Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

पीएम मोदी बोले- ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम बस आने ही वाले…’

Dussehra 2023 : 'Lord Shri Ram is about to arrive in Ayodhya'- PM Modi

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Happy Dussehra 2023 देशभर में मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा का पावन त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका पहुंचे और वहां रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने सबसे पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

Dussehra 2023 : 'Lord Shri Ram is about to arrive in Ayodhya'- PM Modi

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। पीएम मोदी ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम की जन्म भूमि पर बन रहा राम मंदिर सदियों की प्रतीक्षा और धैर्य का प्रतीक है।

दिलचस्प : यूपी में 75 साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, बैंड-बाजे के बीच अचानक एक काॅल से बारातियों में छा गई मायूसी,..

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही भगवान राम अयोध्या आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान राम का मंदिर बनते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में पूजन होगा। पूजन का हर स्वर हर्षित करने वाला होगा।

”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी

प्रधानमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अन्याय पर न्याय की जीत है। अहंकार पर विनम्रता की जीत है। आवेश पर धैर्य की जीत है। कहा कि चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अन्य मेहमान भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जय श्री राम के जयघोष लगते रहे।

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर, भारत के महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन