हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, कानपुरः पारिवारिक कलह के बाद गुस्से से पागल एक व्यक्ति हैवानियत पर उतर आया। उसने अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों का गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मां-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हांलाकि देर रात सूचना मिली है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पारिवारिक विवाद के बाद हैवानियत पर उतरा, बिधनू क्षेत्र का मामला
बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में का रहने वाला अजय सिंह गुजरात में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले वहां से मजदूरी करके लौटा था। आजकल परिवार के साथ रह रहा था। इसी दौरान किसी बात पर पत्नी साधना देवी (34) से उसका विवाद हो गया।
ये भी पढ़ेंः पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर...