Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा विपक्षियों चुनौतियों को देखते हुए काफी सावधानी बरत रही है। संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार भी कुछ ही घंटों में हो सकता है। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को देखते हुए बीजेपी बड़ा बदलाव कर सकती है। फतेहपुर या तिंदवारी से मैदान में उतारने की चर्चा पार्टी बांदा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है क्योंकि निषाद बाहुल्य बांदा के तिंदवारी और फतेहपुर सीट पर लोकसभा के लिए मौजूदा राज्यमंत्री रामकेश निषाद एक जिताऊ दावेदार साबित हो सकते हैं। खासकर फतेहपुर में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ की जरूरत है। दरअसल, बांदा के जिलाध्यक्ष रहे https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-mlas-camp-i...
BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड में बीजेपी नेताओं में इस समय अंदरखाने काफी सक्रियता है। अचानक कई नेता एक्टिव मोड पर आ गए हैं। इसकी वजह है कि एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के रास्ते दिल्ली पहुंचने की ललक है तो दूसरी ओर यूपी मंत्रीमंडल विस्तार है। यानी मंत्री बनने की राह। पार्टी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा टिकट और मंत्री पद की चाह में कई बीजेपी विधायकों और पूर्व विधायकों की दिल्ली दौड़ शुरू हो चुकी है। अपनी गोपनीय यात्रा पर कई माननीय और पूर्व माननीय गुपचुप ढंग से निकल रहे हैं। दरअसल, एक ओर यूपी में मंत्री मंडल विस्तार के लिए कुछ ही घंटे बाकी हैं तो दूसरी ओर लोकसभा 2024 के टिकट वितरण की रस्साकसी। नेता जी समझ रहे हैं कि यह समय काफी खास है। स्थानीय नेताओं ने लोकसभा के मद्देनजर कसी कमर, एक्टिव हुए यही वजह है कि ज्यादातर बीजेपी नेता दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ...
Lucknow : अमित शाह-नड्डा से CM Yogi की मुलाकात, मंत्री मंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

Lucknow : अमित शाह-नड्डा से CM Yogi की मुलाकात, मंत्री मंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही यूपी में मंत्री मंडल का विस्तार हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में तो यहां तक चर्चा है कि दीपावली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार तय है। ओपी राजभर, दारा चौहान समेत नए चेहरों के शामिल होने की चर्चा इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और मऊ के घोसी से चुनाव हार चुके पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान समेत कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दिल्ली पहुंचे। वहां सीएम योगी ने पार्टी के राष्ट्री...
दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीती रात बांदा-चित्रकूट से भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बड़े बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया है। बताते हैं कि बीती रात लंबी बीमारी के चलते उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, हिमांशू सिंह, बांदा के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश आदि ने शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयु...
‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा उठी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भाजपा ने कई शहरों में भूमाफिया तैयार कर रखे हैं, कागजों में सबसे ज्यादा खेल भाजपा के लोग कर रहे हैं।' इसके बाद से बांदा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं? दरअसल, यह बात दो दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा के चौबिया के राहिन गांव में पत्रकारों से बात करते हुए कही थी। इसे लगभग सभी अखबारों और चैनलों ने प्रमुखता दी। देवरिया हत्या कांड के बाद भूमाफियाओं पर चर्चा तेज दरअसल, देवरिया हत्या कांड को लेकर कहीं न कहीं सपा पर ऊंगलियां उठाई जा रही हैं। इस हत्याकांड में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हुई। प्रतिशोध में प्रेम के लोगों ने सत्य प्र...
UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला..

UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : सरकार योजनाओं के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वरोजगार ऋण पर जोर दे रही है, लेकिन बैंकिंग सिस्टम की जटिलताएं सरकारी मंशा पर पानी फेर रही हैं। महोबा में स्वरोजगार के लिए बार-बार प्रयास के बावजूद ऋण न मिलने से परेशान बीजेपी नेता ने जहर खा लिया। इसके बाद अधिकारियों के पास पहुंचकर इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है। जहर खाने की घटना सदर तहसील परिसर में हुई। इससे वहां हड़कंप मच गया। यह है पूरा मामला, पीड़ित ने कहा.. महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के राजकुमार पटेल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने स्वरोजगार स्थापित करने को दुग्ध उत्पादन चुना। इसके लिए ऋण स्वीकृति को इंडियन बैंक शाखा श्रीनगर में 3...
UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नवरात्र में उनकी पार्टी यूपी की वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके लिए कांग्रेस से बात भी चल रही है। एमपी चुनाव पर भी बोले.. दरअसल, सपा मुखिया आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारेगी। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली.. इसमें भाजपा की वीआईपी सीटें भी हैं। शायद उनका इशारा पीएम मोदी की वाराणसी सीट, गोरखपुर और प्रयागराज सीटों को लेकर रहा है। उन...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज विपक्ष पर तगड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हैं। सपने देखने का अधिकार सबको (विपक्ष) है, लेकिन यूपी में सभी लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी आज कानपुर देहात में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने स्वर्गीय माता-पिता के 7वें निर्वाण दिवस पर उनकी याद में आयोजित कराया था। सांसद ने कराया अनोखा कार्यक्रम कानपुर देहात की अकबरपुर सीट से सांसद भोले ने अनोखा एवं सराहनीय कार्यक्रम किया। उन्होंने कार्यक्रम में 11 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया। बताते हैं कि कार्यक्रम में 98 से लेकर 102 वर्ष तक के बुजुर्ग पहुंचे। ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले : ज...
रमेश बिधू़ड़ी ने अमरोहा सांसद दानिश अली पर की विवादित टिप्पणी, सियासी बवंडर..

रमेश बिधू़ड़ी ने अमरोहा सांसद दानिश अली पर की विवादित टिप्पणी, सियासी बवंडर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर आपत्तिनजक टिप्पणी कर डाली। संसद में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी से सियासी घमासान छिड़ गया। विपक्ष ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को निलंबित करने की मांग की है। रक्षामंत्री ने मांगी माफी, जेपी नड्डा ने दिया नोटिस वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बीजेपी सांसद बिधूड़ी को सदन में विवादित बयान देने के लिए कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है। शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बसपा सांसद दानिश अली से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। बसपा सांसद से मिलने आवास पर पहुंचे राहुल गांधी वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बिधूड़ी की इस विवादित टिप्पणी के तुरंत बाद खेत जताया और माफी मांगी। उधर, खबर आ रही है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड...
पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बांदा, कानपुर, सीतापुर, बिजनौर, ललितपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं। सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवे...