Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बांदा में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का बड़ी ही धूमधाम के साथ समापन हुआ। शिविर समापन पर छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित फर्स्ट एड बाक्स और लैंगिक संवेदीकरण भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राएं की गईं पुरस्कृत इसमें विजयी हुईं छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। हरदौल तलैया में राजकीय महिला महाविद्यालय के 7 दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को समाप्त हो गया। ये भी पढ़ेंः बीएचयू छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप.. समापन की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डा.बालकृष्ण पांडेय और चित्रकूटधाम मंडल स्वास्थ्य सलाहकार डा तरन्नुम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से...
बांदा में रिश्तों का बेरहम कत्लः बाप ने बेटों संग पिता को लाठियों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

बांदा में रिश्तों का बेरहम कत्लः बाप ने बेटों संग पिता को लाठियों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के एक बेरहम कत्ल की बडी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर हर कोई स्तब्ध है। एक व्यक्ति ने 8 बीघा जमीन के लिए सुबह-सवेरे अपने चार बेटों के साथ मिलकर पिता की डंडों से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता को बचाने आए भाई पर भी आरोपियों ने हमला किया। उसे मरणासन्न करके चारों फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। 8 बीघा जमीन बनी लालची बेटे के पाप का कारण  बताया जाता है कि धनपत यादव (68) पुत्र द्वारिका प्रसाद, शहर कोतवाली के ग्राम बख्शा में अपने बेटे राममूरत के पास रहते थे। गांव में ही उनका दूसरा बेटा देवराज सिंह भी अपने परिवार के साथ रहता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में हवस में अंधे ससुर ने दरिं...
बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि दोपहर को बांदा जिले में हुई बूंदाबांदी के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना हुईं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ती गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदौसा इलाके में हुई घटना  इसी बीच बदौसा थाना क्षेत्र में भुसासी गांव से टेंट का सामान लेकर वापस लौट रहे बदौसा के रहने वाले आदित्य (30) तथा कमलेश (32) के उपर आकाशीय बिजली गिर गई। यह घटना पौहार मार्ग पर बिसाहिल नाले के पास हुई। बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद दोनों को इलाज के लिए अतर्रा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्...
बांदा में सुबह-सुबह हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौके पर मौत

बांदा में सुबह-सुबह हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक के खलासी की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। उसके शव को काफी मशक्कत के बाद ट्रक से निकाला जा सका। इनमें से एक ट्रक पर डस्ट लदी थी और दूसरे पर बालू। उधर, दोपहर बाद मृतक की पहचान रायबरेली के थाना सलोन गांव पूरे पांडे निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र रामखेलावन के रूप में हुई है। मृतक के भाई मनोज ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर भी दी हैै। गुरुवार सुबह तिंदवारी के मुंगूस गांव के पास हादसा  बताया जाता है कि कबरई से डस्ट लेकर एक ट्रक रायबरेली जा रहा था। इसी दौरान तिंदवारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर सेमरी मुगुस गांव के पास सिंहवाहिनी ढाबे के सामने बालू लदे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जव...
बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन लुटेरे, 4 साथी कानपुर में हो चुके गिरफ्तार

बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन लुटेरे, 4 साथी कानपुर में हो चुके गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजस्थान और बाराबंकी के रहने वाले दो वाहन लुटेरे बांदा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन लुटेरों के हवाले से चोरी के दो ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। इसका खुलासा खुद एएसपी एलबीके पाल ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने किया। एएसपी ने बताया कि बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच के प्रभारी राजीव कुमार मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव पहुंचे। क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, एएसपी ने बताया  वहां समगरा नहर के पास घेराबंदी की। पुलिस पार्टी ने वहां से दो वाहन लुटेरों को दबोचा। दोनों की पहचान बल्देव उर्फ मामा निवासी सर्वोदय नगर कालोनी, भरतपुर (राजस्थान) और दुर्गेश गौतम निवासी सिरौली, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों की निशादेही पर पुलिस ने लूटे गए दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जली महिला ...
बांदा में साइबर क्राइम, जेब में एटीएम और चैन्नई से निकल गए रुपए, छानबीन करेगी पुलिस

बांदा में साइबर क्राइम, जेब में एटीएम और चैन्नई से निकल गए रुपए, छानबीन करेगी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने एटीएम और उससे जुड़ी गोपनीय जानकारी, जैसे पासवर्ड और सीवीवी को जरा संभालकर रखिए, क्योंकि साइबर अपराधी कहीं से भी आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पार कर सकते हैं। जी, हां, बांदा के एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ है। वह परिवार के साथ घर पर मौजूद रहा और उसे पता तक नहीं चला कि चैन्नई में बैठे किसी शख्स ने उसके एटीएम से हजारों की नगदी पार कर दी। शिकायत पर बैंक ने टका सा जवाब दे दिया, कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। बैंक से राहत न मिलने पर डीएम से गुहार  पीड़ित ने डीएम आफिस में जाकर शिकायत की। वहां से अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय को न्यायोचित कार्रवाई के लिए लिखा गया है। कुल मिलाकर पीड़ित के पैसे गए वो अलग और अब धक्के भी खा रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाबालिग साली से जीजाओं ने कर डाला गैंगरेप, फिर सालों-ससुर ने सिखाया ऐसा सबक कि… जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के ...
खेलों को बढ़ावा देने की पहल ,बांदा एसपी ने किया पुलिस लाइन्स में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन

खेलों को बढ़ावा देने की पहल ,बांदा एसपी ने किया पुलिस लाइन्स में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाइन्स में लाल बजरी टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। पुलिस परिवार कल्याण एवं आम जनमानस को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस लाइन्स में नए निर्माण कराए जा रहे हैं। युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने की पहल   ऐसा युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंगलवार एसपी साहा ने नए टेनिस कोट इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप आदि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में दिनदहाड़े स्कूल कंपाउंड से पिस्टल लगाकर व्यवसाई के दो जुड़वां बेटों का अपहरण, पुलिस ने घेरा जंगल    ...
बांदा में नाबालिग साली से जीजाओं ने कर डाला गैंगरेप, फिर सालों-ससुर ने सिखाया ऐसा सबक कि…

बांदा में नाबालिग साली से जीजाओं ने कर डाला गैंगरेप, फिर सालों-ससुर ने सिखाया ऐसा सबक कि…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः छोटे भाई की पत्नी को विदा कराने उसकी ससुराल पहुंचे दो दरिंदों ने बेहद घिनौना काम कर डाला। दोनों ने घर में मौजूद नाबालिग साली से मौका पाकर गैंगरेप कर डाला। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने दोनों को धर-दबोचा। इसके बाद लाठियों से पीट-पीटकर जमकर सबक सिखाया। बाद मनें दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। भाइयों की पत्नियों को विदा कराने पहुंचे थे दोनों आरोपी  बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बरट गांव निवासी अजय उर्फ बहोरन और उसके फुफेरे भाई अमर के छोटे भाइयों की शादियां बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव हुई थीं। दोनों पत्नियां एक ही परिवार से थीं और दोनों की शादियां भी बीते माह ही हुई थी। ये भी पढ़ेंः कानपुर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर और 1 कांग्रेसी नेता की बिगड़ैल औलादें शामिल बताते ह...
साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

साजिश! बांदा शहर में पेशी पर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने तोड़ा दम-पति गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से अदालत पेशी पर जा रहे दंपति को एक तेज रफ्तार कार ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेेज थी कि पति-पत्नी छिटक कर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में इंदिरानगर गेट की घटना   उधर, घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के तहत ही उनकी हत्या करने की साजिश रचते हुए विरोधियों ने उनको कार से कुचलने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के हूसीपुरवा गांव निवासी रामबहादुर (40) सोमवार दोपहर पत्नी...
बांदा में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नारे लगाकर उठाई आवाज

बांदा में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नारे लगाकर उठाई आवाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साथी अधिवक्ताओं के साथ आज अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ ने बांदा के अधिवक्ताओं के हित में मांगो को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान 11 और 12 फरवरी को दो दिवसीय प्रदर्शन व रैली करके अधिवक्ताओं ने समस्याओं को उठाने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने जाने वाले अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, महासचिव जयकर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमसाद अहमद, सामान्य उपाध्यक्ष उमाशंकर पाल, अशोक पाठक, आदित्य कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगें- देश में सभी जगहों पर न्यायालयों के नजदीक ही अधिवक्ता संघ का भवन हो। जहां वकीलों के बैठने की उचित व्यवस्था हो। नए जरूरतमंद वकीलों को 10...