Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

हनुमान चालीसा बजाने पर पिटाई-तोड़फोड़ और धमकी, 2 नामजद समेत 12 पर मुकदमा

हनुमान चालीसा बजाने पर पिटाई-तोड़फोड़ और धमकी, 2 नामजद समेत 12 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक युवक ने हनुमान चालीसा बजाने पर दूसरे समुदाय के युवकों पर घर में घुसकर हमला करते हुए मारपीट-तोड़फोड़ करने के साथ धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दो नामजद समेत 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। अलीगंज के हाथीखाना की घटना घटना शहर के अलीगंज मोहल्ले के हाथीखाना की है। वहां कनवारा निवासी सिद्धांत तिवारी नाम का युवक अपनी बहन के घर रह रहा है। आज शाम को अपने गोदाम में रोजाना की तरह पूजा कर हनुमान चालीसा बजा रहा था। उसका आरोप है कि मोहल्ले के तौफीक, शानू समेत एक दर्जन लोगों ने आकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने कही यह बात गोदाम में तोड़फोड़ भी की। धमकियां भी दीं। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहन...
Banda : शैलवी, राधिका और अंजली ने मारी बाजी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कालेज का रिजल्ट..

Banda : शैलवी, राधिका और अंजली ने मारी बाजी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कालेज का रिजल्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरस्वाती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज का रिजल्ट आज घोषित हो गया। इस मौके पर केन-पथ स्थित कालेज में बच्चों को रिजल्ट दिया गया। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमचन्द्र द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। अन्य अतिथियों में उमाशंकर, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख, आत्मानंद, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत, ने सभी बच्चों को बैच अंलकरण कर श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने किया छात्राओं का सम्मान जूनियर वर्ग में शैलवी वैश्य तथा सीनियर वर्ग में राधिका त्रिपाठी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा-6 में अंजली प्रजापति प्रथम, तेजल वर्मा द्वितीय व आर्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क...
बांदा में पुल से कूदे दीपक का शव पुलिस ने आज किया बरामद

बांदा में पुल से कूदे दीपक का शव पुलिस ने आज किया बरामद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फतेहपुर मीरपुर के रहन वाले 19 साल के युवक अशोक का शव आज यमुना नदी से बाहर निकाल लिया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि युवक इस समय अपनी ननिहाल बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर ननिहाल में रह रहा था। मामा मोनू को घटना से पहले की थी काॅल नदी में कूदने से पहले उसने अपने मामा मोनू को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि बाइक और उसकी चाबी पुल पर रखी है। तभी से पुलिस युवक की नदी में तलाश कर रही थी। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर युवक का शव मिला है। चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..? ये भी...
मामा पुल पर खड़ी है बाइक : इतना बोलकर नदी में कूदा युवक, पुलिस करा रही तलाश

मामा पुल पर खड़ी है बाइक : इतना बोलकर नदी में कूदा युवक, पुलिस करा रही तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नदी में जाल भी डाला गया है। युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने मामा को काल करके इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि बाइक पुल पर खड़ी है और उसकी चाबी भी यहीं रखी है। जबतक परिवार के लोग वहां पहुंचे, युवक गुम हो चुका था। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है। पड़ोसी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक जानकारी के अनुसार फतेहपुर के मीरपुर गांव के दीपक (19) पुत्र अशोक अपने ननिहाल चिल्ला थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रहते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि गुरुवार को उसका पड़ोस के एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। उसने चिल्ला पुल पर बाइक खड़ी की और मामा को बाइक और चाबी की जानकारी देने के बाद खुद के सुसाइड करने को लेकर जानकारी दी। ये भी पढ़ें : UP : पांच आईपीएस अफसरों...
बांदा : बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का प्रथम आगमन पर स्वागत-सम्मान

बांदा : बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का प्रथम आगमन पर स्वागत-सम्मान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं कमलावती सिंह का जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत-सम्मान हुआ। भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनको अभिनंदन किया। उनको दोबारा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। अन्य भाजपा नेताओं ने भी फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। सदर विधायक समेत सभी नेताओं ने किया स्वागत दरअसल, कमलवती सिंह इस समय बांदा जिले की प्रभारी भी हैं। भाजपा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उनके दोबारा उपाध्यक्ष बनने पर काफी उत्साह है। आज उनके स्वागत कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यहां पढ़िए ! निकाय आरक्षण की पूरी लिस्ट- किन-किन सीटों पर हुआ बदलाव   इसके साथ ही बांदा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती ने कार्यकर्ताओं को 1 अप्रैल से 6...
रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्री राम जन्मोत्सव की धूम पूरे बांदा जिले में रही। मुख्यालय पर हजारों श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयघोष से पूरा आसमान गूंज उठा। सुंदर झांकियों के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ रामनवमी का जुलूस धूमधाम से निकला। राम भक्तों ने हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर झांकियों को सजा गगनभेदी नारे लगाए। जुलूस के नेतृत्व करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आगे-आगे चलते दिखाई दिए। वहीं तहसील मुख्यालयों पर भी जुलूस पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ निकाले गए। तिंदवारी, बबेरू और अतर्रा में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। पूरे के पूरे शहर भगवा रंग में रंगे नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ महिला पदाधिकारी भी राम जन्मोत्सव के जुलूस में शामिल हुईँ। इसी तरह अतर्रा और बबेरू, तिंदवारी में भी रामनवमी का जुलूस पूरे श्रद...
मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पीटकर हत्या कर दी। हत्यारा युवक वारदात को अंजाम देकर अजीबो-गरीब बातें कर रहा है। उसका कहना है कि महादेव मेरे पास आए थे, उन्होंने कहा कि था कि इस युग में तुझे महिला का वध करना है। तभी मोक्ष प्राप्त होगा। इसलिए मां का वध कर दिया है। उसकी बात सुनकर पुलिस और परिवार व आसपास के लोग भी हैरान हैं। दरअसल, देर रात इस कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद मां के सिर पर डंडा दे मारा। हिरासत में अभियुक्त, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा नरैनी थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ले राजनगर की रहने वाली महिला रामानंदी (50) को बीती रात उनके बेटे रामबाबू ने झगड़े क...
Banda : मंदिर की मूर्ति तोड़कर पुजारी की पिटाई, दो पर FIR..

Banda : मंदिर की मूर्ति तोड़कर पुजारी की पिटाई, दो पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में बुढौली गांव के पास दुर्गादाई मंदिरमें देर शाम दो लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। साथ ही मंदिर की मूर्ति भी तोड़ डाली। आरोपी कमासिन थाने के कुमेढासानी का मजरा दुर्गा दाई के पुरवा निवासी धर्मेंद्र व सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुजारी सुरेश ने दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। सूचना पर कोतवाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। खंडित मूर्ति को सुरक्षित कराकर कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान  https://samarneetinews.com/global-possibilities-challenges-discussed-in-banda-womens-college-2/...
दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान

दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी दो दिन पहले दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे की मौत को लोग भूले नहीं थे। अब दो चचेरी वृद्ध बहनों की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहने घर के दरवाजे पर बैठीं भागवत कथा सुन रहीं थीं। इसी बीच एक बाइक सवार ने आकर उनको तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। नंदना गांव में हुई घटना से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदना गांव में हुआ। बताते हैं कि कलावती (68) अपनी चचेरी बहन ज्ञानदेवी (70) निवासी आवास विकास कालोनी (बांदा) के साथ अपने मायके नंदना गांव गईं थीं। वहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच ...
बांदा महिला कालेज में वैश्विक संभावनाओं-चुनौतियों पर चर्चा

बांदा महिला कालेज में वैश्विक संभावनाओं-चुनौतियों पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के झलकारी बाई सभागार में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय सतत विकास एवं वैश्वीकरण की नई संभावनाएं और चुनौतियां रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने किया। दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन प्रथम सत्र में विशिष्ट वक्ता डॉ अरूण मौर्य ने कहा कि सतत् विकास का उद्देश्य मानव विकास के लक्ष्यों को पूरा करना है।  जगियोलेनियन विश्वविद्यालय पोलैंड के प्रो० किशोर कुमार ने भी इसपर प्रकाश डाला। डा. ममता सिंह ने कामकाजी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और उनके अधिकारों एवं लैंगिक असामनता को लेकर चर्चा की। इस मौके पर एमएच कालेज गाजियाबाद के प्रोफेसर राकेश राणा, आरके सिंह, वीएसडी कालेज कानपुर की नीलिमा सिंह, डा. अंजू सोनकर, डा. सबीहा रहमानी, प्राचार्य प्रो दीपाली गुप्ता आदि मौजूद रहे। ...