Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना

Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीते दिनों ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में पपी को गोद में उठाकर पार्किंग बेसमेंट में फेंकने का वीडियो सामने आया था। पपी को बेसमेंट में फेंकने वाला एक बच्चा था। बाद में पपी की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने एक एनजीओ की शिकायत पर बच्चे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार गौर सिटी 14th एवेन्यू में एक लगभग 10 साल के बच्चे ने पपी को गोद में उठाकर पार्किंग बेसमेंट में फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसा करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, कोई यह नहीं बता पा रहा था कि बच्चा कौन है। अब एनजीओ पीपुल्स फार एनिमल्स की सुरभि रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। https://samarneetinews.com/leopard-found-dead-on-train-roof-in-maharashtra-fear-of-death-from-high-tension-wire/ उन्होंने शिकायत में कहा है कि हाईरा...
Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली। पिपराहरी गांव में हुई घटना घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे। https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/ उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों...
बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बने डा. आरके गुप्ता

बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बने डा. आरके गुप्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डाॅ. आरके गुप्ता ने बांदा जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान सीएमएस एसएन मिश्रा के रिटायर होने के बाद वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता ने सीएमएस बन गए हैं। उन्होंने  कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है। यह बताईं अपनी प्राथमिकताएं कहा कि अगर किसी मरीज को कोई दिक्कत हो, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। यह भी कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। गरीब मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वहीं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। बताते चलें कि डा. गुप्ता बांदा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB फ्रैंड ने 25 लाख ऐंठे-अब वीडियो वायरल..   ...
बांदा में हत्या, खेत पर सो रहे किसान को मार डाला

बांदा में हत्या, खेत पर सो रहे किसान को मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक किसान की खेत पर सोते समय हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ छानबीन कराई गई है। एएसपी बोले, जल्द होगा हत्या का खुलासा एएसपी ने कहा कि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार छरैनी गांव के हार में खेत पर एक कमरे में सो रहे किसान रघुनंदन (70) की बीती रात हत्या कर दी गई। https://samarneetinews.com/in-banda-blackmailing-female-teacher-by-making-an-obscene-video-fb-friend-extorted-rs-25-lakhs/#google_vignette हत्या की इस वारदात को किसी ने सिर पर डंडा मारकर अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह परिवार ...
बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB फ्रैंड ने 25 लाख ऐंठे-अब वीडियो वायरल..

बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB फ्रैंड ने 25 लाख ऐंठे-अब वीडियो वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला टीचर को फेसबुक फ्रैंड ने झांसे में लेकर होटल बुलाया। फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील फोटोज भी खींच लीं। यह सबकुछ बांदा के ही एक होटल में हुआ। इसके बाद महिला टीचर से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दरअसल, इस शातिर दिमाग आरोपी ने महिला टीचर को झांसा दिया था कि उसे दिल्ली के पाश इलाके में फ्लैट दिलाएगा। ब्लैकमेलिंग करते हुए महिला टीचर से 25 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। अब शिक्षिका का वीडियो भी वायरल कर दिया है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पति-पत्नी दोनों कर रहे थे ब्लैकमेल, अब पुलिस को तलाश आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी शामिल हैं। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ बांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के एक मुहल्ले की रहने वाली शिक्षिका ने पुलिस ...
UP : बांदा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल

UP : बांदा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे और महासचिव ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी अधिवक्ता संघ भवन में एकत्रित हुए। फिर विरोध में काला फीता अपने-अपने हाथ में बांधा। अशोकलाट तिराहे पर की जनसभा अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए मुख्य राजमार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से गुजरे। इसके बाद जिला जज की अदालत के बाहर बैठकर धरना भी दिया। साथ ही मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन और फिर अशोक लाट तिराहे पर पहुंचकर जनसभा की। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : डिंपल मैनपुरी, धर्मेंद्र बदायूं से…सपा ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की  सभी ने मांगों को लेकर अपने-अपने विचार रखे। अधिवक्ताओं ने तय किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रू...
बांदा में बर्थ-डे केक लेने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

बांदा में बर्थ-डे केक लेने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बर्थ-डे केक लेने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र की है। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोस्त के भाई का था बर्थ-डे जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव के रहने वाले ललित (21) पुत्र भगवानदीन अपने दोस्त के भाई के बर्थ-डे का केक लेने जा रहे थे। वह उमरानी गांव गए थे। रात में बबेरू से केक लेने के लिए उमरानी से बबेरू जा रहे थे। https://samarneetinews.com/everything-is-not-well-in-ups-most-sensitive-banda-jail-minister-seeks-clarification/ रास्ते में परइयां दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें बबेरू स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पता...
1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले के रहने वाले सुनील (45) ने आज दोपहर नशे की हालत में फांसी लगा ली। बताते हैं कि इसके बाद घर में हुड़दंग मचाने लगा। घरवालों ने उसे डांटा और ऐसा करने से मना किया। इसके बाद उसने घर में साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने देखा तो उतारकर अस्पतालम में भर्ती कराया है। सांप के काटने से हुई युवती सरिता की मौत बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी चुनकू की सांप के काटने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह खेत से फसल उठाने गई थीं। सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। फिर ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू में ठंड लगने से किसान की हुई मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के श्र...
बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नदी में डूबा 12 साल का किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम घंटों से जुटी हैं। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। बालक को लापता हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के ब्रजेंद्र निषाद का बेटा सानू उर्फ बाबू (12) शुक्रवार दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी के साथ यमुना किनारे गया था। वहां मां से शौच जाने की बात कहकर खेत से चला गया। बताते हैं कि बाद में पैर फिलने से वह यमुना में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। बालक की चप्पलें नदी किनारे रखी मिलीं। पास में पैर फिसलने जैसे निसान बने थे। परिजनों तुरंत नाविकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। जाल भी डाला गया, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पैलानी तहसील में दी गई। पैलानी थानाध्यक्ष संदी...
बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू धर्म और राम मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिजनौर के धामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है। धामपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला धामपुर कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल किया। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धामपुर के मोहल्ला नई सराय के इरशाद पुत्र अब्दुल्ला, अजमल पुत्र असगर और भूरा पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात.....