Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Big news

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, सवाल यह कि अब कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, सवाल यह कि अब कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर शाम ईडी ने केजरीवाल के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। ईडी के अधिकारियों के साथ भारी फोर्स भी था। उनके घर पर तलाशी और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है। बताते चलें कि यह पहला मौका है जब किसी को मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार किया गया है। जेल से सरकार चला सकते हैं केजरीवाल अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली सरकार कैसे चलेगी? हालांकि, आम आदमी पार्टी का साफ संकेत है कि केजरीवाल ही जेल से सरकार चलाएंगे। यानी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे। बताते चलें कि ईडी की ओर से केजरीवाल को 2 नवंबर से 21 मार्च तक 9 बार समन भेजे गए थे, लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ये भी पढ़ें : LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ  ...
UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआईजी अजय सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ बैठक की। इस दौरान होली के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हाल में सीसीए लागू होने के हालात की भी एडीजी ने जानकारी ली। एडीजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के बिंदुओं पर कतई ढिलाई न बरतें। इस दौरान मंडल के लगभग सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lucknow-dgps-press-conference-stf-caught-mastermind-of-police-paper-leak-case/ ये भी पढ़ें : यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..  ...
बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सेल टैक्स विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारकर लाखों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। यह छापा एक मोबाइल सप्लायर की फर्म पर पड़ा है। सेल टैक्स विभाग की टीमों ने गुरुवार शाम छापा मारकर कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। सेल टैक्स अधिकारियों का कहना है कि इसी फर्म का एक आफिस हमीरपुर में भी बनाया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई दोनों जगहों पर की गई है। दोपहर में शुरू हुई छापेमारी, रात 10-11 बजे तक खंगाले दस्तावेज जानकारी के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स संतोष वर्मा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल के नेतृत्व में एसी जुबैर अहमद, अनिल वर्मा, जगदीश कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुदेव होटल के पीछे स्थित सैमसंग मोबाइल सप्लायर सौरभ गुप्ता के कार्यालय पर छापा मारा। बताते हैं कि लखनऊ से आनलाइन टैक्स में चोरी की जानकारी पर यह छापा मारा गया। ये भी पढ़ें...
बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खदानों पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पट्टा धारक लगातार नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन करा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा कराई गई जांच में हुआ है। प्रशासन ने अवैध खनन पकड़ते हुए 16 पट्टाधारकों पर 3 करोड़ 7 लाख 32 हजार 638 रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन में जुर्माना जमा करने को कहा है। अवैध खनन के लिए सबसे बदनाम कनवारा खदान पर 91 लाख जुर्माना जानकारी के अनुसार डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध गठित टीम ने निरीक्षण में 16 बालू खदानों में अवैध खनन पकड़ा है। इसके बाद पट्टा धारकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इनमें कनवारा (खंड-5) पर 91 लाख 31 हजार 901, मरौली खदान (खंड-5) पर 23 लाख 84 हजार 125, बेंदाघाट (खंड-3) पर 17 लाख 66 हजार 272, बहादुरपुर स्योढ़ा पर 6 लाख 36 हजार, 793, दादौ खादर (खंड-7) पर 31 ल...
UP : मध्य प्रदेश की अवैध खनन की गाड़ियों को बांदा में एंट्री के मामले में कोतवाल समेत 3 पर FIR

UP : मध्य प्रदेश की अवैध खनन की गाड़ियों को बांदा में एंट्री के मामले में कोतवाल समेत 3 पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश में होने वाले वैध-अवैध खनन के हजारों ट्रकों को बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री देने का मामला नया नहीं है। बांदा में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समेत 3 लोगों के खिलाफ एमपी की अवैध खनन की गाड़ियों को बांदा से एंट्री कराने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। यह एफआईआर एएसपी बांदा की जांच के बाद हुई हुई है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की सीमा से अवैध खनन की बालू को उत्तर प्रदेश में बांदा के रास्ते प्रवेश कराने में बांदा खनिज विभाग और पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं। बताते चलें कि एक एएसपी तक इस मामले में सस्पेंड हो चुके हैं। गिरवां में तैनात थे कोतवाली प्रभारी इसी तरह के पुराने मामले में संलिप्तता मिलने पर कोतवाली नगर में तत्कालीन गिरवां इंस्पेक्टर बलजीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें एक अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी भी आरोपी है। इनके खिल...
Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिसंडा थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा के पास स्थित सूखी नहर में शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 35 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। फिर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का अंदेशा, पुलिस ने बोली.. वहीं मामले में बिसंडा थानाध्यक्ष श्यामबाबू का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि मृतक के शरीर पर सिर्फ सफेद रंग का नेकर मिला है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी सी फैली हुई है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सही बात सामने आएगी। ये भी पढ़ें : बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और.. https://samarnee...
Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली। पिपराहरी गांव में हुई घटना घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे। https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/ उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों...
UP DGP : यूपी के नए डीजीपी बने IPS प्रशांत कुमार

UP DGP : यूपी के नए डीजीपी बने IPS प्रशांत कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आईपीएस प्रशांत कुमार को राज्य सरकार ने यूपी पुलिस का नया मुखिया बनाया है। कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के बुधवार को सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीएम योगी से मिलने पहुंचे डीजीपी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। https://samarneetinews.com/transfer-of-19-ias-in-up-dm-of-many-districts-including-kanpur-rampur-changed/ बीते करीब साढ़े 3 वर्ष से वह डीजी कानून-व्यवस्था के पद पर रहे हैं। साथ ही उनके पास ईओडब्ल्यू और स्टेट एसआईटी की भी जिम्मेदारी रही है। बताते चलें कि ऐसा चौथी बार हुआ है कि प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी नियु...
Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार कालिजर के लालपुर गांव के प्रमोद (26) शाम को कालिजर से आधार कार्ड बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी सौता गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि अनहोनी में ऐसे उनका बेटा दूर चला जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला.. ये भी पढ़ें : बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..   ...
बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नदी में डूबा 12 साल का किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम घंटों से जुटी हैं। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। बालक को लापता हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के ब्रजेंद्र निषाद का बेटा सानू उर्फ बाबू (12) शुक्रवार दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी के साथ यमुना किनारे गया था। वहां मां से शौच जाने की बात कहकर खेत से चला गया। बताते हैं कि बाद में पैर फिलने से वह यमुना में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। बालक की चप्पलें नदी किनारे रखी मिलीं। पास में पैर फिसलने जैसे निसान बने थे। परिजनों तुरंत नाविकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। जाल भी डाला गया, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पैलानी तहसील में दी गई। पैलानी थानाध्यक्ष संदी...