Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बताते हैं कि रविंद्र उर्फ कलुआ (34) प्रापर्टी डीलिंग की काम करते थे। आज बुधवार सुबह उनकी गोलियों बरसाकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भागने पर प्लाट में घेरकर मारी गोलियां बताते हैं कि बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां चलाईं। पुलिस को मौके से एक मैगजीन भी मिली है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। https://samarneetinews.com/murderer-ceo-maa-suchana-seth-arrested-while-carrying-dead-body-in-bag-in-goa/ बता...
UP : हादसों में दो की मौत-दो युवतियों ने खाया जहर, पढ़िए पूरी खबर..

UP : हादसों में दो की मौत-दो युवतियों ने खाया जहर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा उस समय हुआ जब ट्रक ने कार को साइड दी। वहीं दूसरे हादसे में बाइक चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दो युवतियों ने जहर खा लिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार को साइड देने में पलटा ट्रक, चालक की मौत जानकारी के अनुसार फतेहपुर के कोरसम गांव के कुलदीप (30) ट्रक चलाते थे। सोमवार रात कबरई से ट्रक में गिट्टी लेकर खागा जा रहे थे। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी के पास कार को साइड देते समय ट्रक आनियंत्रित होकर पलट गया। https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in-republic-day-parade/ ट्रक चालक कुलदीप और खलासी इद्रजीत (25) निवासी चपंतपुर फतेहपुर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।...
यूपी में एक और IS आतंकी गिरफ्तार, ATS ने अलीगढ़ से पकड़ा

यूपी में एक और IS आतंकी गिरफ्तार, ATS ने अलीगढ़ से पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक और खतरनाक आईएस (इस्लामिक स्टेट ) आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम आमस अहमद उर्फ फराज अहमद है, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का छात्र है। एटीएस ने सर्विलांस की मदद से 22 साल के इस आतंकी आमस को पकड़ा है। पहले पकड़े गए थे दो आतंकी एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल का कहना है कि आमस ने आइएस की शपथ ली थी। उसने वर्ष 2022 में एएमयू से मनोविज्ञान से स्नातक कर 2023 में एमबीए की प्रवेश परीक्षा दी थी। https://samarneetinews.com/up-lucknow-ats-asp-booked-for-rape-of-student-wife-and-friend-also-accused/ वह प्रयागराज के जीटीबी नगर का रहने वाला है। बताते चलें कि एटीएस ने खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर 5 नवंबर 2023 को अलीगढ़ से ही आईएस आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आमस अ...
बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक बंदी की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव के 70 साल के चंद्र कुंवर ने करीब 20 साल पहले पड़ोसी की हत्या कर दी थी। हत्या में दोष सिद्ध होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। 20 साल पहले की थी पड़ोसी की हत्या बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। https://samarneetinews.com/tragic-accident-in-banda-two-including-bike-rider-going-to-buy-auto-died/ वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र सुनील अहमदाबाद में रहकर काम करता है। दूसरे पुत्र की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। प...
बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे के दौरान दो हादसे हुए। एक हादसा रविवार शाम को हुआ, जबकि दूसरा हादसा आज सोमवार को हुआ। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक उस समय हादसे का शिकार हुआ जब वह अपने साथियों के साथ घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक पर सवार थे तीनों जानकारी के अनुसार कमासिन के अमेढ़ी गांव के मजरा देविनपुरवा के राजन निषाद (30) आज ऑटो खरीदने के लिए घर से निकले थे। बाइक पर उनके भाई सत्यकरन (32), दुर्गा (20) भी सवार थे। रास्ते में कमासिन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in...
Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एएसपी, उनकी पत्नी और चार दोस्तों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपों की पुलिस काफी समय से जांच कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को युवती ने एक्स पर मामला पोस्ट किया तो अधिकारी एक्टिव हो गए। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। Facebook पर हुई थी दोनों में जान-पहचान जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का आरोप है कि फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई थी। फिर मुलाकात हुई। तब वह नाबालिग थी। उसका कहना है कि राहुल ने भरोसा दिलाया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी मदद करेगा। पु...
UP : महिला कर्मी ने पंचायत सचिव को चप्पलों से धुना, पति ने भी किए हाथ साफ, प्रधान समेत 3 आरोपी..

UP : महिला कर्मी ने पंचायत सचिव को चप्पलों से धुना, पति ने भी किए हाथ साफ, प्रधान समेत 3 आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला सफाई कर्मी ने मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत सचिव को चप्पलों से धुन डाला। बांदा के नरैनी क्षेत्र के एक पंचायत भवन में हुई इस घटना से अफरा-तफरा मच गई। बताया जा रहा है कि मजदूरी को लेकर पंचायत सचिव से महिला सफाई कर्मी का विवाद हो गया। बताते हैं कि चार माह से महिला सफाई कर्मी का भुगतान नहीं हो रहा था। इसे लेकर वह काफी परेशान थी। महिला कर्मी पंचायत भवन में साफ-सफाई का काम करती है। पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सफाईकर्मी को महीनों से नहीं मिला था वेतन जानकारी के अनुसार महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत खरौच में तैनात पंचायत सचिव रोहित पटेल अपने सरकारी काम से गांव पहुंचे। वहां पंचायत भवन के अंदर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम पंचायत सहायक बैठे थे। https://samarneetinews.com/crazy-brother-in-love-with-sister-cuts-throa...
बांदा में दर्दनाक हादसा : 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, फिर हुआ यह..

बांदा में दर्दनाक हादसा : 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में आज एक 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मटौंध क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के फूल सिंह की 10 साल की बेटी खुशी आज शुक्रवार शाम अपने घर के पास मैदान में खेल रही थी। वहां से गुजरे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : Breaking : बां...
Breaking : बांदा डीएम कालोनी में युवती पर चाकू से हमला, ममेरे भाई ने की वारदात..

Breaking : बांदा डीएम कालोनी में युवती पर चाकू से हमला, ममेरे भाई ने की वारदात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शुक्रवार शाम बांदा डीएम कालोनी में एक युवती पर चाकू से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश हुई। गले में चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। शोर-शराबा सुनकर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। चाकू मारने वाला युवती का सगा ममेरा भाई है। ASP  ने कही यह बात एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि युवती मूलरूप से जालौनी की रहने वाली है। उसपर हमला करने वाला उसी का ममेरा भाई ज्ञान प्रकाश है जो शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। युवती के इंकार पर https://samarneetinews.com/banda-dm-durga-shakti-nagpal-awarded-in-delhi-sajar-stone-gets-national-recognition/ ममेरा भाई हैवान बन बैठा। उसने चाकू लेकर युवती का गला काटने की कोशिश की। य...
बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकारी व निजी स्कूलों में 18 साल से उम्र के छात्र-छात्राओं के स्कूटी-बाइक या कार चलाने पर सख्ती से रोक लगा दी है। शासन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। अब कोई स्कूली छात्र या छात्रा बाइक-स्कूटी और चार पहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन स्वामी को दंडित किया जाएगा। उसपर 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल तक की सजा दी जाएगी। बच्चों को करेंगे यातायात नियमों के प्रति जागरूक बच्चों के खिलाफ स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनेंगे। हर कक्षा में एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। हर सप्ताह में स्कूल में कम से कम एक पीरियड ऐसा होगा, जिसमें विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि हर स्कूल में नोडल शिक्षक भी ...