Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार, माया की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में चारबाग में स्थित रेवड़ी वाली गली में 'होटल माया' में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर रात वहां छापा मारकर 7 युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारे की यह कार्रवाई लखनऊ के नाका और हजरतगंज महिला थाने की संयुक्त टीम ने दी। बताते हैं कि लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में सात लड़कियों और पांच युवकों को पकड़ा गया है। इनमें एक होटल मैनेजर भी शामिल है जो कि गोंडा जिले के रहने वाला है। उसका नाम आनंद तिवारी है। अब पुलिस इस होटल की मालकिन कैंपवेल रोड पर रहने वाली माया नाम की महिला की तलाश कर रही है। होटल मालकिन है माया, तलाश में जुटी पुलिस एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में होटल मैनेजर के अलावा गोंडा का ही बृजेश शुक्ला, नंद कुमार दुबे, बाराबंकी का शरीफुल कमर और विकास तिवारी नाम के लोग शाम...
‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

‘तुम्हे शर्म आनी चाहिए’ पर अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी चुपचाप सुनते रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बजट सत्र 2023 की चर्चा के दौरान बीते शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच बहस हो गई थी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव को यहां तक कह डाला था कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए, जो पिता का सम्मान तक नहीं कर पाए। मंगलवार को अखिलेश यादव ने बड़े शांत और परिपक्व तरीके से सदन में इसका जवाब दिया। पूर्व सीएम अखिलेश ने बड़ी शालीनता से ऐसे जवाब कि मुख्यमंत्री योगी भी चुपचाप सुनते रहे। अखिलेश यादव के बयान की हो रही प्रशंसा दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा इस तरह के विचार और बातें आन द फ्लोर आफ हाउस नहीं आने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के पिता के बारे में बुरा बोला जाएगा, तो स्वभाविक है कि दूसरा भी उनके पिता के बारे में बोलेगा। सपा मुखिया ने कहा कि अगर आप परम्पराओं पर चलना चाहते हैं तो यह परम्परा आपको (सीएम योगी) छोड़नी होगी। आगे कहा कि अगर परम्परा पर ...
पीएम मोदी बोले- डंडे से पहले दिल से लें काम, सीएम योगी ने कहा, जितना ज्यादा पसीना, उतना कम खून..

पीएम मोदी बोले- डंडे से पहले दिल से लें काम, सीएम योगी ने कहा, जितना ज्यादा पसीना, उतना कम खून..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 दरोगाओं को वर्चुअली संबोधित किया। मौका रहा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने दरोगाओं को किया संबोधित प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोजित यह कार्यक्रम 9 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नई सौगात लाया है। साथ ही यूपी में सुरक्षा की भावना को और ज्यादा मजबूती दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को नई शुरुआत और जिम्मेदारियों के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपको वर्दी के स...
बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..

बांदा के PWD एक्सईएन डिफाल्टर हुए-फटकार भी पड़ी, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पीडब्ल्यूडी विभाग और विवादों का उसका नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक गड़बड़ी और अन्य आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि कई बड़े घोटाले फाइलों में दबे पड़े हैं। इसी बीच अब नया मामला सामने आया है। यह मामला प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के मौजूदा और पूर्व के अधिशाषी अधिकारी से जुड़ा है। मौजूदा अधिशाषी अभियंता राजाराम मथुरिया को तत्कालीन अधिशाषी अभियंता सुमन्त कुमार व अन्य अधिकारियों के द्वारा की गई गड़बड़ी को छुपाने, मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर जाँच आख्या न देने पर फटकार लगी है। साथ ही उन्हें डिफाल्टर भी घोषित कर दिया गया है। आरोप : पुराने के गलत कार्यों पर पर्दा डाल रहे मौजूदा बांदा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने 7 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की थी। आरोप थे कि तत्कालीन अधिशाषी ...
Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..

Lucknow : आज बजट पेश करेगी सरकार, CM Yogi ने ट्वीट कर कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP Budget 2023-24 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज बुधवार को विधानमंडल में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। इसका आकार करीब 7 लाख करोड़ रुपए के आसपास रहेगा। सरकार इस बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हितों को पूरा करने का प्रयास करेगी। 7 लाख करोड़ होगा बजट का आकार बजट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा 'नए उत्तर प्रदेश' का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। ये भी पढ़ें : Budget2023 : बजट से क्या महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर.. नि:संदेह यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।...
Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार की तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई और जिलों के डीएम और एसपी बदले जाने की भी संभावना है। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर डीएम/एसपी बदले जाएंगे। गौरव कुमार बने OSD लखनऊ विकास प्राधिकरण जानकारी के अनुसार गोंडा के सीडीओ रहे आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन PCS अधिकारियों के भी तबादले जानकारी के अनुसार एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर बना दिया गया है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी और उन्नाव की सिटी मजिस्ट्रेट विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर के पद की जिम्मेदारी सौंप...
UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए

UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर के एसएसपी दिनेश सिंह की देर रात अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ गई। उनको ब्रेनहेमरेज हो गया। बताते हैं कि उनको गुरुग्राम के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात एसएसपी दिनेश सिंह के बीमार होने पर आईपीएस प्रभाकर चौधरी को पीएससी सीतापुर से तत्कालीन प्रभाव से अस्थाई रूप से बिजनौर जिले में ड्यूटी पर भेजा गया है। गुरुग्राम के वेदांता में चल रहा इलाज बताते हैं कि बीती रात एसएसपी दिनेश सिंह को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको मेरठ के मिम्हेंस हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि उनके दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आयोग ने लगभग पूरी की पिछड़ों की गिनती, नए OBC सर्वे के बाद बदलेगा कई सीटों पर आरक्षण देर रात पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को डाक्टरों ने ...
लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

लखनऊ : यूपी में 37 ASP के तबादले, लखनऊ में भी फेरबदल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPPolice Transfer News यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में भी तीन अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है। रायबरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह गाजियाबाद में तैनात एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में एएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पीलीभीत में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी को बहराइच का नया एएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : करोड़ों के घपले में PWD के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, कई और नपे.. ये भी पढ़ें : UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट  ...
Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : President Draupadi Murmu In Lucknow राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सोमवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीनव में जो कुछ हासिल करना जीवन में जो चाहते हैं, उसके लिए प्रयास जरूर कीजिए। दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने कहा 'बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर मेरे लिए भगवान हैं, उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से आज मैं यहां पर हूं।' राष्ट्रपति ने कहा कि यहां से बाहर जाकर आपमें से कुछ छात्र डाक्टर बनेंगे तो कुछ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाएंगे। कहा कि मेरी अपील है कि आपमें से कुछ विद्यार्थी अच्छे शिक्षक और प्रोफेसर भी जरूर बने। नई शिक्षा नीति में इसका उल्लेख है कि शिक्षकों को सुधार के मुख्य केंद्र बिंदु में रहना चाहिए। कहा कि शिक्ष...
लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज समापन रविवार शाम समापन हो गया। 10 फरवरी को PM Modi ने किया था शुभारंभ बताते चलें कि तीन दिवसीय यूपी जीआईएस का शुभारंभ 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। बताते चलें कि इस समिट से उत्तर प्रदेश में करीब 33 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों के करार हुए हैं। इनसे लगभग 93 लाख नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य ...