Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur Fir : कानपुर में 72 घंटे बाद बुझी आग, अरबों का नुकसान

Kanpur Fire : Fire extinguished in Kanpur after 72 hours, loss of billions

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बांसमंडी क्षेत्र में स्थित पांच कांप्लेक्स में गुरुवार रात लगी आग पर भारी तबाही के बाद काबू पा लिया गया। 72 घंटे बाद आग बुझ तो गई लेकिन अरबों का रेडीमेड बाजार जलकर राख हो गया। इसी क्रम में रविवार सुबह 5 बजे हमराज कांप्लेक्स के पिछले वाले हिस्से में सुपर हमराज और हमराज फेज-2 में आग की लपटें उठते दिखाई दीं।

Kanpur Fire : Fire extinguished in Kanpur after 72 hours, loss of billions

गुरुवार रात में लगी थी आग

तब जानकारी हो सकी कि करीब 550 और दुकानों में भीतर ही भीतर आग सुलग रही है। सुबह 10 बजे के आसपास एआर टावर की चौथी मंजिल के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसी बुझाने में फायर कर्मियों को 7 घंटे लगे। पांचों कांप्लेक्स की 800 में 600 दुकानें जलने की जानकारी शनिवार को सामने आई। रविवार तक यह संख्या बढ़कर 1150 हो चुकी है।

Kanpur Fire : Fire extinguished in Kanpur after 72 hours, loss of billions

उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे का कहना है कि 2500 करोड़ रुपए के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए हैं। आग की आशंका के मद्देनजर नफीस टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित एसबीआई की शाखा को खाली कराया गया है। बताते चलें कि बांसमंडी चौराहा से सटे एआर टावर में गुरुवार रात डेढ़ बजे के आसपास आग लगने की घटना हुई थी।

Kanpur Fire : Fire extinguished in Kanpur after 72 hours, loss of billions

इसके बाद आग ने देखते ही देखते पास के अरजन टावर, मसूद कांप्लेक्स, हमराज कांप्लेक्स और नफीस टावर को भी चपेट में ले लिया। इन बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की थोक दुकानें और गोदाम थे। आग बुझाने में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें, 170 दमकलकर्मी, चार हाइड्रोलिक फायर लिफ्ट और दमकल की 55 गाडि़यां ने मिलकर काम किया।

ये भी पढ़ें : रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी से वकील बनकर की शादी, खुलासे पर प्रताड़ना, अब FIR..  

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता..