संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है।
वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए
संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला ...