Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं के एक छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मरने वाला युवक 10वीं का छात्र हेमंत था, जो कम नंबर आने की वजह से परेशान था। घर से वह मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को नहीं हुई थी शव की पहचान दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा के रहने वाले अजय कुमार का बेटा हेमंत (15) 10वीं का छात्र था। मंगलवार को उसका रिजल्ट आया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 60% अंकों के साथ पास हुआ। परिजनों ने बताया कि उसके नंबर दोस्तों से कम थे। इसलिए निराश था। शाम को मंदिर जाने की की बात कहकर घर से निकला। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैं...
बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के होम सिग्नल से पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। ट्रेन के आगे कूदते ही युवक के चीथड़े उड़ गए। उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। 18 साल के आसपास है उम्र जीआरपी सिपाहियों ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है। वह कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर पहने था। उसके एक हाथ में मोबाइल नंबर भी लिखा मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच ...
बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से प्रत्याशी मालती देवी बासू ने नामांकन कराया। बीजेपी से मालती देवी बासू इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, महिला प्रत्याशी के पति राम किशुन बासू और अन्य समर्थक मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस से आदिशक्ति दीक्षित इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने भी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। उनके पति पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित भी इस मौके पर मौजूद रहे। समर्थक उत्साह से लवरेज नजर आए। सपा से गीता साहू, बसपा से रिजवाना बसपा प्रत्याशी रिजवाना नोमानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पति एसएस नोमानी भी मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी गीता साहू ने भी अपना नामांकन कराया। इस मौके पर उनक...
बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सपा और कांग्रेस में ऐन वक्त पर बाजी पलट गई है। सपा में जहां दोबारा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को टिकट देकर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा दिया है। कांग्रेस और सपा ने देर रात बदले प्रत्याशी बताते चलें कि इससे पहले गीता साहू का टिकट काटते हुए सपा ने विदित त्रिपाठी की पत्नी रुचि को टिकट दे दिया था। रुचि भी नामांकन करा चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले गीता साहू नामांकन करा चुकी थीं। उधर, कांग्रेस से संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। देर रात टिकट कट गया। अब आदिशक्ति कांग्रेस के टिकट पर बांदा नगर पालिका से चुनाव लड़ेंगी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-...
Banda : सपा ने रातों-रात बदला टिकट, अब रुचि त्रिपाठी बांदा प्रत्याशी

Banda : सपा ने रातों-रात बदला टिकट, अब रुचि त्रिपाठी बांदा प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी ने रातों-रात बांदा नगर पालिका से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले इस सीट से पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया था। उनका टिकट कट गया है। अब सपा ने रुचि त्रिपाठी को बांदा नगर पालिका से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। उधर, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने एक दिन पहले ही पत्नी का नामांकन भी कराया था। मोबाइल पर बातचीत के दौरान मोहन साहू ने टिकट कटने की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित...
शादी के ढाई महीने बाद ही जुदा, पत्नी को बांदा एग्जाम दिलाने लाए अजय की हादसे में मौत

शादी के ढाई महीने बाद ही जुदा, पत्नी को बांदा एग्जाम दिलाने लाए अजय की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पत्नी को मायके में एग्जाम दिलाने बांदा आए पति की लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। मृतक चित्रकूट का रहने वाला था और बांदा के इंदिरानगर से उसकी शादी हुई थी। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त हुआ है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के कर्वी, शंकर बाजार के रहने वाले अजय साहू (24) पत्नी को मायके छोड़ने आए थे। एग्जाम दिलाने आए थे बांदा बांदा के इंदिरानगर मोहल्ले में उनकी पत्नी प्रियंका का घर है। वह स्नातक की छात्रा हैं और एग्जाम दिलाने पत्नी को लाए थे। बताते हैं कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद अजय देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुरहंड गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार   ...
देखें Video : बांदा में झमाझम बारिश, जमकर गिरे ओले-खूब की मस्ती

देखें Video : बांदा में झमाझम बारिश, जमकर गिरे ओले-खूब की मस्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते कुछ दिनों से तेज गर्म हवाओं और तपती धूप से आज शुक्रवार शाम लोगों को राहत मिली। आज शाम बांदा में झमाझम बारिश हुई और ओले भी गिरे। इतने ओले गिरे कि पूरी की पूरी सड़कें सफेद नजर आईं। वहीं लोगों ने ओले बटोरकर गोले बनाकर जमकर इंजाय किया। दरअसल, दिनभर तपती धूप रही। तेज धूप से लोग बेहाल नजर आए। शाम तक लगभग गरम हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। तेज धूल के गुब्बार उड़े। सबकुछ धूल से ढका सा नजर आया। लोग जहां थे वहीं रुक गए। कुछ लोगों ने आसपास शरण ले ली। फिर एकाएक बारिश होने लगी। लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इसके बाद अचानक तेज ओले गिरने लगे। फिर तो लोगों की रौचकता का ठिकाना ही नहीं रहा। कई जगहों पर लोग ओलों को हाथों में लेकर गोले बनाकर खेलते नजर आए। सभी ने खूब एंजाय कि...
Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने ऐलान के अनुसार वेरिफाइड अकाउंट्स से फ्री ब्लू टिक (Blue Tick) हटा दिए हैं। दरअसल, जिन लोगों ने ट्विटर को ब्लू प्लान (Blue Plan) के लिए हिसाब से पेमेंट नहीं किया है। उनके ब्लूक टिक हटा दिए गए हैं। ट्विटर के जिन एकाउंट से ब्लू टिक हटाए गए हैं, उनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। अब सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन वालों को ही Blue Tick आपको बताते चलें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इसकी घोषणा पहले ही कर चुके थे। मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद पेड सब्सक्रिप्शन न लेने वाले एकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें : यूपी के इन दो डीएम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, दोनों की ...
SP अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च

SP अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन नेतृत्व में आज भारी पुलिस फोर्स ने शहर में फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस लाइन में जवानों को दंगा नियंत्रण ड्रिल भी कराया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी भी दी गई। सही समय पर कैसे उपयोग करें, यह बताया गया। शहर में पैदल मार्च करते हुए एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ सिटी ने संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। साथ ही ईद के मद्देनजर धर्म गुरुओं से भी बातचीत की। जामां मस्जिद के पास मुतवल्ली शेख शादी जमां से भी बातचीत हुई। सभी से आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। हालांकि, बांदा का इतिहास है कि यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उधर, पुलिस अलविदा की नमाज और ईद के त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस लाइन में हुई ड्रिल में पुलिसकर्मियों क...
बांदा में अज्ञात डेड बाॅडी मिली, पास में सल्फास की डिब्बी और पानी की बोतल

बांदा में अज्ञात डेड बाॅडी मिली, पास में सल्फास की डिब्बी और पानी की बोतल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में मवई बाईपास चौराहे के खाद गोदाम के पीचे जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर बुलाकर पड़ताल कराई। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि शव के पास से सल्फास की खाली शीशी और पानी की बोतल, ग्लास और पाउच भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन शव अज्ञात है। इसलिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए उसे 72 घंटे रोका जाएगा। ये भी पढ़ें : अचानक बांदा जेल पहुंचीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल और SP अभिनंदन, दो घंटे तक निरीक्षण ये भी पढ़ें : बांदा : जरा सी लापरवाही और अब मौत से...