Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से काम निपटाने के बाद बाइक में सवार होकर घर जा रहे युवक को लामा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि धीरेंद्र खेती-किसानी करके भरण पोषण करता था। रविवार को बाइक से जा रहा था गांव  पचनेही गांव निवासी धीरेंद्र (38) पुत्र जगदीश रविवार की शाम को बाइक में सवार होकर शहर से अपने गांव वापस जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी लामा गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे...
उन्नाव में भीषण हादसाः नवविवाहिता समेत चार लोगों की मौके पर मौत, सात की हालत गंभीर

उन्नाव में भीषण हादसाः नवविवाहिता समेत चार लोगों की मौके पर मौत, सात की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में रायबरेली हाइवे पर हुए हादसे में एक मवेशी को बचाने में कार पलट गई। इससे कार में सवार एक युवती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम रायबरेली के खीरो क्षेत्र के कमालपुर निवासी माधुरी (19), बुद्धी लाल (50), नेता (45) तथा हीरा लाल (50) के रूप में हुई है। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 24 जून को हुई थी शादी, चौथी लेकर लौट रहे थे परिजन  यह हादसा उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जाता है कि हादसे में मृत माधुरी की बीती 24 जून को ऊसरू भोजपुर में शादी हुई थी। परिवार के लोग नवविवाहित बेटी की ससुराल से चौथी लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। यह हादसा दोपहर के वक्त हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ...
बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बाइक में सवार होकर ठेकेदार से मिलने के बाद अपने घर जा रहे युवक को कमासिन क्षेत्र के स्योहट मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी हाउस में रखवा दिया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक   जिला चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी ऊदल (28) पुत्र स्व. राजकुमार शुक्ला, अजमेर में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर वापस आया था। कमासिन में रहने वाले ठेकेदार से मुलाकात करने के बाद ऊदल बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी स्योहट मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामबाबू पिछले चार साल बांदा के से कालूकुआं में रतन प्रसाद के घर पर किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अब आईटीआई करने के साथ-साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। नींद में छत से गिरा  गुरुवार रात को वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात में लघुशंका के लिए जाते समय नींद में दो मंजिला छत में नीचे आंगन में आ गिरा। लोगों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी...
बांदा में बेटी की ससुराल जा रहे पिता समेत दो की हादसों में मौत

बांदा में बेटी की ससुराल जा रहे पिता समेत दो की हादसों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बालू लदे ट्रक सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रैक्टर ने बेटी की ससुराल जा रहे व्यक्ति की जान ले ली। बताते हैं कि छतरपुर के गोयरा गांव निवासी सिकदारी (60) पुत्र सुक्खन गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर बेटी की ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के पास वहां से गुजर रहे बालू लदे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह पहिए के आगे गिर पड़े। ट्रैक्टर चालक उनकी टांग कुचलता हुआ वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लहुरेहटा गांव के पास हादसा   वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक के साथ बाइक पर बैठे रहे गनेशा (30) निवासी देवगांव अजयगढ़ (एमपी) को भी चोटें आई हैं। मृतक सिकदारी और गनेशा दोनो रिश्तेदार बताए...
बांदा में फांसी पर लटकता मिला 70 साल की वृद्धा का शव, एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में फांसी पर लटकता मिला 70 साल की वृद्धा का शव, एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं वारदातों में, जहां एक 70 साल की वृद्धा का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर एक और विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में कई बातें रहस्य बनी हुई हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी हद तक वारदातों के खुलासे में सफलता मिल सकती है। हांलाकि पुलिस दोनों ही मामलों को प्रथम दृष्टया आत्महत्या करार दे रही है। बिसंडा के नाहरपुरवा गांव में गुरुवार सुबह वारदात     बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के नाहरपुरवा गांव की रहने वाली लक्षमिनिया (70) पत्नी स्व. बच्चू का शव आज सुबह घर की अटारी में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा गया। सबसे पहले सुबह 5 बजे वृद्धा की बहू जब उनको चाय देने पहुंची तो वहां उनका शव लटकता देखकर उसकी...
अब बांदा की सोना खदान पर ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में डूबकर मौत

अब बांदा की सोना खदान पर ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की बालू खदानों पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भले ही कुछ दिन पहले खनिज निदेशक की छापे में अवैध खनन पकड़े जाने और इसके बाद जिले के खनिज अधिकारी के तबादले और निलंबन की कार्रवाई हो चुकी हो। लेकिन शासन की इस सख्ती के बाद भी जिले की खदानों में अवैध खनन का गोरखधंधा जारी है। कुछ दिन पहले जहां एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वहीं अब एक और खदान पर अवैध खनन से बने बड़े तालाबनुमा गड्ढे में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि ट्रक चालक की अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर मौत हुई है। मटौंध क्षेत्र में स्थित अवैध खनन के लिए बदनाम सोना खदान   खदान पर हुई इस संदिग्ध मौत से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस मामले को सामान्य डूबकर हुई मौत बता रही है लेकिन 22 साल के युवक की डूबने से मौत का मामला लोगों के गले नहीं उतर रहा है। चौंक...
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे समेत दो की बरेली में सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरेली में बीती रात करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में मंत्री के बेटे के दोस्त की भी मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अभी कोमा में है। यह हादसा बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रात करीब 3 बजे हुआ। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही शिक्षा मंत्री पांडे के बेटे के निधन पर शोक जताया है। गोरखपुर शादी समारोह में जाते वक्त हुआ हादसा   बताया जाता है कि मंगलवार रात उत्तराखंड के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे का बेटा अंकुर पांडे (27) अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दि...
बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालिंजर से दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लेकर मंगलवार को लौट रहा लोडर गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसपर सवार एक वृद्ध जो दूल्हे का रिश्तेदार बताया गया, उसकी मौत हो गई। वहीं एक दर्जन बाराती घायल हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बड़ोखर बुजुर्ग के पास बकरी को बचाने में पलटा लोडर बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी वासुदेव कुशवाहा (60) मूंगुस गांव निवासी रामआसरे के बेटे की शादी में बारात में कालिंजर गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वासुदेव दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लोडर में ...
बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहीं पर नहा रही एक अन्य बच्ची भी गहरे पानी में डूबने लगी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बाद में उनके शव तालाब से निकाले गए। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां पर भी चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। दोनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डूबने से बची बच्ची के बताने पर लोगों को चला पता धौंसड़ गांव निवासी समीर (10) पुत्र अमर सिंह और अतुल (10) पुत्र गणेश सिंह दोनों गांव के विद्यालय में कक्षा चार में पढ़त थे। दोनों बच्चे गांव के धऊ तालाब में नहाने के लिए गए थे।...