Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

Parliament security lapse, master mind Lalita Jha surrenders

आशा सिंह, लखनऊ (डेस्क) : Lalit Jha Arrested संसद के भीतर और बाहर कोहराम मचाने वाले घटनाक्रम का मास्टर माइंड ललित झा आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि, आरोपी मास्टर माइंड ने खुद ही गुरुवार रात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। बताते हैं कि घटना के बाद यह चारों गिरफ्तार लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था।

घटना के बाद से था फरार

बताते चलें कि वह घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले का मास्टर माइंड

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

ललित पकड़ से दूर था। उसका कोई सुराग भी हाथ नहीं लग रहा था। इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब दिल्ली पुलिस और दूसरीं सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी। बताया जाता है कि घटना के बाद गिरफ्तार हुए चारों लोगों से ललित झा फोन लेकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में तबिशें दे रही थी। हालांकि, कुछ समय पहले यह सूचना मिली थी कि वह राजस्थान में कहीं छिपा हुआ है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..