Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

UP : Property dealer shot dead in broad daylight, surrounded and killed in plot

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बताते हैं कि रविंद्र उर्फ कलुआ (34) प्रापर्टी डीलिंग की काम करते थे। आज बुधवार सुबह उनकी गोलियों बरसाकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भागने पर प्लाट में घेरकर मारी गोलियां

बताते हैं कि बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां चलाईं। पुलिस को मौके से एक मैगजीन भी मिली है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

बताते हैं कि मृतक बछरायूं थाना क्षेत्र के मलेशिया गांव के रहने वाले थे। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

SP-ASP मौके पर पहुंचे, छानबीन शुरू

जानकारी के अनुसार परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे रविंद्र उर्फ कलुआ बाल कटवाने कुआं खेड़ा गांव गए थे। तभी बदमाशों ने प्लाट में घेरकर उनपर गोलियां बरसा दीं। एसपी अनुपम सिंह और एएसपी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी में 6 IPS के तबादले, आगरा के पुलिस कमिश्नर बने जें रवींद्र गौड़ और..