी ह...
लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में आज एक 22 साल की लड़की ने गंगा पुल से छलांग लगा दी। मरने से पहले पुल पर अपनी स्कूटी से पहुंची इस लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए, अपने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की गुजारिश की है। बताते हैं कि गंगा में छलांग लगाने वाली लड़की आज दोपहर करीब 2 बजे गंगा पुल पर पहुंची और स्कूटी खड़ी करके गंगा को निहारने लगी। इससे पहले कि आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही लड़की पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और देखते ही देखते नीचे गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते गोताखोरों को तलाश में दिक्कत    पानी का बहाव इतनी तेज था कि लोगं की नजरों के सामने ही चंद मिनटों में वह बहती हुई दूर चली गई। इस लड़की का नाम शिल्पी यादव था और वह आलमपुर गांव के शिव कुमार यादव की बेटी बताई जा रही है। बताते हैं कि वह वर्तमान में...
कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्वराज स्कूल के पास एक खून से सनी लावारिस कार खड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कार को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची काकादेव थाना पुलिस ने कार को छानबीन के बाद कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं। पुलिस कार की जांच कर ही रही थी तबतक पता चला कि कार काकादेव में रानीगंज, ओम चौराहा के रहने वाले मोनू सिंह व प्रिंस नाम के युवक की है। पता चला कि दोनों युवक कार लेकर घर से निकले थे और इसके बाद से वह दोनों लापता हैं। ये भी पढ़ेंः झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस दोनों युवकों की बहनों गोल्डी और ज्योति ने भाइयों के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का...
आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगराः भारत बंद में आगरा में अलग-अलग जगहों पर हुए बवाल में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान जिले में अलग-अलग थानों में कुछ नामजद समेत साढ़े 500 लोगों के खिलाफ बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। स्वर्णों के भारत बंद के दौरान हुआ था बवाल, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप  बताते चलें कि स्वर्णों के भारत बंद के दौरान आगरा व आसपास जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने  हुए बवालियों पर केस दर्ज किया है। इस दौरान थाना खंदौली में 5 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं थाना खेरागढ़ में 6 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ेंः प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला इसी तरह थाना पिनाहट में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर...
इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा..

इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः एक ह्रदयविदारक नृशंस हत्याकांड ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। जिले के सोरांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे दो माह की एक बच्ची को जिंदा छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। हत्याकांड का कारण नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस  बताया जाता है कि सोरांव निवासी प्रताप सिंह व उनकी पत्नी किरण और बेटा विराट (7) बीती रात घर में मौजूद थे। उनके साथ उनकी मां कमलेश देवी भी थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की बेरहमी से धारदार हथियारों से हमला करके नृशंस ढंग से हत्या कर दी। ये भी पढ़ेंः कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या हांलाकि हत्यारे प्रताप की दो माह...
जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जब धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर हरदोई में मंगलवार रात जमकर अश्लीलता परोसी गई। अपने परिवार के साथ शहर के कई लोग वहां मौजूद था। लोगों को असहज करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे परिवार हुए शर्मिंदा   दरअसल, रेलवेगंज में ओवरब्रिज के नीचे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काफी कुछ किया गया था। लोगों के बीच काफी प्रचार-प्रसार भी हुआ। इसलिए लोग बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों-बूढ़ों के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे। लेकिन लोग उस वक्त दंग रह गए जब कार्यक्रम में कृष्ण लीला की जगह भद्दा नाच होने लगा। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश...
जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः बीती 29 अगस्त को घर से लखनऊ जाने को निकलने के बाद लापता हुए पत्रकार शिव करन वर्मा का पता चल गया है। दरअल, वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश पूरी करते हुए पता लगा लिया। वह इस वक्त रायबरेली में हैं। परिवार के लोगों में उनके मिल जाने से खुशी का माहौल है। बताते चलें कि बीते लगभग छह दिनों से शिव करन लापता थे। परिवार के लोग उनको लेकर खासे चिंता में थे और पत्नी की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। संबंधित खबरः  अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..  इसके बाद से ही पुलिस मामले को लेकर काफी तेजी से उनकी तलाश कर रही थी। शिव करन के ससुर छोटे लाल वर्मा ने बताया है कि आज ही उनको इसकी जानकारी मिली है। कहा कि शिव करन जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनको अमेठी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  ...
अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पत्रकार के लापता होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बताते हैं कि शिवकरन वर्मा, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज कस्बे में रहते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वह बीती 29 अगस्त को अमेठी से लखनऊ आफिस जाने के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद लापता हो गए। पत्रकार की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लापता पत्रकार दैनिक समाचारपत्र ग्राम्य वार्ता के जिला संवाददाता हैं। ये भी पढ़ेंः बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी उनकी पत्नी का कहना है कि दिन में एक बार उनसे फोन पर बात हुई थी लेकिन इसके बाद फोन स्विच आफ जा रहा है। पत्नी सविता वर्मा का कहना है कि रिश्तेदारियों व परिचितों से भी पता करने पर कोई जानकारी नहीं हुई है।  ...