Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

UP : BJP MLA Ramdulare Gond found guilty of rape, police arrested and sent him to jail

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक को अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है। विधायक को उम्रकैद तक सजा हो सकती है। विधायकी जाना तय है। आज अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। सोनभद्र जिले में नाबालिग लड़की ने 4 नवंबर 2014 को तत्कालीन प्रधानपति और वर्तमान में दुद्धी का भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

सोनभद्र की दुद्धी से विधायक हैं रामदुलारे गोंड

जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताते हैं कि इस बीच ने पीड़ित पक्ष को 40 लाख रुपए लेने का लालच दिया। धमकियां भी दीं, ताकि समझौता हो जाए। मगर पीड़ित परिवार अपने संकल्प पर अड़ा रहा।

यूपी में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार-अवैध संबंध वजह..

आखिरकार अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए विधायक को दोषी करार दिया। विधायक को पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया। बाद में गिरफ्तार करके विधायक को जेल भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता विकास शाक्य का कहना है कि न्यायालय ने विधायक को दोषी करार दिया है। अब आने वाली 15 दिसंबर को कोर्ट सजा सुनाएगा। जानकारी बताते हैं कि विधायक को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। ऐसे में गोंड की विधायकी जाना और इस सीट पर उप चुनाव होना तय है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस