Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..

Women ministers inaugurated Nari Shakti Samagam program in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन मैदान में आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंडलस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता ‘‘नारी शक्ति समागम’’ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग बेबी रानी मौर्य एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप जलाकर किया।

मंडलीय प्रतियोगिताओं में बेटियों में होंगे मुकाबले

इस मौके पर बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष और नरैनी विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मडंलस्तरीय बेटियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।

Women ministers inaugurated Nari Shakti Samagam program in Banda

जानकारी के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में मंडल के चारों जिलों की 641 बालिकाओं ने 13 विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों मंत्रियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इन बेटियों ने मारी बाजी

खेल-कूद प्रतियोगिता में एथलीट में जूनियर वर्ग 100 मीटर में चित्रकूट की शजल ने प्रथम, बांदा की रक्षा त्रिपाठी ने द्वितीय, हमीरपुर की हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। शूटिंग प्रतियोगिता में बांदा की कौशिकी यादव ने प्रथम, सिद्धी शर्मा ने द्वितीय, अम्बिका पुरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मनोरमा यादव प्रथम, हिमांशी द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें : UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..