Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार

घायल महिला साधना।

समरनीति न्यूज, कानपुरः पारिवारिक कलह के बाद गुस्से से पागल एक व्यक्ति हैवानियत पर उतर आया। उसने अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों का गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मां-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हांलाकि देर रात सूचना मिली है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवाद के बाद हैवानियत पर उतरा, बिधनू क्षेत्र का मामला 

घायल मासूम अभिमान।

बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में का रहने वाला अजय सिंह गुजरात में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले वहां से मजदूरी करके लौटा था। आजकल परिवार के साथ रह रहा था। इसी दौरान किसी बात पर पत्नी साधना देवी (34) से उसका विवाद हो गया।

ये भी पढ़ेंः पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अजय ने आपा खो दिया और घर में रखा बड़ा चाकू उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी के गले पर उसने गंभीर प्रहार किए। वह वहीं गिरकर तड़पने लगी।

ये भी पढ़ेंः रायबरेली में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

इतना ही नहीं पत्नी को मरणासन्न करने के बाद पास में मौजूद 5 साल के मासूम बेटे अभिमान व बेटी 6 साल की आस्था को पकड़ लिया। दोनों के गले पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ेंः प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला 

आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे। तीनों मां-बेटे और बेटी खून से लतपथ हालत में वहां पड़े तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोनों की हालत खतरे में बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया है कि रात में आरोपी अजय उर्फ बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है।