Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू का जनसंपर्क अभियान जारी है। सुबह और शाम लगातार लोगों से गीता साहू अपने समर्थकों के साथ जाकर मिल रही हैं। उनसे जीत के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं। सपा प्रत्याशी के साथ महिला समर्थक भी बड़ी संख्या में रहती हैं। खुटला, बांबेश्वर पहाड़ और छोटी बाजार सपा प्रत्याशी अपने पति मोहन साहू और समर्थकों के साथ शहर के खुटला, बांबेश्वर पहाड़, छोटी बाजार और कैलाशपुरी में पहुंचीं। इसके अलावा राहुनिया, मर्दननाका, खाईंपार में भी जनसंपर्क किया। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके पति ने विकास के जो कार्य कराए हैं। उनको आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। वह कई मुस्लिम परिवारों से भी मिलीं। ये भी पढ़ें : 9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत  ...
9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत

9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड की अनदेखी नहीं की जा सकती। बीजेपी बुंदेलखंड को लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आने वाली 9 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बांदा आ सकते हैं। इस बात के संकेत 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिए। बुंदेलखंड को लेकर गंभीर है बीजेपी सरकार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के 9 मई को बांदा आने की पूरी संभावना है। जल्द ही इस संबंध में कार्यक्रम भी आ जाएगा। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को समरनीति न्यूज कार्यालय में मौजूद थे और निकाय चुनावों को लेकर चर्चा कर रहे थे। बताते चलें कि यूपी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। पूरी तैयारियों के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी इन चुनावों को लोकसभा 2024 का सेमी फाइनल मानकर चल रही है। ये भी पढ़ें : समरनीत...
भाजपा नेत्री ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा नेत्री ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा निकाय चुनाव में अलीगंज उत्तरी वार्ड 28 के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर अतिथियों के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन अतिथियों के रूप में मौजूद रहीं। ममता मिश्रा ने वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्रा जीतू को जीताने की अपील की। साथ ही प्रत्याशी को जीत की शुभकामनाएं भी दीं। सभी से एकजुट होकर वार्ड जीतने का निवेदन किया। ये भी पढ़ें : मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी   ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?  ...
बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू का जनसंपर्क जारी

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू का जनसंपर्क जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : निकाय चुनाव में बांदा नगर पालिका के लिए सपा प्रत्याशी गीता साहू का चुनाव प्रचार जारी है। गीता अपने पति मोहन साहू और समर्थकों के साथ शहर के लोगों से घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। लोगों से अपील कर रही हैं कि उनके पति के पूर्व के कार्यों और संघर्षों को देखते हुए उनको वोट दें। उन्होंने समर्थकों के साथ शहर के अंबेडकरनगर, बिजलीखेड़ा, जंगलदफ्तर, मंडी समिति के पीछे और अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर कुछ जगहों पर लोगों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत भी किया। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय सभासद प्रत्याशी आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी  ये भी पढ़ें : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश..  ...
बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरानगर वार्ड-31 से निर्दलीय प्रत्याशी आराधना सिंह का सादगीपूर्ण ढंग से प्रचार जारी है। वह खुद घर-घर जाकर महिलाओं से बात कर रही हैं। उनको अपने चुनाव का पंपलेट दे रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि वह चुनाव में जीतेंगी तो वार्ड के लिए क्या करने वाली हैं। कैसे क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देंगी। बताते चलें कि आराधना हाई क्वालीफाइड प्रत्याशी हैं जिन्होंने नोएडा और लखनऊ में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उच्च शिक्षा के बावजूद समाजसेवा के सबसे निचले पायदान सभासद का चुनाव लड़ने को लेकर इस समय चर्चा का विषय बनी हैं। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?  ...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक वाहन पर सवार था। उसके सिर पर पेड़ की डाल से गंभीर चोट लग गई। मेडिकल कालेज में उसकी भी मौत हो गई। जसपुरा क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के गौरी अमारा गांव के प्रेमजीत (18) मंगलवार शाम बिलगांव से बाइक लेकर ननिहाल जा रहे थे। उनकी ननिहाल अरबई गांव में थी। बताते हैं कि रास्ते में कुलकुम्हारी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। प्रेमजीत घायल हो गए। गंभीर हालत में प्रेमजीत को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई। नरैनी क्षेत्र में हुई दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क...
बांदा में युवती से पहले गैंगरेप, फिर पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर भागे

बांदा में युवती से पहले गैंगरेप, फिर पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में सो रही युवती को साथ ले जाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने बाद में पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि तीन लोगों ने युवती से गैंगरेप किया है। मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। मटौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर के आंगन में सो रही थी। तभी 12 अप्रैल की रात आहट पर जागी तो उसने घर की दीवार से झांककर बाहर देखा। युवती का कहना है कि इतने पर तीन लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। फिर धमकाते हुए साथ ले गए। युवती ने कहा, बाइक से ले गए, तमंचा ताना युवती का कहना है कि तीनों उसे बाइक से जंगल में ले गए। वहां तीनों ने तमंचा तानकर धमकाते हुए बा...
निकाय चुनाव : बांदा SP ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस फोर्स रवाना

निकाय चुनाव : बांदा SP ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस फोर्स रवाना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एसपी अभिनंदन ने प्रथम चरण के अन्य जिलों में होने वाले निकाय चुनावों के लिए पुलिस टीमें रवाना कीं। एसपी ने इससे पुलिस लाइन में जवानों को सुरक्षित चुनाव के टिप्स दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को खुद की सुरक्षा के लिए माॅस्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को बताया कि कैसे वह चुनाव ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतें। इस बात का ध्यान रखें कि चुनाव सुरक्षित संपन्न हों। कोरोना के प्रति भी किया अलर्ट इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों में माॅस्क वितरण कराया। सभी जवानों से कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान माॅस्क का उपयोग जरूर करें। इसके बाद पुलिस कर्मियों की गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। प्रथम चरण के लिए 111 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर और 867 महिला-पुरुष सिपाही रवाना हुए हैं। पुलिस फोर्स प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रता...
बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा

बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक पर बेटे साथ बाजार जा रहीं एक महिला ब्रेकर पर उछलकर नीचे आ गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बदहवास से बेटे ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजनों में भी कोहराम मच गया। हादसे से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलौना गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका (40) अपनी बेटे पुष्पेंद्र के साथ बाइक से बांदा बाजार आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में जब दोनों मां-बेटे मवई गांव पहुंचे। तभी ब्रेकर आने पर बाइक उछल गई। इससे बाइक पर बैठीं प्रियंका नीचे आ गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। ये भी पढ़ें : बांदा में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें.. खून से लतपत हालत में उनको...