Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि दोपहर को बांदा जिले में हुई बूंदाबांदी के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना हुईं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ती गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बदौसा इलाके में हुई घटना 

इसी बीच बदौसा थाना क्षेत्र में भुसासी गांव से टेंट का सामान लेकर वापस लौट रहे बदौसा के रहने वाले आदित्य (30) तथा कमलेश (32) के उपर आकाशीय बिजली गिर गई। यह घटना पौहार मार्ग पर बिसाहिल नाले के पास हुई। बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए।

ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद

दोनों को इलाज के लिए अतर्रा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दोनों ही व्यक्ति टेंट का सामान लाने और ले जाने का काम करते थे। आज भी दोनों वही सामान लेने जा रहे थे।