Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

देखें Video : बांदा में झमाझम बारिश, जमकर गिरे ओले-खूब की मस्ती

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते कुछ दिनों से तेज गर्म हवाओं और तपती धूप से आज शुक्रवार शाम लोगों को राहत मिली। आज शाम बांदा में झमाझम बारिश हुई और ओले भी गिरे।

Heavy rain in Banda, heavy hail fell-people had lot of fun

इतने ओले गिरे कि पूरी की पूरी सड़कें सफेद नजर आईं। वहीं लोगों ने ओले बटोरकर गोले बनाकर जमकर इंजाय किया।

Heavy rain in Banda, heavy hail fell-people had lot of fun

दरअसल, दिनभर तपती धूप रही। तेज धूप से लोग बेहाल नजर आए। शाम तक लगभग गरम हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं।

Heavy rain in Banda, heavy hail fell-people had lot of fun

इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। तेज धूल के गुब्बार उड़े। सबकुछ धूल से ढका सा नजर आया। लोग जहां थे वहीं रुक गए। कुछ लोगों ने आसपास शरण ले ली।

Heavy rain in Banda, heavy hail fell-people had lot of fun

फिर एकाएक बारिश होने लगी। लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इसके बाद अचानक तेज ओले गिरने लगे। फिर तो लोगों की रौचकता का ठिकाना ही नहीं रहा। कई जगहों पर लोग ओलों को हाथों में लेकर गोले बनाकर खेलते नजर आए।

Heavy rain in Banda, heavy hail fell-people had lot of fun

सभी ने खूब एंजाय किया। ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। छोटे-बड़े और युवक-युवतियां सभी ओलों से खेलते दिखे। सड़कों पर पानी लबालब भरा नजर आया। लोगों का कहना है कि बारिश ने उनको गर्मी से राहत देने का काम किया है। हालांकि, इस बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान भी पहुंचा है।

ये भी पढ़ें : Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..   

ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार