Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादस में 29 लोगों की मौत, लगभग दो दर्जन घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादस में 29 लोगों की मौत, लगभग दो दर्जन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के पास हुए हादसे में सोमवार सुबह 29 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की एक बस आगरा के पास झरना नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों नेल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कराया। बताते हैं कि इस हादसे में करीब 2 दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मरने वालों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा की घोषणा की है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह साढ़े 4 बजे करीब आगरा के पास हादसा  बताते हैं कि अवध डिपो की जनरथ एक्सप्रेस बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुबह करीब साढ़े 4 बजे आगरा के एत्त्ममादपुर इलाके में चौहान गांव के पास झरना नाले में जा...
कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में गिरकर हुई विवाहिता हर्षिता की के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पति, ससुर और बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सास की गिरफ्तारी दहेज हत्या के आरोपों को लेकर की गई है। वहीं पुलिस सास और मृतका के फोन की काल डिटेल भी निकलवा रही है। पुलिस का मानना है कि या तो ऐसे हालात पैदा किए गए कि हर्षिता अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदने को मजबूर हो गई। या फिर किसी ने उसे नीचे धकेल दिया है। पति-ससुर समेत अन्य की भूमिका की जांच  इस मामले में घर की नौकरानी भी वहां मौजूद बताई जा रही है। इतना ही नहीं जिस वक्त हर्षिता की संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हुई है, उस समय उसकी सास ही घर में मौजूद थी। इसलिए मामला और संदिग्ध जान पड़ रहा है। संबंधित मुख्य खबर पढ़ेंः अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमें...
अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...
बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छह दिन पूर्व गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में घायल छात्र की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरागांव निवासी रामसागर (19) पुत्र अनंतराम बीती 29 जून को गांव में ही बाइक चला रहा था। तभी दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के कारण रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा के दफ्तरा गांव में हुआ था हादसा  कानपुर में उसका का उपचार चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के फुफेरे भाई सुनील ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभ...
महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार की सुबह खेत में काम कर रही महिला को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग कुछ देर तक झाड़फूंक कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देहात कोतवाली के पथरी गांव की घटना  देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव निवासी राजरानी (35) पत्नी विश्राम खंगार खेत में ही बने मकान में रहती है। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकलकर खेत में काम करने लगी, इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों को पता चला तो आनन-फानन में ओझाओं को बुलाकर उसकी झाड़फूंक कराई गई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में परिवारीजन तकरीबन तीन बजे दोपहर को राजरानी को लेकर जिला अस्पताल आए, वहां पर चिकित्...
बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

बांदा में एमबीए पास युवक की केन में संदिग्ध हालात में डूबकर मौत, हत्या की आशंका-दोस्तों पर शक की सुईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू से रायपुर जाने के लिए घर से निकला युवक का शव चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में केन नदी से पुलिस ने बरामद किया। सिर और आंख समेत शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछतांछ की जा रही है। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की हकीकत सामने आएगी। घर से रायपुर जाने के लिए निकला फिर नहीं लौटा   बबेरू कस्बे के भूषण थोक निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र नरोत्तम सिंह एमबीए होल्डर है। वह रायपुर (छत्तीसगढ़) में जॉब करता था। तकरीबन एक वर्ष से वह अपने घर में था। 1 जुलाई को उसने रायपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण नीरज की ट्रेन छूट गई। इस पर उसने अपने एक मित्र को फोन कर घर से बाइक लेकर बांदा...
बांदा से शादी में जा रहे व्यक्ति ने हादसे में घायल हालत में कानपुर में तोड़ा दम, परिवार में कोहराम मचा

बांदा से शादी में जा रहे व्यक्ति ने हादसे में घायल हालत में कानपुर में तोड़ा दम, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव से कार में सवार होकर बारात में जाते हादसे में घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह लगभग 8 दिन पहले घायल हुए थे और कानपुर में इलाज चल रहा था। बताते हैं कि पपरेंदा गांव निवासी हरीशकर (53) पुत्र शिवरतन बीती 24 जून को गांव के एक युवक की बारात में में शामिल होने के लिए तिंदवारी की ओर जा रहे थे। 24 जून को बारात में जाते समय कार पेड़ से टकराई थी तभी रास्ते में सामने से आइ एक मार्शल को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क पटरी पर दौड़ती हुई पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में हरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में कई दिनों तक उपचार चला। इसी बीच मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन उनके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बांदा लेकर ...
कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कानपुर में रावतपुर क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रावतपुर क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को हैलट में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि शहर के किदवई नगर में रहने वाला सुधांशु (23) अपने साथी अमनपाल (22) के साथ दोस्त के घर नवाबगंज आए थे। दोस्त के घर से पार्टी से लौट रहे थे दोनों  बताया जाता है कि यहां एक पार्टी से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे रावतपुर क्रासिंग के पास किदवई नगर जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। बताते हैं कि ट्रक ने मोटर साइकिल सवार सुधांशु और अमन पाल दोनों को ही रौंद दिया। अमनपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सुधांशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः...
बांदा में सोते वक्त किसान पर गिरा टेबल फेन, करंट से हो गई मौत

बांदा में सोते वक्त किसान पर गिरा टेबल फेन, करंट से हो गई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः मंगलवार की दोपहर को घर में सो रहे किसान पर टेबल फैन गिर गया, इससे अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में बिजली का तार हटाया। इसके बाद किसान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सोते समय अचानक टेबिल फैन ऊपर गिरने से हादसा  नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के मजरा कछिया पुरवा निवासी श्रीचंद्र (45) पुत्र साधूराम मंगलवार की दोपहर को घर में सो रहा था। टेबिल फैन अचानक किसान पर जा गिरा, इससे किसान करंट की चपेट में आ गया। ये भी पढेंः बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत और उपकरण फुंके परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में बिजली की तार काटी और किसान को तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचे, वहां पर किसान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर...
लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज हुए एक बड़े हादसे में शहीद पथ पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक कई वाहनों में टक्कर मारता हुआ सर्विस लेन पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर भी उसमें फंस गए, दोनों को कई घंटे बाद निकाला जा सका। मृतकों में डीसीएम चालक अहसान अली (35) निवासी रामपुर तथा उसके साथ मौजूद दूसरा ड्राइवर फिरासत (25) शामिल है। इस हादसे में डीसीएम का क्लीनर बिंदू भी घायल हो गया है। हादसे में संदीप कुमार तथा ट्रक चालक अनिल कुमार का पैर स्टेरिंग में फंस गया। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा मजदूर घायल हो गया। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद रेंस्टोरेंट में घुसा ट्रक   बताया जाता है कि शहीद पथ पर मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो गया।...