Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक को अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है। विधायक को उम्रकैद तक सजा हो सकती है। विधायकी जाना तय है। आज अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। सोनभद्र जिले में नाबालिग लड़की ने 4 नवंबर 2014 को तत्कालीन प्रधानपति और वर्तमान में दुद्धी का भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सोनभद्र की दुद्धी से विधायक हैं रामदुलारे गोंड जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताते हैं कि इस बीच ने पीड़ित पक्ष को 40 लाख रुपए लेने का लालच दिया। धमकियां भी दीं, ताकि समझौता हो जाए। मगर पीड़ित परिवार अपने संकल्प पर अड़ा रहा। https://samarneetinews.com/in-banda-murder-of-bjp-leader-friend-and-his-wife-arrested-illicit-rela...
यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

यूपी के बांदा में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक भाजपा नेता की सनसनीखेज ढंग से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्यारोपी के पास से मृतक नेता की सोने की चैन, रुद्राक्ष की माला आदि सामान भी बरामद किया है। बीजेपी के युवा मोर्चा के बांदा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि मृतक अरुणेश मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के बबेरू के मंडल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। रस्सी से गला घोटा, फिर गले में कील ठोकी जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव के अरुणेश मिश्रा बीती 10 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे किसी काम से घर से निकले थे। रात करीब साढ़े 9-10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोस्त ...
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Bhajan lal Sharma Rajasthan New CM राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस को खत्म हो गया है। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। पहली बार संगानेर विधानसभा से विधायक बने भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दो डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम की भी घोषणा राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद पिछले 9 दिनों से इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था। बताया जाता है कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने बाहरी होने के आरोपों के बीच https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ सांगानेर से बड़े अंतर से...
बांदा में कथित भाजपा नेता बिकवा रहा अवैध शराब, जिपं से जुड़े तार..

बांदा में कथित भाजपा नेता बिकवा रहा अवैध शराब, जिपं से जुड़े तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मवई में भाजपा का एक छुट्भैय्या नेता काफी चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि यह नेता अवैध रूप से दारू बिकवा रहा है। इस कथित नेता के जिला पंचायत से तार जुड़े हैं। दरअसल, बड़े नेताओं के आसपास पिछलग्गू बनकर घूमते दिखाई देने वाले इस नेता की क्षेत्रीय लोगों पर रौब झाड़ने की भी शिकायतें हैं। एसपी अभिनंदन ने पकड़ा था बड़ा गड़बड़झाला कुछ महीने पहले तत्कालीन एसपी अभिनंदन के निर्देशन में मवई स्थित एक शराब ठेके पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री और बिक्री का बड़ा भंडाफोड़ किया था। हालांकि, उस समय आबकारी विभाग के अधिकारियों की पोल भी खुली थी। तत्कालीन डीओ आबकारी https://samarneetinews.com/everything-is-wrong-in-excise-department-of-banda-sir-and-relative-inspector/ को उच्चाधिकारियों ने फटकारा भी था। जिस शराब ठेके पर अवैध बिक्री और दारू पकड़ी गई थी।...
बांदा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

बांदा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा में रहे। यहां दोनों बड़े नेता बांदा के निवाइच गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां दोनों नेता हेलीकाप्टर से पहुंचे। वहां आयोजित रामकथा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात दरअसल, अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता आज दोपहर करीब डेढ़ बजे ओपी सिंह के निवाइच स्थित आवास पहुंचे। प्रशासन ने कार्यक्रम को देखते हुए वहां भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी। साथ ही हेलीपैड भी बनाया गया था। जसपुरा और पैलानी पुलिस के अलावा अन्य फोर्स भी तैनात रहा। इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की। इस मौके पर राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह,...
बांदा में आज डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, ये है पूरा कार्यक्रम

बांदा में आज डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, ये है पूरा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बीजेपी की दो बड़ी हस्तियां रहेंगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बांदा आ रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के भी बांदा आने का कार्यक्रम है। दोनों बड़े नेता साथ-साथ हेलीकाप्टर से बांदा के पैलानी तहसील के निवाइच गांव पहुंच रहे हैं। वहां ओपी सिंह के यहां आयोजित रामायण भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब डेढ़ बजे आकर सवा 3 बजे होंगे वापस इसके बाद डिप्टी सीएम श्री पाठक पैलानी तहसील सभागार जाएंगे। वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी बांदा आकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जीत के टिप्स देंगे। इसके बाद सवा 3 बजे दोनों नेता निवाइच से हेलीकाप्टर से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। ये...
#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 3 में भाजपा की आंधी सी चली। तीनों राज्यों में भाजपा ने शानदार ढंग से बहुमत हासिल किया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने सभी कार्यकर्ताओं को भी दी बधाई उन्होंने X पर लिखा है कि मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उधर, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 3 राज्यों के नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में.....
बांदा विधायक वोटर चेतना महा अभियान का हिस्सा बने

बांदा विधायक वोटर चेतना महा अभियान का हिस्सा बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधानसभा के अंतर्गत "वोटर चेतना महाअभियान" के तहत बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खास बैठकें हैं। विधायक ने महुआ मंडल के बूथ प्रभारियों, अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने को कहा। अभियान को सफल बनाने की अपील इस दौरान महुआ, डिंगवाही, तिंदवारा के प्रभारी, संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। विधायक ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर जाकर छुटे नामों को मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की। सभी से अभियान में पूरी तरह से जुट जाने को कहा। ये भी पढ़ें : बांदा में अवैध शराब बिक्री, शहर से लेकर गांवों तक 24 घंटे ओवर रेट पर बिकती दारू..!...
UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब भाजपा की पूरी तैयारी लोकसभा चुनाव में उतरने की है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की अहम बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए 98 जिलों के प्रभारियों को बदला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की ली बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारियों को बदला गया है। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य और गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल तता कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-...
‘सभी नेता दो मुंहे सांप.., समय आने पर निर्णय’, ओपी राजभर के बयान से खलबली, क्या फिर मारेंगे पलटी ?

‘सभी नेता दो मुंहे सांप.., समय आने पर निर्णय’, ओपी राजभर के बयान से खलबली, क्या फिर मारेंगे पलटी ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हर दिन राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में राजभर ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। राजभर ने कहा है कि सभी नेता 'दो मुंहे सांप होते हैं, समय आने पर वह फिर सही निर्णय लेंगे..।' दशहरा तक मंत्री में शामिल होने की थी चर्चा, हुआ कुछ नहीं दरअसल, राजभर और दारा सिंह चौहान को दशहरा तक मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि विजयदशमी तक राजभर को यूपी मंत्रीमंडल में मंत्री बनाकर शामिल किया जा सकता है। खुद राजभर ने भी बातों-बात में इस ओर इशारा किया था, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अयोध्या दीपोत्सव में केशव मौर्या के न पहुंचने पर कही यह बात.. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओपी राजभर दोबारा पलटी मारकर ...