Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : सपा ने रातों-रात बदला टिकट, अब रुचि त्रिपाठी बांदा प्रत्याशी

Akhilesh Yadav's attack on government, made big statement on tourism minister, said that he supported SP in Mainpuri elections

समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी ने रातों-रात बांदा नगर पालिका से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले इस सीट से पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया था। उनका टिकट कट गया है।

अब सपा ने रुचि त्रिपाठी को बांदा नगर पालिका से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। उधर, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने एक दिन पहले ही पत्नी का नामांकन भी कराया था। मोबाइल पर बातचीत के दौरान मोहन साहू ने टिकट कटने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित