Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

दरिंदा ससुर : खाना बना रही बहू पर तेल डालकर लगाई आग, फिर मौके से फरार..

in Banda Predatory father-in-law set fire to daughter-in-law cooking by pouring oil, absconded from spot

समरनीति न्यूज, बांदा : रिश्तों की मर्यादा को लांघकर इंसान दरिंदगी की हदें पार कर रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक ससुर ने अपनी बहू पर तेल छिड़कर आग लगा दी। विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। डाक्टरों का कहना है कि लगभग 75% तक जल गई है। हालत बेहद नाजुक है। अस्पताल में मौत से जूझ रही महिला ने खुद अपनी आपबीती बताई। उधर, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

पीड़िता ने खुद बताई आपबीती

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले मनोज की पत्नी कुसुम कली को आज जली हुई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कहा कि वह करीब 75% तक जल गई हैं।

ये भी पढ़ें : Actress श्रेया धनवंत्री का अनबटन शर्ट में हाॅट लुक, यूजर के ऐसे आए कमेंट्स.. 

उनकी हालत गंभीर है। इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर ने उनपर तेल डालकर आग लगाई है। घटना के समय वह खाना बना रहीं थीं। पीड़ित महिला ने यह भी बताया है कि ससुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था और मारने-पीटने के लिए दौड़ता था। बताते हैं दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ससुर मौके से फरार है।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता..

यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता..