Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह बुंदेलखंड के बांदा जिले में भी माहौल चढ़ चुका है। इसी बीच एक ऐसा नाम सुर्खियों में छाया है जिसने सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों में नया कौतूहल पैदा कर दिया है। यह नाम है आराधना सिंह का। बांदा के इंदिरानगर की रहने वाली आराधना जो अपनी मां को कोरोना त्रासदी में खो चुकी हैं, एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी हैं। वह बीटेक-एमबीए और एलएलबी क्वालीफाई करने के बाद सभासद के चुनाव में उतरी हैं। नोएडा-लखनऊ से हाइली क्वालिफाइड लखनऊ, नोएडा जैसे शहरों में रहकर हाइली क्वालीफाइड हुईं हैं। वकालत करने के बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुकी हैं। अब आप समझ सकते हैं कि इतनी क्वालीफाइड लड़की अगर बांदा से सभासद का चुनाव लड़ेगी तो चर्चा तो होगी ही। शहर के इंदिरानगर वार्ड-31 से आराधना एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वह...
बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक को हीरोपंती भारी पड़ गई। युवक ने अपने भाई के तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग की थी। युवक का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद करते हुए उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही का है युवक पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सौरभ सिंह के भाई का तिलक था। तिलक समारोह में वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। साथ ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई ह...
बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकल फेस वेल्यू पर होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बांदा में सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी  ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जैसे, नगर पालिका पर काबिज रही समाजवादी पार्टी में भी अंदरूनी खींचतान कम नहीं है। हालांकि, यह खींचतान तो पुरानी है, लेकिन इसकी ताजा वजह पार्टी द्वारा टिकटों की अदला-बदली को माना जा रहा है। पहले एक को टिकट दिया, फिर दूसरे को। दूसरे का काटकर फिर पहले वाले को दे दिया गया। इस अदला-बदली से पार्टी में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई। सपा के लिए न पहले वाले हालात और न समीकरण बताते चलें कि पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी बांदा नगर पालिका का चुनाव जीती थी। हालांकि, बाद में राज्यपाल ने नगर पालिका अध्यक्ष को आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया। अब दोबारा सपा ने पूर्व अध्यक्ष की पत्नी को ही मैदान में उतारा है। गौर करने...
बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मवई बुजुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव के पास एक बाइक पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : फेसबुक फ्रैंड से अफेयर, फिर पति की कराई हत्या, महिला समेत 3 गिरफ्तार ये भी पढ़ें : UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध  ...
बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिले में निकाय चुनाव तेजी पकड़ चुका है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बांदा में जिस तरह से अंदरूनी खींचतान और नाराजगी सामने आई, वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में रूठे हुए अपनों को मनाना बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान निकाय चुनावों को सेमीफाइनल मानकर चल रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की यह नसीहत दरअसल, बीजेपी में टिकट मांगने वालों की कतार काफी लंबी थी। अंतिम दिन तक कानपुर से लेकर लखनऊ तक टिकट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां रहीं। महिला मोर्चा की कई नेताओं के साथ-साथ दूसरे नेता भी अपनी पत्नियों के लिए टिकट के सपने संजोए थे। अब जिनको टिकट नहीं मिला, उनमें कहीं न कहीं नाराजगी होना स्वभाविक है। ऐसा हर चुनाव और हर दल में होता भी है। इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक करना भी जरूरी होता है। रणनीति बिगाड़ सकती है नाराजगी कहा...
बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम ने निष्पक्ष और सकुशल निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबोधित भी किया। डीएम ने चुनाव अधिकारियों से दो टूक कहा कि चुनाव आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें, इससे निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने में आसानी होगी। कोई दिक्कत नहीं आएगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम ने निर्देश भी दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समय से हरहाल में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि बांदा में 11 मई 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस काम में पीठासीन अधिकारी व संबंधित मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रशिक्षण में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधि...
बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं के एक छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मरने वाला युवक 10वीं का छात्र हेमंत था, जो कम नंबर आने की वजह से परेशान था। घर से वह मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को नहीं हुई थी शव की पहचान दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा के रहने वाले अजय कुमार का बेटा हेमंत (15) 10वीं का छात्र था। मंगलवार को उसका रिजल्ट आया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 60% अंकों के साथ पास हुआ। परिजनों ने बताया कि उसके नंबर दोस्तों से कम थे। इसलिए निराश था। शाम को मंदिर जाने की की बात कहकर घर से निकला। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैं...
बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के होम सिग्नल से पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। ट्रेन के आगे कूदते ही युवक के चीथड़े उड़ गए। उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। 18 साल के आसपास है उम्र जीआरपी सिपाहियों ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है। वह कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर पहने था। उसके एक हाथ में मोबाइल नंबर भी लिखा मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच ...
बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से प्रत्याशी मालती देवी बासू ने नामांकन कराया। बीजेपी से मालती देवी बासू इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, महिला प्रत्याशी के पति राम किशुन बासू और अन्य समर्थक मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस से आदिशक्ति दीक्षित इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने भी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। उनके पति पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित भी इस मौके पर मौजूद रहे। समर्थक उत्साह से लवरेज नजर आए। सपा से गीता साहू, बसपा से रिजवाना बसपा प्रत्याशी रिजवाना नोमानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पति एसएस नोमानी भी मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी गीता साहू ने भी अपना नामांकन कराया। इस मौके पर उनक...