Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बांदा SP का एक्शन, माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद

बांदा SP का एक्शन, माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति को आगे बढ़ाते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आज शहर में बड़ी कार्रवाई की गई। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के मददगार एक ठेकेदार रफीकुस्समद और उसके साथी के अवैध मकानों को बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया। शहर के छावनी व जिला परिषद चौराहे पर कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस ने आज मंगलवार को शहर के छावनी मोहल्ले और जिला परिषद चौराहों पर की। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने वाकयदा डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की। ताकि अपराधियों और अपराधियों की मदद करने वालों में कानून का डर भी पैदा हो। SP अभिनंदन ने कहा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला परिषद चौराहे पर रहने वा...
OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नोएडा पुलिस ने देर रात एक OYO होटल पर रेड मारी। इस दौरान वहां पुलिस को कई कपल आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। वहीं 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह छापेमारी नोएडा के सेक्टर-41 के ओयो होटल पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां अनैत देह व्यापार का धंधा चल रहा है। देर रात पुलिस का एक्शन देर रात एसीपी-1 रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ओयो होटल के मालिक की तलाश में जुटी है।एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि सूचना के बाद देर रात पुलिस ने सेक्टर-41 के ओयो होटल में रेड मारी है। वहां अनैतिक गतिविधियां चलते मिली हैं। साथ ही होटल के जरिए दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी गतिविधियां संचालित थीं। बताया कि पुलिस ने लड़कियों का रेस्क्यू करते हुए होटल को सील कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पूरे...
Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के खुटला मोहल्ले में एक महिला की उसी के पति ने नाड़े से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके पर की छानबीन मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड सबूत जुटा रहे हैं। मृतका का नाम यासमीन (26) है। उसकी हत्या के आरोपी पति अलीम को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लि भेजने के साथ ही आगे...
UP : थाने के पीछे गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा महिलाएं..

UP : थाने के पीछे गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा महिलाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : थाने के पीछे गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा। सुनकर भी काफी चौंकाने वाली बात लगती है, लेकिन आगरा में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने थाने के पीछे गेस्ट हाउस में एक जिस्मफरोशी का कारोबार पकड़ा है। इस गेस्ट हाउस पर छापा मारकर पुलिस ने तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाएं और तीन युवक गिरफ्तार मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। हालांकि, गेस्ट हाउस संचालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार आगरा में थाना ताजगंज के ताजनगरी फेज-टू में चित्रांश गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस में ग्राउंडफ्लोर पर कैफे है। फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस पर्यटन थाने के बराबर में बना है। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह का कहना है कि सोमवार दोपहर एक सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा...
UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

UP में 12 PPS पुलिस अधिकारियों के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार आईपीएस अधिकारियों के बाद पीपीएस पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी में 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 12 PPS भी इधर से उधर किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एन रविंदर ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। यह है तबादला सूची ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IPS के तबादले, SP और DIG भी बदले   ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..  ये भी पढ़ें : Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों ये भी पढ़ें : सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर   ...
Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों

Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : लग्जरी लाइफ के शौक, महंगे कपड़े और महंगे फोन-बाइक की चाह में 2 नाबालिग समेत 6 छात्र शातिर चोर बन गया। सभी ने मिलकर राजापुर कस्बे में 3 दिन पहले कॉलेज प्रबंधक के घर में ग्रिल काटकर 36 लाख की नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। हालांकि, पुलिस ने 72 घंटे में सभी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला ने इसका खुलासा किया है। दो दोस्तों की हत्या की थी योजना जानकारी के अनुसार पकड़े गए इन छात्रों के शातिरपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने चोरी में साथ न देने पर अपने ही दो साथियों के हत्या का भी योजना बना डाली थी। अच्छा रहा कि पुलिस ने जल्द ही इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल समेत सहित 1 रिवॉल्वर, 2 जिंदा कारतूस, 4 तमंचा, बरामद किए हैं। पुलिस सभी के खिलाफ एक्शन ले रही है। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ ...
बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में भूरागढ़ केन नदी के पास एक व्यक्ति का अज्ञात शव नदी में उतराते मिला है। मरने वाला कौन था, कहां का रहने वाला था। इसका पता नहीं चला है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी मिलने पर बांदा सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला करियानारे नए पुल केन नदी के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। https://samarneetinews.com/youth-killed-in-bandas-girwa-police-officer-on-spot/ ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : बांदा : रहस्य बना दो भाभियों के बीच से राधा का लापता होना, फिर उसकी लाश मिलना, 9 को थी शादी  &nbs...
Breaking : बांदा में 24 साल की लापता लड़की का शव मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा में 24 साल की लापता लड़की का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से भाभियों के साथ मंदिर के लिए निकली लापता 24 साल की लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह लड़की अतर्रा के शिवपुरी मोहल्ले की रहने वाली थी। वह कल अपनी भाभियों के साथ घर से गौरा बाबा मंदिर के लिए निकली थी। बाद में लापता हो गई थी। आज उसका शव मंदिर के पास तालाब में उतराता हुआ मिला। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है। सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए.. ये भी पढ़ें : Banda : घर से बुलाकर ले गए दो लोग, फिर मिली लाश-यह है पूरा मामला  ...
Banda : घर से बुलाकर ले गए दो लोग, फिर मिली लाश-यह है पूरा मामला

Banda : घर से बुलाकर ले गए दो लोग, फिर मिली लाश-यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से बुलाकर ले जाए गए व्यक्ति की शव पड़ा मिला है। मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव के रहने वाले कल्लू सिंह गौर (55) का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों के लोगों का आरोप है कि दो लोग उनको घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उनकी हत्या कर दी है। गांव के दो लोग ले गए थे बुलाकर उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए तलाशा जा रहा है। मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि बीती शाम गांव के लोग उनके भाई कल्लू सिंह गौर को घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद उनका शव पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी थी। उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर ...
बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में लगातार बाइक मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने युवती की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 9 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव का कहना है। वहां रहने वाली चांद अली की पत्नी अफसाना (19) का शव आज उनकी ससुराल में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिवार वालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। उधर, मृतका के पिता अलीराजा व भाई इसरार का आरोप है कि उन्होंने 9 मई को चांद से...