Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: नई दिल्ली

Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

Breaking News, Feature, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को जमकर फटकारा है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एसबीआई को तगड़ा झटका देते हुए इलेक्टोरल बांड की पूरी जानकारी 12 मार्च यानी मंगलवार शाम तक देने को कहा। एसबीआई इसके लिए तीन महीने का समय मांग रहा था। इलेक्टोरल बांड मतलब राजनीतिक पार्टियों को चंदा। पूछा क्या कर रहे थे 26 दिन तक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों वाली बेंच ने एसबीआई को जमकर फटकारा है। साथ ही पूछा कि कोर्ट ने 15 फरवरी को संबंधित आदेश दिए थे। फिर 26 दिन तक क्या कर रहे थे। एसबीआई की ओर से कई तरह की बातें कही गईं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि कल शाम यानी मंगलवार शाम तक इलेक्टोरल बांड संबंधित सभी जानकारी चुनाव आयोग को दें। ये भी पढ़ें : BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी कि...
BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, अब इन 3 देशों..

BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, अब इन 3 देशों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आज से पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब तीन पड़ोसी देशों के गैरमुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे लोगों को अब केंद्र सरकार द्वारा तैयार आनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन भरना होगा। इसके लागू होते ही देशभर में कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कई राज्यों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। दिल्ली-यूपी में बढ़ाई गई सुरक्षा उधर, इसके विरोध के मद्देनजर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सीएए को अपने घोषणापत्र में शामिल किया था। ये भी पढ़ें : PM Modi in Kashi : हर-हर महादेव के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत कुछ दिन पहले गृ...
संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ (डेस्क) : Lalit Jha Arrested संसद के भीतर और बाहर कोहराम मचाने वाले घटनाक्रम का मास्टर माइंड ललित झा आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि, आरोपी मास्टर माइंड ने खुद ही गुरुवार रात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। बताते हैं कि घटना के बाद यह चारों गिरफ्तार लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद से था फरार बताते चलें कि वह घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले का मास्टर माइंड https://samarneetinews.com/another-lapse-i...
संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है। वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला ...
Breaking : दिल्ली में भूकंप, कुछ देर पहले तेज झटके

Breaking : दिल्ली में भूकंप, कुछ देर पहले तेज झटके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Earthquake in Delhi)  देश की राजधानी दिल्ली में अभी कुछ देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार यह झटके काफी तेज थे। इसकी तीव्रता अभी पता नहीं चल सकी है। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता का पता किया जा रहा है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले नेपाल में जबरदस्त भूकंप आया था। इस भूकंप से भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए थे। अपडेट जारी है..अपडेट पढ़ने के लिए रिफ्रेश करते रहें.. ये भी पढ़ें : UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना https://samarneetinews.com/earthquake-in-nepal-tremors-in-india-too-and-more-than-128-dead-more-than-140-injured/  ...
पीएम मोदी बोले- ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम बस आने ही वाले…’

पीएम मोदी बोले- ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम बस आने ही वाले…’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Happy Dussehra 2023 देशभर में मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा का पावन त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका पहुंचे और वहां रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने सबसे पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। पीएम मोदी ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम की जन्म भूमि पर बन रहा राम मंदिर सदियों की प्रतीक्षा और धैर्य का प्रतीक है। https://samarneetinews.com/interesting-75-year-old-man-became-groom-in-banda-then-suddenly-bride/ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही भगवान राम अयो...
भूकंप से हिला दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बागपत रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप से हिला दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बागपत रहा भूकंप का केंद्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली/मेरठः आज बुधवार सुबह करीब 8:01 बजे दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके मध्यम गति के थे लेकिन फिर भी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मेरठ, बागपत में भी झटकों को लेकर लोग हैरान नजर आए। हांलाकि इस दौरान कहीं से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र बिंदु पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बागपत शहर रहा। सुबह 8 बजे करीब महसूस हुए झटके बताते चलें कि दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद आज फिर से झटके महसूस किए गए हैं। इन मध्यम गति के झटकों ने लोगों को डरा दिया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके उधर, मेरठ से मिल रही खबरे के अनुसार...
एससी के फैसले पर विफरे केजरीवाल, कहा- जो सरकार अफसरों के तबादले नहीं कर सकती वो चलेगी कैसे..

एससी के फैसले पर विफरे केजरीवाल, कहा- जो सरकार अफसरों के तबादले नहीं कर सकती वो चलेगी कैसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। दिल्ली में पोस्ट हुए अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मसले को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट ने अन्य 5 मुद्दों पर फैसला साफ कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है फैसला   केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसला अन्यायपूर्ण है। अगर चुनी हुई सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार नहीं दिया जाएगा, तो सरकार चलेगी कैसे...? ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्...
प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर महासचिव पद की कुर्सी संभाल ली। कांग्रेस दफ्तर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट बाड्रा के साथ ईडी दफ्तर पहुंची। वहां पति को छोड़ने के बाद प्रियंका सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं और वहां अपनी जिम्मेदारी संभाली। वाड्रा पर बोलीं, पूरी दुनिया जानती है क्या हो रहा  इसी दौरान पत्रकारों ने प्रियंका को घेर लिया। राबर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि क्या हो रहा है। वहीं खुद को महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि कि ‘मैं बहुत ही खुश हूं कि राहुल जी ने यह जिम्मेदारी दी है।’ बताया जाता है कि ईडी की पेशी के लिए बाड्रा एक दिन पहले ही लंदन से लौटे हैं और वह वहां पर अपनी मां का इलाज करा रहे थे। बताते चलें कि मनी लान्ड्रिंग केस में वाड्रा अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। अदाल...
देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

देश ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर ने देखी भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की सैन्य ताकत के साथ ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी देशवासियों के साथ-साथ दुनिया ने देखा। हांलाकि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित रही। इसकी वजह इसी वर्ष राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती का होना है। राज्यों ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विषयों पर झांकी प्रदर्शित की। गणतंत्र दिवस की थीम रहे महात्मा गांधी  सेना ने दिखाई अपनी ताकत  राजपथ पर हुई आज की परेड में जहां भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सेना में नारी शक्ति ने अपनी वीरता और साहस की झलक दिखाई। आज परेड की शुरुआत से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति पहुंचे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजपथ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ...