Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

Another lapse in security of Parliament , read who are four who created chaos from House to road , a woman too

समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है।

वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए

संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला धुआं निकलने लगा। बताते हैं कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। बताते चलें कि 13 दिसंबर को संसद पर हमले की बरसी मनाई गई है।

कायराना हमले की बरसी वाले दिन फिर कोहराम

इसी दिन आज फिर संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि संसद भवन में उत्पाद मचाने वाले दोनों युवकों के दो साथी संसद के बाहर हंगामा कर रहे थे।

Another lapse in security of Parliament , read who are four who created chaos from House to road , a woman too

हालांकि, चारों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि ये कुल 6 लोग थे। इनमें से दो फरार हो गए हैं। आरोपी अपने जूतों के अंदर स्मोक पाउडर छिपाकर संसद में पहुंचे थे।

आज 13 दिसंबर को मनाई गई संसद हमले की बरसी

बताते चलें कि आज 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए हमले की बरसी मनाई गई। संसद में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सांसद मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

Another lapse in security of Parliament , read who are four who created chaos from House to road , a woman too

बताते हैं कि उत्पाद मचाने वाले दोनों युवक बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से संसद में पहुंचे थे। दोनों आरोपियों के नाम सागर शर्मा और मनोरंजन बताए जा रहे हैं। सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है और मनोरंजन मैसूर का बताया जा रहा है। वहीं संसद के बाहर उत्पाद मचाने वाली लड़की नीलम है। बताते हैं कि नीलम हरियाणा के चिंद जिले के उचाना के एक गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है। वहीं संसद के बाहर पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति अनमोल शिंदे है। महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है। उसकी उम्र लगभग 25 साल है।

ये भी पढ़ें : यूपी में IAS अधिकारियों के तबादले, सुनील सिंह बनाए गए एसीईओ ग्रेटर नोएडा